भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है। यह मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। एजबेस्टन टेस्ट
गिल-जायसवाल के पास सुनहरा मौका इस मैदान पर अब तक 10 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। इनमें केएल राहुल ही इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभी भी खेल रहे हैं। इस लिस्ट में दिलीप वेंगसरकर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने आठ पारियों में तीन शतक लगाए। वहीं अजीत अगरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, एमएच मांकड़, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, रवि शास्त्री और गुंडप्पा विश्वनाथ के नाम लॉर्ड्स में एक-एक शतक लगाया। अब शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के पास इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने का सुनहरा मौका है। दोनों इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। भारत का लॉर्ड्स में रिकॉर्ड भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे पहला टेस्ट 1932 में खेला था। अब तक 93 साल में टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल 19 टेस्ट खेले हैं और सिर्फ तीन जीते हैं। 12 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार मिली है और चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारत ने यहां कपिल देव की कप्तानी में 1986 में पांच विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में 95 रन से मैच जीता था। साल 2021 में भारत ने यहां विराट कोहली की कप्तानी में 151 रन से जीत हासिल की थी। अब शुभमन गिल के पास लॉर्ड्स में जीत हासिल करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बनने का मौका है। गिल की टीम के पास वह पूरा दमखम है, जिससे वह जीत हासिल कर सकते हैं। हाल ही में उनकी टीम ने एजबेस्टन में इतिहास रचा था। भारतीय टीम एजबेस्टन में टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी और गिल पहले एशियाई कप्तान बने थे। अब वह लॉर्ड्स में भी कमाल कर सकते हैं। हम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं.
.. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा? भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार यानी 10 जुलाई से खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच कब से शुरू होगा? भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं? भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 5, सोनी स्पोर्ट्स 3 , और सोनी स्पोर्ट्स 4 चैनलों पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच को ऑनलाइन जिओहॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
Tendulkar Anderson Trophy 2025 3Rd Test Ind Vs Eng Test Live Streaming Ind Vs Eng 3Rd Test India Vs England Test Live Streaming Ind Vs Eng Live Telecast Live Streaming Of Eng Vs Ind Ind Vs Eng Live Test Match Streaming Ind Vs Eng Test Match Live Telecast Eng Vs Ind Test Live Streaming Channel India Vs England Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
WWE स्मैकडाउन में होंगे कई रोमांचक मुकाबले, जानें भारत कब, कहां और कैसे देखें लाइवWWE स्मैकडाउन इस शुक्रवार को लेक्सिंगटन में होगा। जॉन सीना और कोडी रोड्स जैसे बड़े सुपरस्टार्स इसमें शामिल होंगे। मनी इन द बैंक में उनके मुकाबले के बाद टकराव हो सकता है।
Read more »
लीड्स टेस्ट-भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का टारगेट दिया: पंत और राहुल की सेंचुरी; आखिरी दिन इंग्लैंड को 350 र...India Vs England (IND VS ENG) 1st Test Day 5 Match LIVE Score Update; Follow IND VS ENG Headingley Stadium Score, Latest Photos and Video Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
IND vs ENG: काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी, मैच में तीसरी बार हुआ ऐसा, जानिए क्या है वजहIND vs ENG: मैच के आखिरी दिन का खेल शुरू होने से पहले भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखा और काली पट्टी बांधकर उतरे हैं।
Read more »
IND vs ENG: डेकट- क्रॉली ने तोड़ा दिया 76 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत के जख्मों पर छिड़का नमक, दुख विंडीज तक पहुंचाIND vs ENG: डकेट और क्रॉली ने हेडिंग्ले में खत्म किया 76 साल का सूखा और बना डाला नया रिकॉर्ड। इन दोनों ने इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
Read more »
IND vs ENG दूसरा टेस्ट आज से: बर्मिंघम में कभी नहीं जीता भारत; शुभमन बोले- बुमराह पर फैसला टॉस के दौरान लेंगेIndia Vs England (IND VS ENG) 2nd Test Match LIVE Score Update; Follow IND VS ENG Birmingham Edgbaston Stadium Score, Latest Photos and Video Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाए, भारत 510 रन आगे: शुभमन का दोहरा शतक, जडेजा ने फिफ्टी लगाई; बशीर को 3 विकेटIndia Vs England (IND VS ENG) 2nd Test Match Day 2 LIVE Score Update; Follow IND VS ENG Birmingham Edgbaston Stadium Score, Latest Photos and Video Updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
