IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले तब बड़ा झटका लगा जब उसके सबसे अनुभवी पेसर प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए.
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले तब बड़ा झटका लगा जब उसके स्टार पेसर मैट हेनरी प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए. मैट हेनरी न्यूजीलैंड की मौजूदा टीम में सबसे अनुभवी और बेहतरीन स्पिनर हैं.
उन्होंने ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ 5 विकेट झटके थे. न्यूजीलैंड ने फाइनल में हेनरी की जगह नाथन स्मिथ को शामिल किया है, जिनके पास सिर्फ 9 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है. दुबई में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीता. उन्होंने प्लेइंग इलेवन के सवाल पर बताया कि न्यूजीलैंड को मजबूरी में एक बदलाव करना पड़ा है. मैट हेनरी चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह नाथन स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है. जो टीम सेमीफाइनल जीती थी, वही फाइनल भी खेल रही है. बता दें कि मैट हेनरी न्यूजीलैंड की मौजूदा टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं. 33 वर्षीय हेनरी ने 91 वनडे मैचों में 165 विकेट झटके हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के ग्रुप मैच में भारत के शुभमन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आउट किया था. मैट हेनरी की जगह प्लेइंग इलेवन में नाथन ग्रेगरी स्मिथ शामिल किए गए हैं. दाएं हाथ के पेसर नाथन स्मिथ का यह 8वां वनडे मैच है. यह उनका टूर्नामेंट में दूसरा मैच है. स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ 19 फरवरी के मैच में खेले थे. इसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था. 26 साल के नाथन स्मिथ 13 नवंबर को वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया था. इस तरह उनका वनडे करियर अभी 6 महीने से भी कम है. उन्होंने टेस्ट करियर की शुरुआत भी नवंबर 2024 में ही की है.
Champions Trophy Final Matt Henry Has Been Ruled Out India Vs New Zealand भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिस केर्न्स चैंपियंस ट्रॉफी Champions Trophy 2025 Champions Trophy 2000 Nathan Smith
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs NZ: रोहित-गिल-विराट नहीं, ये खिलाड़ी बन सकता है न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा एक्स फैक्टर, चौंका रहे हैं आकड़ेIND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 मार्च को ICC चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड से खेलेगा भारत.
Read more »
IND vs NZ: बारिश के कारण चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हुआ रद्द तो कौन बनेगा किंग? रिजर्व डे का क्या है नियमIND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: भारत की टीम न्यूजीलैंड को लीग मुकाबले में हरा चुकी है और न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंची है.
Read more »
ICC चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार कौन सा देश बना था विजेता?Ind vs Nz: ICC चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार कौन सा देश बना विजेता, न्यूजीलैंड से कब हारा था भारत?
Read more »
'कुलदीप यादव को बाहर करो...' फाइनल से पहले आकाश चोपड़ा की ये कैसी सलाह?IND vs NZ: 'कुलदीप यादव को बाहर करो...' फाइनल से पहले आकाश चोपड़ा की ये कैसी सलाह?
Read more »
फाइनल में 45 और 18 नंबर की जर्सी पर होगी मंगल की विशेष कृपा, दोनों का जोड़ 9IND VS NZ Final: 45 और 18 नंबर की जर्सी पर होगी मंगल की विशेष कृपा, 9 नंबर से हार जाएगा न्यूजीलैंड
Read more »
Champions Trophy Final: India और New Zealand के बीच खिताब की लड़ाई आज, किसे मिलेगी जीत ?IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Head to Head) की टीमें आमने-सामने होंगी.
Read more »
