South Africa Beat India: दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हरा दिया. टर्निंग ट्रैक पर टीम इंडिया को चौथी पारी में 124 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन मेजबान टीम खेल के तीसरे दिन टी ब्रेक से पहले 93 रन बनाकर सिमट गई.
कोलकाता: टर्निंग ट्रैक पर संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी के बाद सिमोन हार्मर की फिरकी के कमाल से साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में मेजबान भारत को 30 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
टीम इंडिया को इस मुकाबले में खेल के तीसरे दिन जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य का मिला था, लेकिन टी ब्रेक से पहले कप्तान शुभमन गिल के बिना टीम इंडिया की बल्लेबाजी 93 रन पर सिमट गई. शुभमन गिल गर्दन में खिंचाव के कारण मैच से बाहर थे. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 153 रन के स्कोर पर समेट दिया था. पहली पारी में 20 रनों की मिली बढ़त के कारण 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बिना कोई रन बनाए ही ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया. यशस्वी के विकेट के बाद टीम इंडिया संभलने की कोशिश में ही थी कि केए राहुल भी आउट हो गए. 1 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद फिर विकेट की झड़ी लग गई और साउथ अफ्रीका ने मैच को अपने नाम कर लिया. ये भी पढ़ें-वैभव सूर्यवंशी ने 41 छक्के ठोक 170 बॉल पर टी20 क्रिकेट में बनाए 409 रन, पाकिस्तानी गेंदबाजों की हालत खराब साउथ अफ्रीका के लिए हार्मर ने बरपाया कहर साउथ अफ्रीका के लिए 124 रन को डिफेंड करते हुए सिमोन हार्मर ने कमाल की गेंदबाजी की. साउथ अफ्रीका के लिए हार्मर ने चौथी पारी में 14 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 4 विकेट लिए. हार्मर ने पारी में ध्रुव जुरे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव को अपना शिकार बनाया. इसके बाद केशव महाराज ने अपने 9वें ओवर में पहले अक्षर पटेल और फिर मोहम्मद सिराज का विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की जीत पर मुहर लगा दी. इन दोनों के अलावा मार्को यानसेन ने नई गेंद से 2 शुरुआती सफलता दिलाई थी. वहीं एडेन मार्करम के खाते में भी एक विकेट आया. ये भी पढ़ें-टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, शुभमन गिल हुए टेस्ट से बाहर, बीसीसीआई ने दिया चोट पर अपटेड चौथी पारी में भारतीय टीम की बैटिंग रही फेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चौथी पारी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल रही. 124 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए 7 बल्लेबाज ऐसे रहे जो दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके. पारी में भारत के लिए एक समय वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने जरूर उम्मीद जगाई थी, लेकिन स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर वह टीम को जीत नहीं दिलाए. सुंदर ने टीम इंडिया के लिए 92 गेंद में 31 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अक्षर ने 2 छक्के और 1 छक्के की मदद से 17 गेंद में 26 रनों की पारी खेली. वहीं रविंद्र जडेजा ने 18 और ध्रुव जुरेल ने 13 रन बनाए. ये भी पढ़ें-तूफानी गेंद से मोहम्मद सिराज ने किए विकेट के दो टुकड़े, देखकर दहल गया अफ्रीकी बल्लेबाज टेम्बा और कॉर्बिन बॉस की पार्टनरशिप रहा टर्निंग पॉइंट स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर किसी भी पारी में 200 रन नहीं बन पाया. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली साउथ अफ्रीका की टीम अपनी पहली पारी में 159 कन के स्कोर पर सिमट गई थी. पहली पारी में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अक्षर के खाते में 1 विकेट आया था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में जैसे-तैसे 189 रन का स्कोर बनाकर 20 रनों की लीड हासिल की थी. इस पारी में टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए थे. ये भी पढ़ें-ऐसा ही होता है …सौरव गांगुली खुलकर आए सामने, गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर फोड़ा ठीकरा पहली पारी में सिर्फ 159 रन के स्कोर पर ऑलआउट होने वाली साउथ अफ्रीकी टीम की दूसरी पारी में भी हालत खराब थी, लेकिन कप्तान टेम्बा बावुमा की नाबाद 55 रनों की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी के कारण मेहमान टीम 154 रन बनाने में सफल रही. टेम्बा ने निचले क्रम में कॉर्बिन बॉस के साथ मिलकर 79 गेंद में 44 रनों की पार्टनरशिप की जो कि मैच का टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ. कॉर्बिन बॉस ने 37 गेंद में 25 रनों की पारी खेली.
South Africa Beat India IND Vs SA Match IND Vs SA Match Result IND Vs SA Match Result In Hindi Ind Vs SA 1St Test Result साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच भारत-साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट भारत को पहले टेस्ट में हार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs SA 1st Test Day 1 Highlights: बुमराह के आगे साउथ अफ्रीका ने किया सरेंडर, कंट्रोल में भारत, ऐसा रहा पहले दिन का हालIND vs SA 1st Test Day 1 Highlights: कोलकाता टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम रहा. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 16वां पंजा खोलते हुए साउथ अफ्रीका की लंका लगा दी. अफ्रीकी टीम पहली पारी में 159 रनों पर ढेर हो गई.
Read more »
Shubman Gill Injury Update: আচমকাই বিরাট ধাক্কা ভারতীয় দলে! গুরুতর চোটে মাঠ ছাড়লেন শুভমন, যন্ত্রণায় কাতরাচ্ছেন ক্যাপ্টেন...Shubman Gill retires hurt with injury India vs South Africa 1st Test at Kolkata
Read more »
IND vs SA 1st Test Live: शुरू हुआ तीसरे दिन का खेलIND vs SA 1s Test Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
IND vs SA Live Score: भारत को मिला 124 रनों का लक्ष्य, दक्षिण अफ्रीका की पारी 153 पर ऑलआउटLive Cricket Score Today IND vs SA 1st Test Day 3: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट का आज तीसरा दिन है।
Read more »
Live: சபரிமலை நடை திறப்பு 9 மாவட்டங்களில் கனமழைக்கு வாய்ப்பு IND vs SALive: சபரிமலை நடை திறப்பு 9 மாவட்டங்களில் கனமழைக்கு வாய்ப்பு IND vs SA - அப்டேட்ஸ்
Read more »
IND vs SA 1st Test Match Report: कोलकाता में 15 साल बाद साउथ अफ्रीका ने जीता टेस्ट मैच, भारत को मिली करारी हारIND vs SA 1st Test Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 159 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त ली। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका 153 रन पर ऑलआउट हुई, जिससे भारत को 124 रन का लक्ष्य मिला। हालांकि, भारतीय टीम 93 रन पर...
Read more »
