पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 190 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा. टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 72 रन बनाए.
Live Cricket Score, India vs australia 2nd T20I Bengaluru: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और निर्णायक टी-20 मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है.
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 190 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा. टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 72 रन बनाए जबकि ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने 47 रनों की पारी खेली. इसके अलावा एमएस धोनी ने भी 23 गेंदों पर 40 रनों की तूफानी पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस और शॉर्ट ने एक-एक विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दी पहले बैटिंग ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के खिलाफ दूसरे और आखिरी टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, भारत ने तीन बदलाव किए हैं. मेजबान टीम ने रोहित शर्मा की जगह शिखर धवन, मयंक मार्कंडेय की जगह विजय शंकर और उमेश यादव की जगह सिद्धार्थ कौल को अंतिम एकादश में शामिल किया है. पिच और हालात चिन्नास्वामी स्टेडियम में ढेरों रन बनेंगे. यह दावा कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारी ने किया है. चिन्नास्वामी की पिच पिछले कुछ वर्षों में धीमी हुई है, लेकिन पहले मैच के विपरीत यहां बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है. केएससीए के अधिकारी ने कहा, ‘इस पिच पर शायद आईपीएल मैच जितने रन नहीं बने, लेकिन इस पर काफी रन बनेंगे. हम ऐसे विकेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका उपयोग दो महीने से अधिक समय से नहीं हुआ है. इसका इस्तेमाल पिछली बार विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान हुआ था.’अधिकारी ने कहा, ‘इस सतह पर लगभग 180 का स्कोर प्रतिस्पर्धी होना चाहिए.’ प्लेइंग इलेवन: भारत: विराट कोहली , शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी , क्रुणाल पंड्या, सिद्धार्थ कौल, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह. ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच , डार्सी शॉर्ट, पैट कमिंस, जेसन बेहरेनडोर्फ, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन कुल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, झाए रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जाम्पा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
INDvAUS Live: कौल ने दिलाई टीम इंडिया को पहली सफलता, स्टोइनिस 7 रन बनाकर आउट- AmarujalaINDvAUS Live: कौल ने दिलाई टीम इंडिया को पहली सफलता, स्टोइनिस 7 रन बनाकर आउट INDvAUS
Read more »
