IND vs ZIM: पहले टी 20 में हार से भारत को बड़ा नुकसान, इतिहास रचने से चूकी टीम इंडिया

IND Vs ZIM News

IND vs ZIM: पहले टी 20 में हार से भारत को बड़ा नुकसान, इतिहास रचने से चूकी टीम इंडिया
India Vs Zimbabwe 1St T20IND Vs ZIM 1St T20Indian Cricket Team
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

IND vs ZIM : जिंबाब्वे के खिलाफ पहले टी 20 मैच में हार के साथ ही भारतीय टीम इस फॉर्मेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गई.

IND vs ZIM : भारत और जिंबाब्वे के खिलाफ 5 टी 20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 6 जुलाई को हरारे में खेला गया. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. रवि विश्नोई के 4 विकेट की बदौलत भारत ने जिंबाब्वे को 115 पर रोक दिया था.

लेकिन भारतीय टीम 116 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और आखिरी ओवर की 5 वीं गेंद पर 102 रन पर सिमट गई. भारत ने इस मैच को 13 रन से गंवा दिया. भारतीय टीम ने इस मैच में हार के साथ ही इतिहास रचने का एक बड़ा मौका भी गंवाया है. भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच से पहले टी 20 फॉर्मेट में लगातार 12 मैच जीत चुकी थी. अगर भारत पहले टी 20 में जीत दर्ज कर लेती तो इस फॉर्मेट में लगातार 13 मैच जीतने वाली पहली टीम बन जाती. शुभमन गिल एंड कंपनी इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर सकी. अफगानिस्तान ने 2018 से 2021 के बीच लगातार 12 टी 20 मैच जीते थे. भारतीय टीम ने उसकी बराबरी की थी. बता दें कि टी 20 में लगातार 13 मैच जीतने का रिकॉर्ड बरमूडा के नाम है लेकिन इस देश को टेस्ट की मान्यता नहीं मिली है. भारत को जीत के लिए सिर्फ 116 रन का लक्ष्य मिला था. ये लक्ष्य साधारण था और भारतीय बैटिंग लाइनअप को देखते हुए और भी आसान लग रहा था लेकिन कप्तान शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर को छोड़कर कोई भी दूसरा खिलाड़ी जिंबाब्वे के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका. गिल ने 29 गेंद में 31 रन बनाए. उन्हें विपक्षी कप्तान सिकंदर रजा ने बोल्ड किया. वहीं वाशिंगटन सुंदर 34 गेंद पर 27 रन बनाकर आखिरी गेंद के रुप में आउट हुए. अभिषेक शर्मा, रियान पराग और ध्रुव जुरेल का ये डेब्यू मैच था और तीनों ने ही निराश किया. रिंकू सिंह भी फ्लॉप रहे तो ऋुतुराज गायकवाड़ भी नहीं चल सके. खराब बल्लेबाजी की वजह से भारत ने ये मैच गंवा दिया. गिल और सुंदर के बाद तीसरे टॉप स्कोरर आवेश खान थे जिन्होंने 16 रन बनाए. 17 रन बनाने और 3 विकेट लेने वाले सिकंदर रजा प्लेयर ऑफ द मैच रहे. यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: डेब्यू मैच में ही अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो गया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

India Vs Zimbabwe 1St T20 IND Vs ZIM 1St T20 Indian Cricket Team Team India Shubman Gill Ravi Bishnoi Sikandar Raza Sports News Hindi Cricket News Hindi न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तर प्रदेश: पहले ही चरण में BJP को लगा था बड़ा झटका, फेज वाइज जानिए कैसे हुआ नुकसानउत्तर प्रदेश में पहले चरण से ही इंडिया गठबंधन ने बढ़त बना कर रखी। बीजेपी गठबंधन को तीसरे, छठे और सातवें चरण में बड़ा नुकसान हुआ।
Read more »

India vs Us: तस्वीर लगभग साफ, सुपर-8 राउंड में इन 3 टीमों से हो सकती है टीम रोहित की टक्कर, लेकिन...India vs Us: तस्वीर लगभग साफ, सुपर-8 राउंड में इन 3 टीमों से हो सकती है टीम रोहित की टक्कर, लेकिन...Ind vs us, super8 round: अब तक टीम इंडिया और बाकी के मैचों के आधार तस्वीर बनने लगी है कि भारत अगले दौर में किन-किन टीमों से भिड़ने जा रहा है
Read more »

AFG vs IND: इस "उल्टे फंदे" का खतरा मंडरा रहा टीम इंडिया पर, पिछले दो साल से उड़ा रखी है द्रविड़ की नींदAFG vs IND: इस "उल्टे फंदे" का खतरा मंडरा रहा टीम इंडिया पर, पिछले दो साल से उड़ा रखी है द्रविड़ की नींदAfghanistan vs India: टीम इंडिया जब पहले मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ने जा रही है, अफगानिस्तान की ओर से एक बड़ा खतरा भी उस पर मंडरा रहा है
Read more »

T20 WC: सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने चेज करते हुए 100% मैच जीते, पहले बैटिंग करते हुए भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहींT20 WC: सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने चेज करते हुए 100% मैच जीते, पहले बैटिंग करते हुए भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहींभारतीय टीम का यह टी20 विश्व कप में पांचवां सेमीफाइनल है। इससे पहले चार सेमीफाइनल में से टीम इंडिया ने दो जीते हैं और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
Read more »

IND vs SA: फाइनल जीतते ही रोहित शर्मा के नाम जुड़ेगी अनोखी उपलब्धि, अर्शदीप के पास भी इतिहास रचने का मौकाIND vs SA: फाइनल जीतते ही रोहित शर्मा के नाम जुड़ेगी अनोखी उपलब्धि, अर्शदीप के पास भी इतिहास रचने का मौकाIND vs SA T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा और अर्शदीप सिंह के पास टी 20 विश्व कप 2024 के फाइनल में इतिहास रचने का मौका है.
Read more »

T20 WC: 'जन्मदिन का उपहार', धोनी ने इस तरह दी टीम इंडिया को बधाई, युवराज-सचिन और गांगुली की यह रही प्रतिक्रियाT20 WC: 'जन्मदिन का उपहार', धोनी ने इस तरह दी टीम इंडिया को बधाई, युवराज-सचिन और गांगुली की यह रही प्रतिक्रियापिछले साल भारत में वनडे विश्व कप फाइनल में टीम आस्ट्रेलिया से हार गई थी। हालांकि, इस फाइनल में टीम इंडिया ने कोई चूक नहीं की।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:27:39