IND vs WI: जसप्रीत बुमराह ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले बने इकलौते भारतीय तेज गेंदबाज, स्‍पेशल क्‍लब से भी जुड़े

Jasprit Bumrah News

IND vs WI: जसप्रीत बुमराह ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले बने इकलौते भारतीय तेज गेंदबाज, स्‍पेशल क्‍लब से भी जुड़े
IND Vs WIJasprit Bumrah RecordMS Dhoni
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 69 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 53%

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में बड़ी उपलब्धि हासिल की। बुमराह अरुण जेटली स्‍टेडियम पर अपना 50वां टेस्‍ट खेल रहे हैं। बुमराह पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने, जिन्‍होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 50 या ज्‍यादा मैच खेले। हाल ही में बुमराह घरेलू जमीन पर सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज...

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में हिस्‍सा लेते ही इतिहास रच दिया। बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 50 या ज्‍यादा मैच खेलने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह अरुण जेटली स्‍टेडियम पर अपना 50वां टेस्‍ट खेल रहे हैं। इसके अलावा वो 89 वनडे और 75 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं। तीनों प्रारूपों में बुमराह ने कुल मिलाकर 467 विकेट चटकाए हैं। टेस्‍ट में 222, वनडे में 149 और टी20 इंटरनेशनल में 96 विकेट शामिल है। बता दें कि बुमराह ने अब तक जो 49 टेस्‍ट खेले, उसमें 19.

81 की औसत से 222 विकेट चटकाए हैं। इसमें 15 बार एक पारी में पांच विकेट लेना शामिल है। वहीं, वनडे में उन्‍होंने 23.55 की औसत से 149 विकेट जबकि टी20 आई में 17.85 की औसत से 96 विकेट झटके हैं। स्‍पेशल क्‍लब का हिस्‍सा बने बता दें कि बुमराह उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट में शामिल हुए, जिन्‍होंने तीनों प्रारूपों में 50 या ज्‍यादा मैच खेले। बुमराह से पहले एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और केएल राहुल यह कमाल कर चुके हैं। बुमराह सबसे तेज बुमराह ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्‍ट के दौरान घरेलू जमीन पर 50 टेस्‍ट विकेट पूरे किए थे। बुमराह ने 1747 गेंदों में 50 विकेट लिए। बुमराह घर में सबसे तेज 50 टेस्‍ट विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने। वहीं, पारी के हिसाब से वो संयुक्‍त सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने। उन्‍होंने जवागल श्रीनाथ की बराबरी की जबकि कपिल देव, इशांत शर्मा और मोहम्‍मद शमी से बेहतर प्रदर्शन किया। सभी प्रारूपों में 50 या ज्‍यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी खिलाड़ी टेस्‍ट वनडे टी20 कुल विराट कोहली 123 302 125 550 एमएस धोनी 90 350 98 538 रोहित शर्मा 67 273 159 499 रवींद्र जडेजा 86 204 74 364 रविचंद्रन अश्विन 106 116 65 287 जसप्रीत बुमराह 50 89 75 214* यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd Test Live Score: यशस्वी के 150 रन पूरे, भारत विशाल स्कोर की तरफ यह भी पढ़ें- IND vs WI: शुभमन गिल पहली बार क्‍लीन स्‍वीप करने को बेकरार, टीम इंडिया ने ट्रेनिंग में बहाया जमकर पसीना

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

IND Vs WI Jasprit Bumrah Record MS Dhoni Virat Kohli Rohit Sharma Ravichandran Ashwin Ravindra Jadeja India National Cricket Team West Indies National Cricket Team Arun Jaitley Stadium Cricket News Cricket News In Hindi Sports News Jasprit Bumrah News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs WI दिल्ली टेस्ट आज से: भारत की नजरें क्लीन स्वीप पर, प्लेइंग-11 बदलने की संभावना कम; वेस्टइंडीज लगात...IND vs WI दिल्ली टेस्ट आज से: भारत की नजरें क्लीन स्वीप पर, प्लेइंग-11 बदलने की संभावना कम; वेस्टइंडीज लगात...India Vs West Indies (Ind Vs Wi) 2nd Test Day 4 Match Live Cricket Score Scorecard / Commentary Update; Follow Delhi Arun Jaitley Cricket Stadium Latest Photos And Video Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

IND vs WI: आखिरकार शुभमन गिल ने जीता टॉस, दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करेगा भारतIND vs WI: आखिरकार शुभमन गिल ने जीता टॉस, दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करेगा भारतIND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज दो मैचों की टेस्ट सीरीज के तहत दूसरा मुकाबला खेलने उतरी है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस हो चुका है. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »

IND vs WI Photos: सात टेस्ट में पहली बार टॉस जीते कप्तान शुभमन; बुमराह-जडेजा से लेकर सिराज-गंभीर ने ली चुटकीIND vs WI Photos: सात टेस्ट में पहली बार टॉस जीते कप्तान शुभमन; बुमराह-जडेजा से लेकर सिराज-गंभीर ने ली चुटकीभारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। टीम इंडिया के युवा कप्तान शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अपने सातवें टेस्ट मैच में
Read more »

IND vs WI Live Score: राहुल और यशस्वी ने टीम इंडिया को दिलाई सधी हुई शुरुआत, वेस्टइंडीज में दो बदलावIND vs WI Live Score: राहुल और यशस्वी ने टीम इंडिया को दिलाई सधी हुई शुरुआत, वेस्टइंडीज में दो बदलावनमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो रही है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला
Read more »

IND vs WI: बाल-बाल बचे केएल राहुल, अंपायर ने दिया साथ वरना हो जाते आउटIND vs WI: बाल-बाल बचे केएल राहुल, अंपायर ने दिया साथ वरना हो जाते आउटIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल को बड़ा जीवनदान मिला. अंपायर का साथ मिलने के चलते भारतीय खिलाड़ी आउट होते-होते बचे. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »

IND vs WI: स्पिन के जाल में फंसे केएल राहुल, अच्छी शुरुआत के बाद स्टंप होकर गंवाया अपना विकेटIND vs WI: स्पिन के जाल में फंसे केएल राहुल, अच्छी शुरुआत के बाद स्टंप होकर गंवाया अपना विकेटIND vs WI: केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार शुरुआत की. हालांकि उन्होंने लंच से पहले स्टंप होकर अपना बहुमूल्य विकेट गंवा दिया. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:04:44