भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में 58 रनों से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है और पाकिस्तान बाहर हो गया है। भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाक टीम 194 रनों पर सिमट गई और टीम इंडिया ने मैच को 58 रनों से अपने नाम कर...
स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 253 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे ने हासिल नहीं कर सके और टीम इंडिया ने इस मैच को 30 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत ने इस जीत के साथ ही वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में भी अपनी जगह बना ली है। टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में वेदांत त्रिवेदी ने संयम के साथ बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। गेंदबाजी में कप्तान आयुष म्हात्रे ने कमाल दिखाया और उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा खिलन पटेल ने भी 3 विकेट चटकाए और पाकिस्तान को 194 रनों पर रोक दिया। भारत की बल्लेबाजी भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और टीम इंडिया 252 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे अधिक वेदांत त्रिवेदी ने 98 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कनिष्क चौहान ने 29 गेंदों पर 35 रनों की अहम पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने भी 22 गेंदों पर 30 रन बनाए थे और किसी तरह भारत 252 के स्कोर तक पहुंचा था। पाकिस्तान की फ्लॉप बैटिंग भारत के खिलाफ पाकिस्तान को ये मुकाबला सिर्फ जीतना ही नहीं था बल्कि उन्हें भारत के द्वारा दिए गए लक्ष्य को 33.
3 ओवरों में हासिल करना था। अगर पाकिस्तान ऐसा नहीं कर पाता, तो वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाते। ऐसे में वे आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से अपना विकेट जल्दी विकेट गंवा बैठे और मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। भारत की शानदार गेंदबाजी भारत के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को 194 रनों पर समेट दिया। भारत के लिए कप्तान आयुष म्हात्रे ने बेहतरीन गेंदबाजी की और उन्होंने 8 ओवरों में 21 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा खिलन पटेल ने भी 9.2 ओवरों में 35 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 58 रनों से अपने नाम कर लिया और वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप-2026 में भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करेगा पाकिस्तान, टूर्नामेंट में लेगा हिस्सा; हो गया फैसला यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का सपना, U19 World Cup के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई पाक टीम
India Pakistan Cricket U19 Semi-Final Cricket Scores U19 India U19 Beats Pakistan Vedant Trivedi U19 Performance Ayush Mhatre U19 Bowling Figures India U19 Qualifies Semi-Final
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
U19 World Cup 2026: IND vs PAK मैच से ठीक पहले टूट गई इस खिलाड़ी की नाक...अब नहीं खेल पाएगा एक भी मैचU19 World Cup 2026: अंडर 19 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच 1 फरवरी से अहम मैच होना है, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है. एक खिलाड़ी चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.
Read more »
IND vs PAK U19 World Cup 2026 Live: अंडर-19 वर्ल्ड कप का 'महासंग्राम', सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तानIND vs PAK U19 World Cup 2026 Live Score (अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 लाइव स्कोर) Under 19 World Cup 2026 Ind vs Pak Today 12th Match Super Six Group 2 Streaming, Toss timing, Weather Report, Head to Head Record: भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच आज जिंबाब्वे के बुलावायो में अंडर-19 विश्व कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड में भिड़ंत होनी है। इस...
Read more »
IND vs PAK U19 World Cup LIVE: वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान की बैंड बजाने को तैयार, आज एशिया कप का बदला लेने उत...IND vs PAK Live Cricket Score, Ind vs Pak U19 World Cup LIVE Score, vaibhav suryavanshi, India vs Pakistan U19 World Cup 2026 Score, Ind vs PAK Super 6 Qualification Scenario LIVE, वैभव सूर्यवंशी, भारत बनाम पाकिस्तान लाइव क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर, भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 विश्व कप 2026 स्कोर, भारत बनाम...
Read more »
IND vs Pak U19 Live Score: भारत के 3 विकेट गिरेIndia U19 vs Pakistan U19 Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का सुपर सिक्स का मैच आज यानी 1 फरवरी को बुलवायो में खेला जा रहा है।
Read more »
इस गलती के लिए खुद को माफ नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, एक ही गेंद पर मिले दो जीवनदान, फिर कर दिया ये कांड!U19 World Cup, IND vs PAK: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 स्टेज में रविवार को भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से हो रहा है.
Read more »
PAK 49-1 (9), IND U19 vs PAK U19 Live: भारत ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, हेनिल पटेल ने समीर मिन्हास का किया शिकारInd vs Pak LIVE Score, U19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप में रविवार (1 फरवरी) को एक बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने 49.5 ओवरों में 252 रन बनाए. पाकिस्तान को उसने 253 रनों का टारगेट दिया है.
Read more »
