वहीं पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले जियो हॉटस्टार को दिए अपने बयान में कहा कि रोहित और कोहली पिछले 15 सालों से लगभग टीम इंडिया के हर स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
"IND vs AUS: भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 19 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जहां 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय बाद भारत टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे.
इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का बयान सामने आया है, जो उन्होंने रोहित और विराट को लेकर दिया है. बता दें कि कमिंस चोटिल होने की वजह से भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. Advertisment ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया गया था, तब सभी हैरान रह गए थे, क्योंकि रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को वनडे का कप्तान बना दिया गया, जिसके बाद से ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे फॉर्मेट में भविष्य को लेकर लगातार चर्चा देखने को मिल रही है. रोहित-विराट पर पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले जियो हॉटस्टार को दिए अपने बयान में कहा कि रोहित और कोहली पिछले 15 सालों से लगभग टीम इंडिया के हर स्क्वाड का हिस्सा रहे हैं. इसलिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस के लिए इन दोनों को यहां खेलते हुए देखने का आखिरी मौका हो सकता है. कमिस ने आगे कहा कि जब भी हम उनके खिलाफ खेलते, तो पूरा स्टेडियम भरा हुआ दिखाई देता है. टीम इंडिया के खिलाफ इस सीरीज में नहीं खेल पाने से मैं काफी निराश हूं. मुझे विश्वास है कि फैंस की भारी संख्या स्टेडियम में देखने को मिलेगी और वह इस सीरीज के लिए काफी उत्साहित भी हैं. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी पहले ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. पैट कमिंस इंजरी की वजह से नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह मिचेल मार्श को कप्तान बनाया गया है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल पहला वनडे- IND vs AUS- 19 अक्टूबर, पर्थ दूसरा वनडे- IND vs AUS- 23 अक्टूबर, एडिलेड तीसरा वनडे- IND vs AUS- 25 अक्टूबर, सिडनी यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराकर WTC Points Table में किया बड़ा उलटफेर, भारत को हो गया नुकसान यह भी पढ़ें: टॉप ऑर्डर हुआ फेल, ईशान किशन ने कर दिया खेल, रणजी के पहले ही मैच में जड़ डाला शतक"
Rohit Sharma Pat Cummins Ind-Vs-Aus Cricket News In Hindi Sports News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs AUS: रोहित शर्मा के पास सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ने का शानदार मौका, अब सिर्फ इतने रनों की जरूरतरोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में 53 रन बना देते हैं तो वो सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ देंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का बल्ला खूब चलता है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
IND vs AUS: लंदन से दिल्ली पहुंचे विराट कोहली, ब्लैक शर्ट में किलर लुक हुआ वायरल, वीडियो आया सामनेIND vs AUS: भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं. अब वह टीम इंडिया के साथ जुड़कर बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
ஆஸ்திரேலியா ஒருநாள் தொடர்: இரண்டு முக்கிய வீரர்கள் விலகல்!Two Players Ruled Out From Ind vs Aus Odi: இந்தியா - ஆஸ்திரேலியா அணிகளுக்கு இடையேயான ஒருநாள் தொடரின் முதல் போட்டியில் இருந்து இரண்டு முக்கிய வீரர்கள் விலகி உள்ளனர்.
Read more »
IND vs AUS: टुकड़ों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, विराट-रोहित ने भी पकड़ी फ्लाइट-VIDEOIND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने के लिए दिल्ली से रवाना हो गई है। 19 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, जिन्होंने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टीम दो जत्थों में ऑस्ट्रेलिया के लिए निकली है। खिलाड़ियों का एक...
Read more »
कधी पासून सुरु होणार IND vs AUS 1st ODI? जाणून घ्या कुठे बघता येईल Free लाईव्ह सामनाIND vs AUS 1st ODI Free Live Streaming: भारत आणि ऑस्ट्रेलिया यांच्यातील तीन सामन्यांच्या वनडे मालिकेतील पहिला पर्थ स्टेडियमवर खेळवला जाणार आहे.
Read more »
IND vs AUS: ரோகித், கோலியை பார்க்க இதான் கடைசி வாய்ப்புPat Cummins About Rohit Sharma And Virat Kohli: விராட் கோலி மற்றும் ரோகித் சர்மாவை நேரில் பார்க்க இதுவே கடைசி வாய்ப்பு என பேட் கம்மின்ஸ் தெரிவித்துள்ளார்.
Read more »
