Shubman Gill IND vs ENG भारत के पास आज इंग्लैंड से बदला लेने का सुनहरा मौका है. पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया अंग्रेजों पर शिकंजा कस चुकी है. मैच के आखिरी दिन जीत के लिए 536 रन और चाहिए.
बर्मिंघम: एजबेस्टन टेस्ट में शुभमन गिल ऐसा कमाल कर चुके हैं, जिसे सदियों याद रखा जाएगा. लेकिन अगर भारत मैच नहीं जीत पाता तो ये रिकॉर्ड्स, कारनामे और खुशियां फौरन फीकी पड़ जाएंगी. अब आप सोच रहे होंगे कि मैच तो भारत की मुट्ठी में है फिर हम ऐसा क्यों कह रहे? दरअसल, आज दूसरे टेस्ट का आज पांचवां और आखिरी दिन का खेल होना है.
इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए असंभव 536 रन और बनाने हैं जबकि भारत को सात विकेट चाहिए. लेकिन सात विकेट लेने के लिए खेल होना भी जरूरी है. मौसम पूर्वानुमान कहता है कि आज बर्मिंघम में बादल छाए रहेंगे. शुभमन गिल का इंग्लैंड में जलजला, एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और शतक जड़कर रच दिया इतिहास, गावस्कर के बराबर पहुंचे एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक आज ज्यादातर समय आसमान में बादल छाए रहेंगे. जहां बारिश की संभावना 60 प्रतिशत है तो तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. ऐसे में मैच देरी से भी शुरू हो सकता है. एक घंटे बारिश का पूर्वानुमान है. अगर ऐसा होता है तो इसका फर्क मैच के नतीजे पर भी पड़ सकता है. टुकड़ों में बारिश आने पर खेल बार-बार रुक सकता है, ऐसे में प्लेयर्स की लय तो बिगड़ेगी ही, ओवर्स में भी कटौती हो सकती है. भारत ने कप्तान शुभमन गिल के दूसरे शतक की बदौलत चौथे दिन अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की और इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का अंसभव लक्ष्य दिया. पांचवें दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज मुश्किल में होंगे क्योंकि टीम ने स्टंप तक 72 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे. IND vs ENG: आखिरकार वही हुआ जिसका डर था, भारत की प्लेइंग इलेवन देखकर आप भी पकड़ लेंगे माथा ये पांच मैच की सीरीज का दूसरा मैच है. पहले मैच की तरह यहां भी पिच फ्लैट ही है, जिससे रनों का पहाड़ बन रहा है, लेकिन भारत ने अभी तक दौरे में सात शतक बना लिए हैं जो किसी विदेशी श्रृंखला में अभूतपूर्व है. यह देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड क्या दृष्टिकोण अपनाता है. हालांकि कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम की रणनीति ड्रॉ नहीं बल्कि नतीजों से प्रेरित है. बैजबॉल युग में एकमात्र ड्रॉ एशेज 2023 में ओल्ड ट्रैफर्ड मैच में बारिश के कारण हुआ था.
Edgbaston Hourly Weather Update India Vs England Day 5 Shubman Gill India Captain Shubman Gill Record भारत इंग्लैंड बर्मिंघम टेस्ट शुभमन गिल भारत इंग्लैंड मौसम पूर्वानुमान भारत Vs इंग्लैंड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
शुभमन गिल को कप्तान बनाना सही, या जसप्रीत बुमराह ही बेहतर कप्तान? दिग्गज का चौंकाने वाला दावाशुभमन गिल को हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। गिल के कप्तान बनाए जाने पर दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने एक बड़ा बयान दिया है।
Read more »
भारत-इंग्लैंड टेस्ट : शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शतक, भारत का स्कोर 359/3भारत-इंग्लैंड टेस्ट : शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शतक, भारत का स्कोर 359/3
Read more »
IND vs ENG: लीड्स का 'विलेन' एजबेस्टन में बनेगा हीरो, द्रविड़- ब्रैडमैन का रिकॉर्ड खतरे मेंIND vs ENG 2nd Test यशस्वी जायसवाल एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट में 2 कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। यशस्वी की निगाहें राहुल द्रविड़ के 26 साल पुराने रिकॉर्ड पर होगी। यशस्वी जायसवाल 2000 टेस्ट रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बनने के करीब हैं। इतना ही नहीं उनके पास सर डॉन ब्रैडमेन को भी पछाड़ने का मौका...
Read more »
अंग्रेजों पर कहर बनकर टूटे शुभमन गिल, कप्तान बनते ही कर ली विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरीभारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरे टेस्ट मैच में भी सेंचुरी ठोक दी है। उन्होंने पिछले मैच में भी शतक जड़ा था।
Read more »
टेस्ट और ODI में दोहरा शतक जड़ने वाले 4 भारतीय बल्लेबाजशुभमन गिल ने इंग्लैंड में बतौर टेस्ट कप्तान डबल सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया.गिल वनडे और टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए.
Read more »
IND vs ENG LIVE Score: 250+ टीम इंडिया की लीडIndia vs England Day 4 LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर हो रहा है। आज मैच का चौथा दिन है।
Read more »
