Kevin Pietersen on Varun Chakaravarthy; IND vs ENG 1st ODI: भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज से पहले पीटरसन के बयान ने दे दिया बड़ा बयान
Kevin Pietersen on Varun Chakaravarthy; IND vs ENG 1st ODI: पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में वरुण चक्रवर्ती को शामिल किए जाने को ‘शानदार फैसला' करार दिया लेकिन साथ ही कहा कि इंग्लैंड टीम लंबे फार्मेंट में दाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेगी.
चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज में 14 विकेट चटकाए और भारत की 4-1 की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके बाद उन्हें नागपुर में शुरू हो रही सीरीज के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया.पीटरसन ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, ‘‘इंग्लैंड के बल्लेबाज वनडे मैच में चक्रवर्ती के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेंगे क्योंकि वे क्रीज पर अधिक समय बिता सकते हैं. यह लंबा प्रारूप है, हर गेंद पर शॉट खेलना जरूरी नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि चक्रवर्ती को शामिल करना एक बेहतरीन फैसला है.'' पीटरसन ने टी20 में इंग्लैंड की हार को ‘विपदा' करार दिया. उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड के नजरिए से यह निराशाजनक सीरीज थी. मुझे लगता है कि चौथे टी20 में अगर कनकशन सब्सटीट्यूट सही तरीके से किया गया होता तो शायद इंग्लैंड जीत जाता.''{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});पीटरसन ने कहा, ‘‘वानखेड़े, अंतिम टी20 का आयोजन स्थल में मुकाबले से पहले यह 2-2 से बराबर होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.'' भारत के महान खिलाड़ी युवराज सिंह अब अभिषेक शर्मा पर प्रभाव डाल रहे हैं जिन्होंने उनके द्वारा देखी गई सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी खेली. उन्होंने कहा, ‘‘अभिषेक शानदार है. उसमे युवराज की झलक थी, जाहिर है, अभिषेक पर अब युवराज का प्रभाव दिख रहा है. उनकी बल्लेबाजी शानदार थी. यह मेरी अब तक देखी गई सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी थी और मैंने बाद में उनसे यही कहा.''पीटरसन ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फिट रखने का तरीका खोजना होगा क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच के दौरे जैसे बड़ी प्रतियोगिताएं होनी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘भारत को बस बुमराह को फिट रखने की कोशिश करनी है. अगले कुछ महीनों में भारत को यही करने की जरूरत है और यही बड़ी जिम्मेदारी बीसीसीआई को उठानी है. उन्हें यह समझने की कोशिश करनी होगी कि उन्हें क्या करना है.''इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘क्या वे उसे चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाएंगे? क्या वे उसे आईपीएल में खिलाएंगे? क्या वे थोड़ा आईपीएल और थोड़ा चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे? क्या वे आईपीएल को मना करेंगे? कुछ बहुत बड़े फैसले करने हैं.'' उन्होंने कहा, ‘‘हमने ऑस्ट्रेलिया-भारत श्रृंखला में देखा कि दर्शक अब भी टेस्ट मैच क्रिकेट में बहुत ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं.''पीटरसन ने भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए अच्छे विकेट की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लॉर्ड्स में शुरुआती चार दिन के टिकट पहले ही बिक चुके हैं इसलिए क्यूरेटर पांच दिवसीय मैच चाहते हैं क्योंकि यह राजस्व मॉडल के अनुकूल है. लेकिन मुझे लगता है कि इंग्लैंड को जीतने के लिए आपको हमेशा जीवंत विकेट बनाने होंगे. आपको हमेशा थोड़ी घास छोड़नी होगी.''पीटरसन ने कहा, ‘‘आपको भरोसा करना होगा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे. यह भारतीय बल्लेबाजों के लिए भी एक बड़ी सीरीज है. इंग्लैंड में बल्लेबाजी करना कठिन है. मुझे उम्मीद है कि उन्हें अच्छा-ठोस मार्गदर्शन और अच्छी-ठोस सलाह मिलेगी.'
England India Kevin Pietersen Varun Chakravarthy Vinod India Vs England 2025 Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs ENG: विराट कोहली ले सकते हैं ये बड़ा फैसला, BGT सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद बढ़ गया था दबावVirat Kohli Will Play County Cricket Ahead of IND vs ENG: भारत को 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.
Read more »
IND vs ENG: "मैं भाग्यशाली हूं कि...", युवराज ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट के ये दो दिग्गज भी हैं मेरे मेंटर, अभिषेक शर्मा के बयान ने मचाई खलबलीAbhishek Sharma on Half Century IND vs ENG and His Mentor: भारत के दौरे पर पहुंची इंग्लैंड टीम पांच टी20 और तीन वनडे मुकाबले की सीरीज खेलेगी.
Read more »
'इससे अच्छा तो ठेला लगा लो...', शार्क टैंक-4 के जज अनुपम मित्तल ने किसे कहा ऐसा?Shark Tank Season-4 में शामिल होने पहुंचे एक पेमेंट रिमाइंडर ऐप फाउंडर्स से जज खुश नजर नहीं आए और अनुपन मित्तल ने तो ऐप को लेकर उनसे बड़ी बात कह दी.
Read more »
Ind vs Eng 4th T20I: इस वजह से भी बौखलाए हुए हैं इंग्लैंड पूर्व क्रिकेटर, हर्षित राणा की स्पीड बनी चर्चा का विषयInd vs Eng 4th T20I: चौथे मैच में भारत की जीत की चर्चा को हर्षित राणा विवाद ने छिपा दिया, लेकिन राणा एक और बड़ी वजह से चर्चा में हैं
Read more »
Abhishek Sharma: "यही वह स्तर है, जहां...", चेले अभिषेक के तूफानी शतक पर गुरु युवराज ने कर दी यह बड़ी मांगInd vs Eng 5th T20I: अभिषेक शर्मा ने ऐसी प्रचंड पार खेली कि गुरु युवराज सिंह भी दिल की बात कहने से खुद को नहीं रोक सके
Read more »
भारत ने इंग्लैंड को 150 रन से हराया, अभिषेक शर्मा ने बनाए रिकॉर्ड्सअभिषेक शर्मा ने 135 रन की पारी खेली और भारत ने इंग्लैंड को 150 रन से हराया। यह टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में किसी भारतीय कप्तान का सबसे कम औसत है।
Read more »
