IND vs NZ Playing 11: ईशान के दमदार प्रदर्शन से सैमसन पर बढ़ेगा दबाव, गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की संभावना

India Vs New Zealand 3Rd T20 News

IND vs NZ Playing 11: ईशान के दमदार प्रदर्शन से सैमसन पर बढ़ेगा दबाव, गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की संभावना
India Vs New Zealand 3Rd T20 Playing 11India Vs New Zealand Playing Xi 3Rd T20India Vs New Zealand 3Rd T20 Playing 11 Predictio
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 159 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 112%
  • Publisher: 51%

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम अब रविवार को गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 मैच को जीतकर

विश्व कप के लिए भारत का संयोजन लगभग तय टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब कुछ दिन का ही समय शेष है और कुछ स्थान को छोड़ दिया जाए तो भारत की एकादश लगभग तय ही है। देखना दिलचस्प होगा कि इस वैश्विक टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज कौन उतरेगा। इसमें कोई शक नहीं है कि सैमसन इसके लिए पहली पसंद हैं, लेकिन जिस तरह वह संघर्ष कर रहे हैं उसे देखते हुए सैमसन पर प्रदर्शन करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सैमसन को मौके का उठाना होगा फायदा भारत बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। केवल कुछ स्थान को लेकर ही टीम चिंतित होगी जिनमें से एक स्थान फिलहाल सैमसन के पास है। ईशान की 32 गेंदों पर खेली गई शानदार 76 रनों की पारी ने संजू पर दबाव बढ़ा दिया है। टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की जगह अभिषेक के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में बहाल किए गए सैमसन मौकों का पूरा फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं, जबकि उन्हें काफी मैच खेलने का मौका मिला है। गिल तकनीकी रूप से मजबूत होने के बावजूद टी20 मैचों में कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए थे और इसलिए संजू को अंतिम एकादश में शामिल करने के साहसिक फैसले के तहत उन्हें बाहर कर दिया गया। लेकिन अपने पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम में वापसी करने पर केरल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज अभी तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। ऐसे में यह सीरीज उनके लिए निर्णायक साबित हो सकती है। तेज गेंदबाजों के सामने उनकी कमजोरी एक बार फिर उजागर हो गई है। भारत के लिए क्या हैं सकारात्मक बिंदू? भारत के लिए यह अच्छी खबर है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी चिर परिचित फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने 37 गेंद पर 82 रन बनाकर पिछले 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों के बाद अपना पहला अर्धशतक जड़ा। भारत पांच मैच की सीरीज में 2-0 से आगे है लेकिन उसे किसी तरह के मुगालते में नहीं रहना चाहिए क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम वापसी करने में माहिर है जैसा उसने इससे पहले खेली गई वनडे सीरीज में किया था। ओपनरों के सस्ते में आउट होने के बावजूद अन्य बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाला। इससे पता चलता है कि भारत का बल्लेबाजी क्रम कितना मजबूत है। अभिषेक भी दिखाना चाहेंगे दम पिछले मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक पहली गेंद पर आउट हो गए थे और वह तीसरे मैच में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। सैमसन और अभिषेक की जल्दी आउट होने के कारण भारत का स्कोर एक समय दो विकेट पर छह रन था इसके बाद ईशन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने केवल 21 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया जिससे भारत 28 गेंद शेष रहते हुए मैच जीतने में सफल रहा। वहीं, शिवम दुबे ने भी बल्ले से सूर्यकुमार का अच्छा साथ दिया था। अक्षर करेंगे वापसी? भारत के लिए चिंता की बात अक्षर पटेल की चोट है। भारत को उम्मीद होगी कि विश्व कप से पहले अक्षर पटेल की उंगली की चोट गंभीर न हो और उन्हें खेलने का अधिक समय मिले। अक्षर अगर फिट रहे तो उन्हें एकादश में शामिल किया जा सकता है। इस स्थिति में कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दूसरे मैच में आराम दिया गया था। यहां उनकी वापसी की उम्मीद है। गेंदबाजी में अर्शदीप ने पहले दो ओवर में 36 रन दिए लेकिन भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11: भारत: संजू सैमसन , अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव , हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/ हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सेफर्ट , रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर , जकारी फोल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।.

विश्व कप के लिए भारत का संयोजन लगभग तय टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब कुछ दिन का ही समय शेष है और कुछ स्थान को छोड़ दिया जाए तो भारत की एकादश लगभग तय ही है। देखना दिलचस्प होगा कि इस वैश्विक टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज कौन उतरेगा। इसमें कोई शक नहीं है कि सैमसन इसके लिए पहली पसंद हैं, लेकिन जिस तरह वह संघर्ष कर रहे हैं उसे देखते हुए सैमसन पर प्रदर्शन करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सैमसन को मौके का उठाना होगा फायदा भारत बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। केवल कुछ स्थान को लेकर ही टीम चिंतित होगी जिनमें से एक स्थान फिलहाल सैमसन के पास है। ईशान की 32 गेंदों पर खेली गई शानदार 76 रनों की पारी ने संजू पर दबाव बढ़ा दिया है। टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की जगह अभिषेक के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में बहाल किए गए सैमसन मौकों का पूरा फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं, जबकि उन्हें काफी मैच खेलने का मौका मिला है। गिल तकनीकी रूप से मजबूत होने के बावजूद टी20 मैचों में कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए थे और इसलिए संजू को अंतिम एकादश में शामिल करने के साहसिक फैसले के तहत उन्हें बाहर कर दिया गया। लेकिन अपने पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम में वापसी करने पर केरल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज अभी तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। ऐसे में यह सीरीज उनके लिए निर्णायक साबित हो सकती है। तेज गेंदबाजों के सामने उनकी कमजोरी एक बार फिर उजागर हो गई है। भारत के लिए क्या हैं सकारात्मक बिंदू? भारत के लिए यह अच्छी खबर है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी चिर परिचित फॉर्म में लौट आए हैं। उन्होंने 37 गेंद पर 82 रन बनाकर पिछले 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों के बाद अपना पहला अर्धशतक जड़ा। भारत पांच मैच की सीरीज में 2-0 से आगे है लेकिन उसे किसी तरह के मुगालते में नहीं रहना चाहिए क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम वापसी करने में माहिर है जैसा उसने इससे पहले खेली गई वनडे सीरीज में किया था। ओपनरों के सस्ते में आउट होने के बावजूद अन्य बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाला। इससे पता चलता है कि भारत का बल्लेबाजी क्रम कितना मजबूत है। अभिषेक भी दिखाना चाहेंगे दम पिछले मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक पहली गेंद पर आउट हो गए थे और वह तीसरे मैच में बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। सैमसन और अभिषेक की जल्दी आउट होने के कारण भारत का स्कोर एक समय दो विकेट पर छह रन था इसके बाद ईशन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने केवल 21 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया जिससे भारत 28 गेंद शेष रहते हुए मैच जीतने में सफल रहा। वहीं, शिवम दुबे ने भी बल्ले से सूर्यकुमार का अच्छा साथ दिया था। अक्षर करेंगे वापसी? भारत के लिए चिंता की बात अक्षर पटेल की चोट है। भारत को उम्मीद होगी कि विश्व कप से पहले अक्षर पटेल की उंगली की चोट गंभीर न हो और उन्हें खेलने का अधिक समय मिले। अक्षर अगर फिट रहे तो उन्हें एकादश में शामिल किया जा सकता है। इस स्थिति में कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दूसरे मैच में आराम दिया गया था। यहां उनकी वापसी की उम्मीद है। गेंदबाजी में अर्शदीप ने पहले दो ओवर में 36 रन दिए लेकिन भारतीय स्पिनरों कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11: भारत: संजू सैमसन , अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव , हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/ हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सेफर्ट , रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर , जकारी फोल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

India Vs New Zealand 3Rd T20 Playing 11 India Vs New Zealand Playing Xi 3Rd T20 India Vs New Zealand 3Rd T20 Playing 11 Predictio India Vs New Zealand 3Rd T20 Dream 11 Player Pred India Vs New Zealand 3Rd T20 Playing 11 Captain India Vs New Zealand 3Rd T20 Vice-Captain Predict Ind Vs Nz Playing 11 Ind Vs Nz Playing 11 Prediction 3Rd T20 Cricket News Cricket News In Hindi Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates भारत बनाम न्यूज़ीलैंड प्लेइंग 11

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IND vs NZ Playing 11: विजयी संयोजन में बदलाव का जोखिम उठाएगा भारत? ईशान पर होंगी नजरें; संभावित प्लेइंग-11IND vs NZ Playing 11: विजयी संयोजन में बदलाव का जोखिम उठाएगा भारत? ईशान पर होंगी नजरें; संभावित प्लेइंग-11भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में बल्ले और गेंद दोनों से बेहतर प्रदर्शन किया। भारत पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है और अब उसकी कोशिश
Read more »

दूसरे टी-20 में अक्षर पटेल का खेलना मुश्किल: आज कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका, रायपुर में पहली बार खेलेगा...दूसरे टी-20 में अक्षर पटेल का खेलना मुश्किल: आज कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका, रायपुर में पहली बार खेलेगा...India Vs New Zealand (IND Vs NZ) 2nd T20 Score Update; Follow IND Vs NZ T20 Playing 11, Raipur Cricket Stadium Pitch Report, Latest News Details On Dainik Bhaskar.
Read more »

IND U19 vs NZ U19 Playing 11: Vaibhav Suryavanshi फिर मचाएंगे हाहाकार, इन प्‍लेयर्स के साथ उतरेगी भारतीय टीम!IND U19 vs NZ U19 Playing 11: Vaibhav Suryavanshi फिर मचाएंगे हाहाकार, इन प्‍लेयर्स के साथ उतरेगी भारतीय टीम!अंडर-19 विश्‍व कप 2026 के 24वें मुकाबले में शनिवार, 24 जनवरी को भारतीय अंडर-19 टीम का सामना न्‍यूजीलैंड अंडर-19 टीम से होगा। आइए जान‍ते हैं कि इस मुकाबले में भारत की संभावित प्‍लेइंग 11 क्‍या हो सकती है?
Read more »

IND vs NZ 2nd T20 Live Score: भारत की प्लेइंग 11IND vs NZ 2nd T20 Live Score: भारत की प्लेइंग 11India vs New Zealand 2nd T20 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »

Ind vs NZ T20I: న్యూజిలాండ్‌తో భారత్‌ టీ20 రెండో మ్యాచ్‌.. స్కై టీమ్‌ విజయం సాధిస్తుందా?Ind vs NZ T20I: న్యూజిలాండ్‌తో భారత్‌ టీ20 రెండో మ్యాచ్‌.. స్కై టీమ్‌ విజయం సాధిస్తుందా?Ind vs NZ T20I: న్యూజిలాండ్‌తో భారత్‌ టీ20 రెండో మ్యాచ్‌.. స్కై టీమ్‌ విజయం సాధిస్తుందా?
Read more »

IND vs NZ 2nd T20: टीम इंडिया का 'सूरज' 14 महीने बाद फिर उगा, 23 पारी में आई पहली फिफ्टीIND vs NZ 2nd T20: टीम इंडिया का 'सूरज' 14 महीने बाद फिर उगा, 23 पारी में आई पहली फिफ्टीIND vs NZ 2nd T20: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टारगेट का पीछा करते हुए 23 गेंद में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:41:59