India vs Pakistan Asia Cup: सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह को ओमान और पाकिस्तान के खिलाफ आराम देने की सलाह दी. सन्डे को भारत-पाक के बीच मैच होना है.
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 में संन्डे को मैच होना है. सुनील गावस्कर ने ओमान के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट को एक ऐसी सलाह दी, जिसे सुनकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे.
उनका कहना है कि जसप्रीत बुमराह को न सिर्फ इस मुकाबले में बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ भी आराम देना चाहिए. गावस्कर का तर्क है कि टीम को अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज को फाइनल के लिए तरोताजा रखना जरूरी है. बुमराह को फाइनल के लिए दें आराम गावस्कर ने सोनी पर बातचीत करते हुए कहा, “मेरा मानना है कि बुमराह को रेस्ट देना चाहिए, हो सकता है पाकिस्तान के मैच से भी. ताकि वो 28 तारीख को होने वाले फाइनल जैसे बड़े मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट और फ्रेश रहें.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर बुमराह को बाहर रखा जाता है तो बेंच से किसी खिलाड़ी को मौका मिलेगा और बाकी गेंदबाजों को भी अपनी भूमिका निभाने का अच्छा मौका मिलेगा. बुमराह ने अब तक इस टूर्नामेंट में यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैच खेले हैं और तीन विकेट भी लिए हैं. हालांकि, उनके गेंदबाजी में हल्की जंग जरूर नजर आई है. गावस्कर का मानना है कि ज्यादा खेलने की बजाय इस वक्त उन्हें नियंत्रित गेम टाइम देना ज्यादा फायदेमंद होगा. नीचे बैटिंग करें सूर्यकुमार यादव यही नहीं, गावस्कर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए भी दिलचस्प सलाह दी. उन्होंने कहा कि सूर्या को खुद को ऊपर की बजाय नीचे भेजना चाहिए ताकि तिलक वर्मा और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों को अच्छा मौका मिले. खासकर संजू, जिन्हें नंबर-5 पर नई भूमिका दी गई है. संजू अब तक क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं. ओमान के खिलाफ मुकाबला उनके लिए अपनी लय पकड़ने का सही मौका होगा. बैटर्स को टेस्ट करना जरूरी गावस्कर ने कहा, “मैं चाहूंगा कि टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुने. सूर्या खुद नीचे उतरें और ऊपर तिलक या संजू को भेजें. इससे बल्लेबाजों को पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 मैचों से पहले जरूरी प्रैक्टिस मिल जाएगी.” दरअसल, गावस्कर का पूरा जोर इस बात पर था कि टीम को मौजूदा हालात में गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों को तैयार करना चाहिए. उनकी इस डिमांड ने क्रिकेट हलकों में हलचल मचा दी है.
India Vs Pakistan Match भारत बनाम पाकिस्तान मैच Cricket Advice क्रिकेट सलाह Jasprit Bumrah Rest जसप्रीत बुमराह आराम Sunil Gavaskar Opinion सुनील गावस्कर राय
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ind vs Pak: एशिया कप में फिर होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर, कब, कहां और किस तरह ले मैच का मजा, सारी डिटेल...एशिया कप 2025 सुपर फोर में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे. भारत बनाम पाकिस्तान मैच 21 सितंबर को दुबई में रात 8 बजे होगा. SonyLIV पर लाइव देखें.
Read more »
बड़ा खुलासा: मैच रेफरी ने सलमान को Live TV पर बेइज्जत होने से बचाया, IND vs PAK मैच से 4 मिनट पहले हुआ था कांडAndy Pycroft Salman Ali Agha: एशिया कप में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ड्रामेबाजी ने सबको परेशान कर दिया. भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा हाथ नहीं मिलाने के बाद से वह अलग-अलग तरह की नौटंकिया कर रहा है. उसने यूएई के खिलाफ मैच से पहले तो सारी हदें पार कर दी.
Read more »
No Handshake Ind vs Pak: मैच के बाद खिलाड़ियों के लिए जरूरी होता है हैंडशेक करना? पूर्व अंपायर ने सब कुछ किया साफNo Handshake Ind vs Pak पूर्व इंटरनेशनल अंपायर अनिल चौधरी ने कहा कि एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच के बाद नो हैंडशेक विवाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी द्वारा भारत से मिली हार से ध्यान भटकाने का एक तरीका था। उन्होंने कहा कि आईसीसी के नियमों में हैंडशेक अनिवार्य नहीं है यह सिर्फ 15-20 साल पहले शुरू हुआ...
Read more »
IND vs PAK Controversy: टॉस से चार मिनट पहले पायक्रॉफ्ट को मिला BCCI का संदेश! हैंडशेक विवाद में बड़ा खुलासाभारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के आचरण को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच चला विवाद अब लगभग खत्म होने की ओर है। पीसीबी ने
Read more »
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान विवाद के बीच आमिर का पोस्ट, विराट कोहली का जिक्र कर सोशल मीडिया पर लगाई आगभारत और पाकिस्तान के बीच जारी हैंडशेक विवाद के बीच पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिसने आग लगा दी है। बता दें कि, दोनों टीमों
Read more »
IND vs PAK: महामुकाबला 21 सितंबर को, हाथ न मिलाना...धमकी...मैच में देरी; भारत-PAK मैच से पहले जानें पूरा विवादभारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के मैच के बाद शुरू हुआ हैंडशेक विवाद क्रिकेट से ज्यादा कूटनीतिक मुद्दा बन गया। जहां एक तरफ टीम इंडिया ने पाकिस्तान से हाथ मिलाने से
Read more »
