भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के तहत तीसरे दिन के खेल का आगाज हो चुका है. भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जोफ्रा आर्चर के पहले ही ओवर में दो चौके लगाकर सनसनी मचा दी. क्रिकेट. खेल समाचार.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट में एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी है. तीसरे दिन के पहले सत्र का खेल चल रहा है. टीम इंडिया पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है. कल के दोनों नाबाद बल्लेबाज केएल राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर डटे हुए हैं.
Advertismentतीसरे दिन इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर डालने आए. हालांकि पंत ने उनका स्वागत शानदार अंदाज में किया. लेफ्ट हैंड बैटर ने एक ओवर में दो चौके जड़ दिए. जिससे इंग्लैंड के खेमे में खलबली मच गई. वहीं भारतीय टीम में खुशी की लहर दौड़ गई. ऋषभ पंत ने जोफ्रा आर्चर का किया बुरा हाल ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन चोटिल हो गए थे. उन्हें विकेटकीपिंग करते हुए बायीं तर्जनी उंगली में चोट आई थी. जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे. उनके स्थान पर ध्रुव जुरेल ने ये जिम्मेदारी निभाई. हालांकि पंत गजब का फाइटबैक करते हुए इंजरी में भी बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने लॉर्ड्स में चल रहे मुकाबले के तीसरे दिन पहले ही ओवर में अपना रौद्र रूप दिखाया. गेंद इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ पेसर जोफ्रा आर्चर के हाथों में थी. ओवर की पहली बॉल आर्चर ने 138 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पंत को पैड पर डाली. लेग स्टंप की गेंद को ऋषभ ने फाइन लेग की तरफ नजाकत से खेल दिया. जो सीमा रेखा से बाहर चार रन के लिए गई. इसी ओवर की चौथी बॉल भारतीय बल्लेबाज ने क्रीज से आगे निकलकर प्वॉइंट और एक्स्ट्रा कवर की तरफ चौके के लिए भेजा. ये भी पढ़ें: जॉनी बेयरस्टो ने टी20 ब्लास्ट में मचाया धमाल, महज इतनी गेंदों पर ठोके 116 रन, चौके-छक्कों की कर दी बरसात टीम इंडिया को मिली शानदार शुरुआत भारतीय टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है. ऋषभ पंत ने अपनी टीम को तीसरे दिन एक तेज तर्रार शुरुआत दी. फिलहाल वह केएल राहुल के साथ क्रीज पर बने हुए हैं. समाचार लिखे जाने तक मेहमान टीम ने 50 ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 159 रन बना लिए थे. ऋषभ पंत 53 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं केएल राहुल ने 136 गेंदों का सामना करने के बाद 54 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के स्कोर से भारत 228 रन पीछे है. यहां देख सकते हैं वीडियो What a start! 🤩4th delivery of Day 3 and @RishabhPant17 charges down the track and carves out a boundary! 💪🇮🇳#ENGvIND 👉 3rd TEST, DAY 3 | LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/YhqadvEBqM pic.twitter.com/2jXQhdRFmN — Star Sports July 12, 2025 ये भी पढ़ें: 'मैं 21-22 साल का नहीं हूं जो उछल कूद करूं', बुमराह ने ऋषभ पंत की ली चुटकी? दिया ऐसा बयान
Ind-Vs-Eng Rishabh Pant Batting Ind Vs Eng 3Rd Test Jofra Archer Pant Eng Vs Ind Rishabh Pant Jofra Archer
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Superb, Superb, Superb, पंत के शतक के गावस्कर भी किया कायल, 6 महीने पहले कहा थाइंग्लैंड दौरे के पहले ही मैच में शतक ठोककर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिग्गजों की तारीफें बटोरीं.
Read more »
लीड्स में पंत ने 'कलाबाजी' वाला सेलिब्रेशन क्यों किया? इस खेल से है कनेक्शनलीड्स टेस्ट में शतक लगाने के बाद ऋषभ पंत ने बैकफ्लिप सेलिब्रेशन किया, इस अनोखे जश्न के पीछे है पंत द्वारा बचपन में किया गया जिम्नास्टिक ट्रेनिंग का अनुभव है.
Read more »
IND vs ENG: ऋषभ पंत ने लीड्स में रचा नया कीर्तिमान, बने तीसरे भारतीय विकेटकीपरऋषभ पंत (Rishabh Pant) इस मैच में तीसरे दिन ओली पोप का कैच लेते ही टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से 150 या उससे ज्यादा कैच पूरे करने वाले तीसरे विकेटकीपर बन गए. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IND vs ENG सीरीज के बीच में भारत के लिए आई बुरी खबर, बाएं हाथ के स्पिनर का हुआ निधन, लंदन में ली आखिरी सांसIND vs ENG: भारत का ये पूर्व स्पिनर लंबे समय से लंदन में रह रहा था और वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। बीसीसीआई ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।
Read more »
IND vs ENG: डेकट- क्रॉली ने तोड़ा दिया 76 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत के जख्मों पर छिड़का नमक, दुख विंडीज तक पहुंचाIND vs ENG: डकेट और क्रॉली ने हेडिंग्ले में खत्म किया 76 साल का सूखा और बना डाला नया रिकॉर्ड। इन दोनों ने इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
Read more »
IND vs ENG: आने दो मजा आएगा... जोफ्रा आर्चर की कुटाई करने को बेकरार ऋषभ पंत, चेहरे की चमक तो देखिएIND vs ENG Jofra Archer: इंग्लैंड टेस्ट टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी पर भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत ने मजेदार बयान दिया है. पंत आर्चर की वापसी से रोमांचित है.
Read more »
