भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह के बाहर होने की संभावना है। हार्दिक एशिया कप में लगी चोट से उबर रहे हैं, जबकि बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है। यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।
"IND vs SA ODI Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज खेल ी जा रही है, जिसका दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में शुरू होने वाला है. सभी 5 दिन खेल हुआ तो नतीजा 26 नवंबर को सामने आ जायगा.
लाल गेंद की शृंखला के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेली जानी है. जिसका आगाज 30 नवंबर से हो जाएगा. जानकारी के अनुसार इस सीरीज में टीम इंडिया के 2 सुपरस्टार खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं. Advertisment हार्दिक पंड्या हो सकते हैं बाहर एशिया कप 2025 के दौरान हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए थे, जांघ में चोट के कारण वह फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि बोर्ड फिलहाल हार्दिक को टीम में शामिल करने के लिए जल्दबाजी नहीं करना चाहता है. सूत्र ने कहा, "हार्दिक अपनी जांघ की चोट से ठीक हो रहे हैं, वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेन्स में रिकवरी कर रहे हैं. अब धीरे-धीरे उन्हें अपना वर्कलोड बढ़ाना होगा. ऐसे में सीधा 50 ओवर के मैच में उन्हें डाल देना जोखिम भरा फैसला हो सकता है. वह टी20 वर्ल्डकप के लिहाज से अहम खिलाड़ी हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर निगरानी रखेगी". यह भी पढ़ें - IND vs SA: दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह बना सकते हैं बड़ा कीर्तिमान, इस खास लिस्ट में होंगे शामिल जसप्रीत बुमराह पर भी फैसला हार्दिक पंड्या की तरह ही जसप्रीत बुमराह को भी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज में चयन के दायरे से बाहर रखा जा सकता है. उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते सभी 3 एकदिसवीय मुकाबलों से आराम देने की संभावना है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वह लगातार खेल रहे हैं, हालांकि बीच-बीच में उन्हें 1/2 मैच का आराम मिलता रहा है. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिहाज से वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं ऐसे में उनका फिट होना भी जरूरी है. बता दें कि फरवरी-मार्च में श्रीलंका और भारत की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. यह भी पढ़ें - U19 World Cup 2026 Schedule: U19 वर्ल्डकप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेलेगी टीम इंडिया 30 नवंबर से सीरीज की शुरुआत इसके साथ ही आपको बता दें कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज की शुरुआत 30 नवंबर से होने वाली है. पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा, फिर 3 दिसंबर को रायपुर में दूसरा मैच होगा. 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में आखिरी मैच होगा. पहला वनडे - 30 नवंबर, रांची दूसरा वनडे - 3 दिसंबर, रायपुर तीसरा वनडे - 6 दिसंबर, विशाखापट्टनम यह भी पढ़ें - हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से मिलाया हाथ, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल, देखें वीडियो"
IND Vs SA हार्दिक पंड्या जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज टी20 वर्ल्ड कप
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND-A vs SA-A Live Streaming: तिसरा भारत विरुद्ध दक्षिण आफ्रिका ODI आज; सामना कधी आणि कुठे होणार? LIVE कसा पाहता येईल?IND-A vs SA-A Live Streaming: भारत आणि दक्षिण आफ्रिका एकदिवसीय मालिकेतील तिसऱ्या आणि शेवटच्या सामन्यात आमनेसामने येतील.
Read more »
'अपने घमंड को ड्रेसिंग रूम से दूर रखो' सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर को दिया मैजिक मंत्रIND vs SA 2nd Test: सुनील गावस्कर कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका के हाथों टीम इंडिया की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर को कई सलाह दे चुके हैं।
Read more »
IND vs SA: 'गौतम गंभीर को बर्खास्त...,' पिच विवाद पर सौरव गांगुली का खरा जवाबपूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से यह भी पूछा गया कि क्या गौतम गंभीर को उनके नेतृत्व में भारत के खराब घरेलू टेस्ट रिकॉर्ड के कारण बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए? इस पर गांगुली ने कहा कि उन्हें नहीं लगता की गंभीर को बर्खास्त किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पिच विवाद पर भी अपनी राय...
Read more »
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ बढ़ी Team India की टेंशन, 2 स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं बाहरIND vs SA ODI Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी हुई है, क्योंकि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से बाहर हो सकते हैं. खेल समाचार
Read more »
IND vs SA: शुभमन गिल की टेंशन के बीच एक और बड़ी खबर, बुमराह-हार्दिक ODI सीरीज से होंगे बाहर, क्या है वजह?IND A vs PAK A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत के विस्फोटक युवा बल्लेबाज चर्चा में हैं. जितेश शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम तब चर्चा में आई जब कट्टर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा. अब टीम इंडिया का यंगिस्तान बदले की आग में धधक रहा है.
Read more »
IND vs SA: गिलच्या दुखापतीच्या टेन्शनदरम्यान आता बुमराह-हार्दिकही ODI मालिकेतून बाहेर? मोठी अपडेट समोरIND vs SA: भारत-दक्षिण आफ्रिका कसोटी मालिकेदरम्यान शुभमन गिलच्या दुखापतीमुळे निर्माण झालेला तणाव अजूनही कायम आहे. दरम्यान, आणखी एक धक्कादायक बातमी समोर आली आहे.
Read more »
