भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भारत की संभावित प्लेइंग-11 चुनी है। उन्होंने ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी पर भरोसा जताया है, जबकि तिलक वर्मा को नंबर-3 पर रखा है। सबसे चौंकाने वाला फैसला कुलदीप यादव को बाहर रखना रहा।
"IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल ी जाने वाली है, जिसका पहला मैच बुधवार 29 अक्टूबर को खेल ा जाएगा. इस मैच में भारत की प्लेइंग-11 को लेकर लगातार क्रिकेट के गलियारों में चर्चा हो रही है.
इसी बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने पहले मैच के लिए भारत की अंतिम ग्यारह टीम का चुनाव किया है और बताया है कि किन-किन खिलाड़ियों को पहले टी-20 मैच में मौका मिल सकता है.Advertisment अभिषेक और गिल की जोड़ी पर जताया भरोसा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली पहले मैच के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने प्लेइंग-11 का चुनाव किया है. इस प्लेइंग-11 में उन्होंने बल्लेबाजी इकाई में कुछ खास बदलाव नहीं किया है. ओपनिंग के लिए पार्थिव ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी को बनाए रखा है. वहीं, तीसरे नंबर की जिम्मेदारी उन्होंने तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी है, जिन्होंने एशिया कप फाइनल में भारत के लिए मैच जिताऊ पारी खेली थी. वहीं, अभिषेक भी कमाल के फॉर्म में हैं और वह टूर्नामेंट के हाईएस्ट रन स्कोरर रहे थे. तिलक को रखा सूर्या से आगे पार्थिव पटेल ने प्लेइंग-11 में नंबर-4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को रखा है, जो बल्लेबाजी में संघर्ष करते दिखे थे. वहीं, नंबर-5 पर विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को और उनके बाद नंबर-6 के लिए अक्षर पटेल को चुना है. नंबर-7 पर शिवम दुबे और 8वें नंबर पर नितीश कुमार रेड्डी को रखा है. यानि इस प्लेइंग-11 में बल्लेबाजी में गहराई है. कुलदीप यादव रखा प्लेइंग-11 से बाहर पार्थिव पटेल द्वारा चुनी गई इस प्लेइंग-11 में सबसे हैरान करने वाला फैसला ये है कि उन्होंने एशिया कप 2025 के हीरो गेंदबाज कुलदीप यादव को अंतिम-11 में नहीं चुना है और उन्हें बेंच पर बैठाया है. ऐसे में गेंदबाजी इकाई पर गौर करें, तो भारत के पास जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह के रूप में 2 तेज गेंदबाज हैं और शिवम दुबे भी उनका साथ देंगे. वहीं, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे. पार्थिव पटेल द्वारा चुनी गई प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव , संजू सैमसन , अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह. ये भी पढ़ें: "मुझे और मौके मिलने चाहिए थे", रणजी में शतक जड़कर BCCI पर भड़के करुण नायर, टीम से बाहर होने पर दिया बयान ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर को दोबारा कब टीम इंडिया में देख पाएंगे फैंस? ये अहम सीरीज कर सकते हैं मिस"
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज पार्थिव पटेल प्लेइंग-11 क्रिकेट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गाजियाबाद में देर रात गोकशी करने पहुंचे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तारआरोपियों ने कबूला कि वह पिछले 10 -11 दिनों से लगातार बेसहारा गोवंशों को हत्या करते आ रहे हैं। उनके मांस को वह दिल्ली ले जाकर बेचते थे।
Read more »
IND vs AUS T20 सीरीज: शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग और टीमभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से शुरू होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया और मिचेल मार्श की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस सीरीज का शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग और टीम की जानकारी यहां देखें।
Read more »
IND vs BAN LIVE: भारत-बांग्लादेश मैच में बारिश का खलल, देरी से होगा टॉसIndia Women vs Bangladesh Women: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था. अब बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला सेमीफाइनल की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है.
Read more »
IND W vs BAN W Live: बारिश के कारण टॉस में देरीIND W vs BAN W Live Score: भारत और बांग्लादेश के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का 28वां मुकाबला नवी मुंबई की डॉक्टर डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेला जा रहा है।
Read more »
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरिज संपली, आता टी20 सीरीज कधी सुरु होणार? पाहा संपूर्ण वेळापत्रकIND VS AUS T20 Series : भारत विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया यांच्यातील तीन सामन्यांच्या वनडे सीरिजनंतर आता 5 सामन्यांची टी 20 सीरिज खेळवली जाणार आहे.
Read more »
भारत से टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम घोषित: कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी, पहला मुकाबला 14 नवंबर से ...South Africa Test Players Squad Vs India List Update; Follow IND Vs SA Test Series Schedule, Match Venue Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
