IND vs AUS ODI Series: ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा के आंकड़े लाजवाब है, लेकिन एडिलेड ओवल की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान से कुछ खास दोस्ती नहीं है. क्रिकेट | खेल समाचार
" Rohit Sharma ODI record in Adelaide Oval: रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलियाई दौरा अग्निपरीक्षा बनकर आया है. 38 साल की उम्र में भी हिटमैन 2 साल बाद होने वाला वर्ल्ड कप खेलने की चाहत रखते हैं. उस बड़े इग्ज़ैम में क्वालिफ़ाई करने के लिए अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का यूनिट टेस्ट भी पास करना जरूरी है.
पर्थ में खेले गए पहले वनडे में रोहित सिर्फ 8 रन बना पाए, अब एडिलेड ओवल में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. लेकिन इस मैदान पर उनके पिछले आंकड़े डराने वाले हैं. Advertisment एडिलेड ओवल में रोहित शर्मा के आंकड़े ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा के आंकड़े लाजवाब है, लेकिन एडिलेड ओवल की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान से कुछ खास दोस्ती नहीं है. रोहित ने इस मैदान पर अबतक अपने करियर में 6 वनडे पारियां खेली है. जिसमें उन्होंने महज 21 की औसत से सिर्फ 131 रन बनाए हैं. हैरानी की बात ये है कि हिटमैन एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाए हैं. इस मैदान पर उनका सर्वाधिक निजी स्कोर 43 रन का है. अब गुरुवार को होने वाले मैच में रोहित इन आंकड़ों को बदलना जरूर चाहेंगे. पर्थ में कैसे हुए फ्लॉप 7 महीने के अंतराल के बाद वनडे क्रिकेट खेल रहे रोहित शर्मा पर्थ वनडे में लय में नजर नहीं आए. जोश हेजलवुड ने तेज गति की शॉर्ट गेंद पर अतिरिक्त उछाल से चकमा देते हुए उन्हें स्लिप के हाथों कैच आउट करवाया. 14 गेंदों में रोहित बिल्कुल भी सहज नहीं दिखे. इस पारी में एक चौका जड़ने के बावजूद उन्होंने सिर्फ 8 रन ही बनाए. अब देखना दिलचस्प होगा कि एडिलेड में 38 वर्षीय बल्लेबाज बेहतर तैयारी के साथ आता या है नहीं? ऑस्ट्रेलिया में शानदार आंकड़े एडिलेड ओवल छोड़ दिया जाए तो ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर रोहित शर्मा के वनडे आंकड़े लाजवाब है. उन्होंने 31 पारियों में 51 की शानदार औसत और 90 के स्ट्राइक-रेट के साथ 1336 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 4 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं. यह भी पढ़ें - विराट कोहली को जल्द सुधारनी होगी ये गलती, अब एक चूक से करियर हो सकता है खत्म यह भी पढ़ें - ये हैं तीनों फॉर्मेट के कप्तानी डेब्यू पर हारने वाले कप्तान, शुभमन गिल भी अनचाही लिस्ट में शामिल यह भी पढ़ें - क्या खत्म हो गया सरफराज खान का करियर? BCCI के इस फैसले ने मचाई खलबली"
Cricket News Hindi Latest Cricket News Hindi Ind Vs Aus Odi Series IND Vs AUS ODI Ind Vs Aus Odi Records Rohit Sharma Record Rohit Sharma News Hindi Rohit Sharma News In Hindi Rohit Sharma News Rohit Sharma
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
இந்தியா அடித்தது 136 ரன்கள்; ஆஸ்திரேலியாவுக்கு டார்கெட் 131IND vs AUS: ஆஸ்திரேலியாவுக்கு எதிரான முதல் ஒருநாள் போட்டியில் இந்திய அணி முதல் இன்னிங்ஸில் 136 ரன்களை அடித்த நிலையில், தற்போது ஆஸ்திரேலியாவின் இலக்கு 131 ஆக நிர்ணயிக்கப்பட்டுள்ளது.
Read more »
IND vs ENG LIVE: इंग्लिश टीम की शानदार शुरुआत, भारत को विकेट की तलाशIndia Women vs England Women Live: भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी है. इससे उसकी सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी.
Read more »
बारिश ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल,ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीता मैचIND vs AUS 1st ODI Highlights: बारिश ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल, पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से मारा मैदान
Read more »
IND vs AUS : રોહિત-વિરાટની વાપસી છતાં ભારતની હાર, પ્રથમ ODIમાં ઓસ્ટ્રેલિયાની 7 વિકેટે જીતIND vs AUS : પર્થ વનડેમાં ટીમ ઈન્ડિયાનો કારમો પરાજય થયો. ઓસ્ટ્રેલિયાએ મેચ 7 વિકેટથી જીતી લીધી. આ સાથે ઓસ્ટ્રેલિયાએ ત્રણ મેચની શ્રેણીમાં 1-0થી લીડ મેળવી લીધી છે.
Read more »
IND W vs ENG W: टीम इंडिया की लगातार तीसरी हार... मंधाना-हरमनप्रीत की मेहनत पर फिरा पानी, अब मुश्किल हुई सेमीफाइनल की राहIND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने भारत को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से मात दी है।
Read more »
विश्व कप में भारत के लिए करो या मरो की हालत, जाने कीवी टीम के खिलाफ रिकॉर्डIND W vs NZ W Head to Head: महिला विश्व कप में भारत के लिए करो या मरो की हालत, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में जानें क्या है रिकॉर्ड
Read more »
