IND vs ENG: किसके चलते पहला टेस्ट हारा भारत? कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया

Yashasvi Jaiswal News

IND vs ENG: किसके चलते पहला टेस्ट हारा भारत? कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया
Shubman GillIndia England SeriesInd-Vs-Eng-1St-Test
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का आगाज हार के साथ हुआ है. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बताया इसके लिए कौन सबसे ज्यादा जिम्मेदार थे. क्रिकेट. खेल समाचार.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला टेस्ट समाप्त हो चुका है. मेजबान टीम ने पूरे दबदबे के साथ इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया. वहीं टीम इंडिया दोनों पारियों को मिलाकर 800 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद पराजित हुई.

Advertismentइस मैच में मेहमान टीम की फील्डिंग काफी शर्मनाक रही. इसके अलावा टीम का लोअर ऑर्डर फ्लॉप रहा. जिसके चलते वह अच्छी स्थिति में होने के बावजूद इंग्लिश टीम से हार गई. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मैच से जुड़े कई अहम पहलुओं पर बात की. हार पर बोले शुभमन गिल टेस्ट कैप्टन के रूप में शुभमन गिल की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. हेडिंग्ले, लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में उनकी टीम को करारी शिकस्त मिली. हालांकि टीम इंडिया की ओर से दोनों पारियों को मिलाकर पांच शतक लगे. इसके बावजूद खराब फील्डिंग और औसत गेंदबाजी उन्हें ले डूबी. यशस्वी जायसवाल ने अकेले 4 कैच छोड़े. मैच के बाद पोस्ट मैच शो के दौरान शुभमन ने हार को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि अहम मौकों पर कैच छोड़ना, बैटिंग कोलैप्स और पुरानी गेंद से अच्छी गेंदबाजी न करना उनके हार का कारण बना. ये भी पढ़ें: IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी में पहले ही मैच में बना ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड, जिसे भूल जाना चाहेगा भारत भारतीय कप्तान का बयान "शानदार टेस्ट रहा. हमारे पास काफी मौके आए. कैच छोड़ना और लोअर ऑर्डर का अधिक योगदान न देना हमें महंगा पड़ा. कल, हम उन्हें 430 रनों का लक्ष्य देने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन हमारे आखिरी के कई विकेट 25 रन पर गिर गए. आज भी, मुझे लगा कि पहला विकेट लेने के बाद हमारे पास मौके थे. हमारे पक्ष में बहुत सारी चीजें नहीं गई. हमने पहली पारी में हुए बैटिंग कोलैप्स के बारे में बात की. ऐसा होता है. हमें आने वाले मैचों में इसमें सुधार करना होगा". "इस तरह के विकेट पर मौके आसानी से नहीं मिलते, लेकिन हमारी टीम युवा है. यह मैच सीखने वाला रहा. उम्मीद है कि इसमें सुधार होगा. पहले सत्र में हमने शानदार गेंदबाजी की. रन नहीं दिए. लेकिन एक बार जब गेंद पुरानी हो जाती है तो रन रोकना मुश्किल होता है. जब गेंद नरम हो जाती है तो विकेट लेते रहना चाहिए. जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की, मौके बनाए. एक आसान सा कैच था जिसे ऋषभ ने नहीं देखा. ऐसा होता है". ऐसा रहा मैच का स्कोरकार्ड इंडियन टीम से मिले 371 रनों के टारगेट को इंग्लैंड ने पांचवे दिन के आखिरी सत्र में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी की. लेफ्ट हैंड बैटर ने 170 गेंदों पर ताबड़तोड़ 149 रन ठोके. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट हासिल किए. ये भी पढ़ें: IND vs ENG: कप्तान शुभमन गिल का हुआ 'अशुभ' आगाज, इन 3 बड़े कारण से लीड्स टेस्ट हारा भारत

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Shubman Gill India England Series Ind-Vs-Eng-1St-Test IND Vs ENG 1St Test Highlights Ind-Vs-Eng

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शुभमन गिल को कप्तान बनाना सही, या जसप्रीत बुमराह ही बेहतर कप्तान? दिग्गज का चौंकाने वाला दावाशुभमन गिल को कप्तान बनाना सही, या जसप्रीत बुमराह ही बेहतर कप्तान? दिग्गज का चौंकाने वाला दावाशुभमन गिल को हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। गिल के कप्तान बनाए जाने पर दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने एक बड़ा बयान दिया है।
Read more »

लीड्स में कप्तान गिल का द‍िल टूटा, स्टोक्स रहे वजह, बोले- अगर हम टॉस...लीड्स में कप्तान गिल का द‍िल टूटा, स्टोक्स रहे वजह, बोले- अगर हम टॉस...लीड्स टेस्ट में भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल उस समय न‍िराश हो गए जब टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
Read more »

भारत-इंग्लैंड टेस्ट : शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शतक, भारत का स्कोर 359/3भारत-इंग्लैंड टेस्ट : शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शतक, भारत का स्कोर 359/3भारत-इंग्लैंड टेस्ट : शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शतक, भारत का स्कोर 359/3
Read more »

ऋषभ पंत ने लीड्स में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे विकेटकीपर, एमएस धोनी का रिकॉर्ड भी किया चकनाचूरऋषभ पंत ने लीड्स में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे विकेटकीपर, एमएस धोनी का रिकॉर्ड भी किया चकनाचूरलीड्स टेस्ट के पहले दिन भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें यशस्वी जायसवाल के शतक और शुभमन गिल की नाबाद शतकीय पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
Read more »

शुभमन गिल को काले मोजे पहनने पर जुर्माना हो सकता है!शुभमन गिल को काले मोजे पहनने पर जुर्माना हो सकता है!भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जमाया लेकिन काले मोजे पहनने पर जुर्माना की संभावना है.
Read more »

IND vs ENG Live: 41 रन के अंदर गिर गए थे भारत के 7 विकेटIND vs ENG Live: 41 रन के अंदर गिर गए थे भारत के 7 विकेटIND vs ENG Leeds Test Live: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:44:52