IND vs ENG: ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी

Rishabh Pant News

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी
Twin CenturiesIndian Cricket RecordHeadingley Test 2025

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट 2025 की दोनों पारियों में शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट इतिहास में खास जगह बना ली है.

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट 2025 की दोनों पारियों में शतक जड़कर भारतीय क्रिकेट इतिहास में खास जगह बना ली है.

पहली पारी में पंत ने शानदार 134 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से 118 रन आए. Advertisementयह कारनामा करने वाले पंत भारत के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया है. उनसे पहले यह उपलब्धि विजय हज़ारे, सुनील गावस्कर , राहुल द्रविड़ , विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने हासिल की थी. हालांकि पंत ने इस सूची में एक खास रिकॉर्ड भी जोड़ा है. वह इंग्लैंड में टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.8⃣𝘁𝗵 𝗧𝗲𝘀𝘁 💯 𝗳𝗼𝗿 𝗥𝗶𝘀𝗵𝗮𝗯𝗵 𝗣𝗮𝗻𝘁! 🙌1⃣st Indian to score hundreds in both innings of a Test in England 🔝7⃣th Indian to score hundreds in both innings of a Test! 👏Incredible batting display in the series opener from the #TeamIndia vice-captain! 👍 👍… pic.twitter.com/RzNA9lfFQr— BCCI June 23, 2025ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाजइतना ही नहीं, पंत एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के केवल दूसरे नामित विकेटकीपर हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर के नाम था, जिन्होंने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 142 और नाबाद 199 रन बनाए थे. Advertisement यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 'तमीज से खेलने के चक्कर में...', ऋषभ पंत-केएल राहुल की मजेदार बातचीत का Video वायरलपंत की यह पारी न सिर्फ भारत को मैच में बनाए रखने के लिए अहम रही, बल्कि उनके करियर के लिहाज़ से भी मील का पत्थर साबित हुई. टीम की मुश्किल स्थिति में संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाते हुए, उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं.यह भी पढ़ें: ENG vs IND 1st Test, Day 4 Live Score: 118 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए ऋषभ पंत, भारत को लगा चौथा झटकालीड्स टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स , जेमी स्मिथ , क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Twin Centuries Indian Cricket Record Headingley Test 2025 India Vs England Test Match Centuries Wicketkeeper Batsman Andy Flower Record Indian Batting Record Pant Century ऋषभ पंत दोनों पारियों में शतक भारतीय क्रिकेट रिकॉर्ड हेडिंग्ले टेस्ट 2025 इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट क्रिकेट शतक विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाजी रिकॉर्ड पंत का शतक

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने शतक जड़कर बना दिया 'महारिकॉर्ड', धोनी-साहा को छोड़ा पीछेIND vs ENG: ऋषभ पंत ने शतक जड़कर बना दिया 'महारिकॉर्ड', धोनी-साहा को छोड़ा पीछेपंत ने अपनी इस तूफानी पारी में कई और रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. पंत ने अपना शतक पूरा करने के दौरान 10 चौके और चार छक्के लगाए. पंत का इंग्लैंड में ये तीसरा टेस्ट शतक रहा. पंत कुल मिलाकर विदेशी जमीन पर 5 और अपने घर में 2 टेस्ट शतक जड़ चुके हैं.
Read more »

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-8 विकेटकीपरटेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-8 विकेटकीपरभारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक ठोक दिया है। हम आपको टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर के बारे में बताते हैं।
Read more »

Superb, Superb, Superb, पंत के शतक के गावस्कर भी किया कायल, 6 महीने पहले कहा थाSuperb, Superb, Superb, पंत के शतक के गावस्कर भी किया कायल, 6 महीने पहले कहा थाइंग्लैंड दौरे के पहले ही मैच में शतक ठोककर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दिग्गजों की तारीफें बटोरीं.
Read more »

लीड्स में पंत ने 'कलाबाजी' वाला सेल‍िब्रेशन क्यों किया? इस खेल से है कनेक्शनलीड्स में पंत ने 'कलाबाजी' वाला सेल‍िब्रेशन क्यों किया? इस खेल से है कनेक्शनलीड्स टेस्ट में शतक लगाने के बाद ऋषभ पंत ने बैकफ्लिप सेलिब्रेशन किया, इस अनोखे जश्न के पीछे है पंत द्वारा बचपन में किया गया जिम्नास्टिक ट्रेनिंग का अनुभव है.
Read more »

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने दोनों पारी में शतक जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई और दुनिया के दूसरे विकेटकीपरIND vs ENG: ऋषभ पंत ने दोनों पारी में शतक जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई और दुनिया के दूसरे विकेटकीपरइसी के साथ ऋषभ पंत इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं पंत दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं. खेल समाचार
Read more »

IND vs ENG: लगातार दूसरी पारी में शतक के साथ ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनेIND vs ENG: लगातार दूसरी पारी में शतक के साथ ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनेभारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपनी जबरदस्त फॉर्म का मुजायरा पेश करते हुए महज 130 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का
Read more »



Render Time: 2026-04-04 07:00:28