Sanju Samson: वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में संजू सैमसन ने एक ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइल में पहुंचाया. क्रिकेट | खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
" Sanju Samson Records: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वेस्टइंडीज के दिए 196 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. भारत के इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जो ओपनिंग करने उतरे थे और जीत दिलाकर 97 रन बनाकर नाबाद लौटे.
इस पारी के दम पर संजू सैमसन ने विराट कोहली का एक महारिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.Advertisment संजू सैमसन ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने के मामले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज था. कोहली ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर टारगेट का पीछा करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भी 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इन दोनों मैचों में टीम इंडिया ने सफलतापूर्व रन को चेज कर लिया था. अब संजू सैमसन ने विराट कोहली का यह रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है और उनसे आगे निकल गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. इतना ही नहीं भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 के सेमीफाइनल में मिली वेस्टइंडीज से हार का बदला भी ले लिया है. संजू सैमसन का जश्न का वीडियो हुआ वायरल संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआत में अपने खराब फॉर्म को लेकर सवालों के घेरे में थे, लेकिन टीम इंडिया के इस करो या मरो वाले मैच में संजू सैमसन ने मैच विनिंग पारी खेलकर हीरो बन गए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने जब मैच विनिंग चौका लगाया, तो वो मैदान पर बैठ गए और भगवान का शुक्रिया अदा किया और सभी आलोचकों को चुप करा दिया, जिसका वीडिया काफी वायरल हो रहा है. Cometh the hour, cometh Sanju Samson! 🫡9⃣7⃣* - A knock for the ages to take #TeamIndia into the semi-finals 👏Scorecard ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvWI | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/ftJRp2wMTE — BCCI March 1, 2026 ಸಾಷ್ಟಾಂಗ ನಮಸ್ಕಾರ Sanju Samson!🫡🔥#T20WorldCup | #SUPER 8 | #INDvsWI | #SanjuSamson pic.twitter.com/ePMYw9FSb0 — Star Sports Kannada March 1, 2026 यह भी पढ़ें: ZIM VS SA: जिम्बाब्वे ने मैच हारकर भी जीता दिल, साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से अपने नाम किया मैच "
Sanju Samson Records Virat Kohli IND Vs WI
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs WI: कोलकाता में भारत-वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, ईडन गार्डन में बरसेंगे रनभारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में सुपर-8 का अहम मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मैच क्वार्टर फाइनल जैसा है, जिसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
Read more »
भारत-वेस्टइंडीज के लिए आज करो या मरो मैच: जीतने वाली टीम सेमीफाइनल जाएगी; कोलकाता में दूसरी बार वर्ल्ड चैंप...India Vs West Indies (IND Vs WI) ICC Men's T20 World Cup 2026 Super 8 Qualification Live Updates; Follow IND Vs WI Playing 11 List, Kolkata Eden Gardens Stadium Pitch Report, Weather Forecast Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
IND vs WI Pitch Report: ईडन गार्डन्स में होगी रनों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी? पढ़ें कोलकाता की पिच रिपोर्टEden Gardens Stadium Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 का आखिरी मुकाबला होने वाला है। आइये जानते हैं इस मैच में पिच का मिजाज कैसा रह सकता है।
Read more »
भारत-वेस्टइंडीज के लिए आज करो या मरो मैच: जीतने वाली टीम सेमीफाइनल जाएगी; कोलकाता में दूसरी बार वर्ल्ड चैंप...India Vs West Indies (IND Vs WI) ICC Men's T20 World Cup 2026 Super 8 Qualification Live Updates; Follow IND Vs WI Playing 11 List, Kolkata Eden Gardens Stadium Pitch Report, Weather Forecast Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
IND vs WI Live Score: टीम सेलेक्शन पर सवालIND vs WI Live Cricket Score, T20 World Cup 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर 8 का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है।
Read more »
WI Vs Ind Memes: इंडिया ने WI को हराकर किया सेमीफाइनल का टिकट पक्का, संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले रो रहे हैं, वायरल हुए मीम्सInd Vs WI T20 WC Memes: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए एक ‘क्वार्टर फाइनल’ टाइप मुकाबले में इंडिया ने संजू सैमसन के दम पर जीत दर्ज कर ली है। संजू ने अपने ट्रोलर्स को अपने हुनर का करारा तमाचा मारा है। जिसके बाद इंडिया की जीत के बाद इंटरनेट पर मीम्स का सैलाब आ गया...
Read more »
