पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही. टीम के दोनों ओपनर सैम कोंस्टास (Sam Konstas) और कैंपबेल केलावे के बीच पहले विकेट के लिए 198 रनों की साझेदारी कीखेल समाचार | क्रिकेट
"IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया की ए टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ऑफिसियल टेस्ट मैच आज, 16 सितंबर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है.
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 337 रन बना लिया है. ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने पहले ही दिन शतक जड़ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को बैकफूट पर धकेल दिया. वहीं कैंपबेल 88 रन बनाए. सैम कोंस्टास ने जड़ा शानदार शतक Advertisment टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही. टीम के दोनों ओपनर सैम कोंस्टास और कैंपबेल केलावे के बीच पहले विकेट के लिए 198 रनों की साझेदारी की. इस दौरान सैम कोंस्टास ने शानदार शतक लगाया. इसके बाद हर्ष दुबे ने कोंस्टास को बोल्ड आउट किया. 144 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए. बता दें कि पिछली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सैम कोंस्टास ने विराट कोहली को आंख दिखाया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी. कैंपबेल केलावे और कूपर क्राउली ने खेली धमाकेदार पारी इसके बाद कैंपबेल केलावे को गुरनूर बरार ने पवेलियन भेजा. कैंपबेल 97 गेंद पर 88 रन बनाए. कूपर क्राउली ने 84 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली. वहीं लियाम स्कॉट 47 रन और जोश फिलिप 3 रन बनाकर नाबाद हैं. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 5 विकेट पर 337 रन बना लिया है. हर्ष दुबे ने चटकाए 3 विकेट भारत की ए टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी शामिल किया गया है. हालांकि पहले मैच के पहले दिन प्रसिद्ध कृष्णा कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए. भारत के लिए हर्ष दुबे ने 3 विकेट चटकाए. वहीं खलील अहमद और गुरनूर बरार को 1-1 सफलता मिली. यह भी पढ़ें: PAK vs UAE: हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान का अजीब फैसला, UAE के खिलाफ मैच से पहले उठाया ये कदम यह भी पढ़ें: ये हैं T20 इंटरनेशनल में एक पारी में 5 विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज, Asia Cup 2025 में 2 मचा रहे हैं धमाल यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने LIVE TV पर की शर्मनाक हरकत, भारतीय कप्तान के लिए किया अपशब्द का इस्तेमाल"
Cooper Connolly IND A Vs AUS A Ind-Vs-Aus Cricket News In Hindi Sports News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND W vs AUS W: हरमनप्रीत कौर ने बताया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में कहां हुई चूक? खुलकर गिनाई टीम की कमीभारतीय महिला क्रिकेट टीम को रविवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले वनडे में 8 विकेट की करारी शिकस्त सहनी पड़ी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हमने अवसर बनाने की कोशिश की लेकिन इसका पालन नहीं कर सके। कौर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की तारीफ भी...
Read more »
India-Pakistan Handshake Row: সূর্যকুমারদের করমর্দনের উপেক্ষা, সলমানদের গায়ে বিরাট ফোসকা, প্রত্যুত্তর পাকিস্তানের...Indian players refuse handshake ind vs pak post match So Pakistan took strong step
Read more »
भारताने धूळ चारल्यानंतर पाकिस्तानी चाहत्यांची काय अवस्था झाली पाहा! हात जोडून करतायत विनंती, 'आता तुम्हीच...'IND vs PAK Fans Viral Video: पाकिस्तानी चाहत्याने केलेली विनंती पाहून नेटकऱ्यांना हसू अनावर झालं आहे. या व्हिडीओनंतर अनेक मीम्स तयार होत आहेत.
Read more »
16 सितंबर से शुरू भारत-ऑस्ट्रेलिया का पहला अनऑफिशियल टेस्ट, यहां देख सकेंगे लाइव मैचIND A vs AUS A: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले 16 सितंबर से पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसमें श्रेयस अय्यर कप्तानी करते दिखेंगे. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हिसाब और सीरीज दोनों बराबर करने उतरेगा भारतIND vs AUS Women ODI World Cup: मुलांपुर में भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब फील्डिंग से हार मिली, अब हरमनप्रीत कौर की टीम को दूसरे वनडे में सभी विभागों में सुधार करना जरूरी है.
Read more »
IND A vs AUS A: सैम कोंस्टास ने शतक ठोक मजबूत की एशेज की दावेदारी, इंडिया-ए पर बना दबावलखनऊ में खेले जा रहे भारत-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए के पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में सैम कोंस्टास के शानदार शतक ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। कोंस्टास ने 109 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 5 विकेट पर 337 रन बनाए। हर्ष दुबे ने भारत के लिए 3 विकेट...
Read more »
