BCCI to reward Rs 125 Crore If India Win Womens World Cup: बीसीसीआई भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर अपनी तिजोरी खोलने को तैयार है. रिपोर्ट के अगर भारत फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है तो, बीसीसीआई हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को 125 करोड़ रुपये इनाम देगी.
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम इतिहास रचने की दहलीज पर है.अगर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम रविवार को नवी मुंबई में खेले जाने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में जीत जाती है, तो बीसीसीआई अपनी तिजोरी लुटाने को पूरी तरह तैयार है.
ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व बीसीसीआई सचिव और अब आईसीसी अध्यक्ष जय शाह द्वारा समर्थित ‘समान वेतन’ नीति के बाद, शीर्ष अधिकारी महिला टीम को भी उतनी ही राशि देने पर विचार कर रहे हैं जितनी पिछले साल अमेरिका में टी20 विश्व कप जीतने पर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को दी गई थी. बीसीसीआई ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने पर मेंस टीम को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को 125 करोड़ रुपये इनाम दिया था.जहां उन्होंने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था. बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘बीसीसीआई पुरुषों और महिलाओं के लिए समान वेतन का समर्थन करता है और इसलिए इस बात पर खूब चर्चा हो रही है कि अगर हमारी लड़कियां विश्व कप जीतती हैं, तो इनाम पुरुषों की वैश्विक जीत से कम नहीं होगा.लेकिन कप जीतने से पहले इसकी घोषणा करना ठीक नहीं है.’ दक्षिण अफ्रीका को हराते ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम मालामाल हो जाएगी. जेमिमा रोड्रिग्स-हरमनप्रीत को देखने के लिए फैंस में मारामारी…विश्व कप फाइनल का टिकट हुआ सोल्ड आउट, ब्लैक में भी नहीं मिल रहे नाम याद रखना… जेमिमा रोड्रिग्स के लिए नासिर हुसैन ने 7 साल पहले लिख दी थी ये बात भारतीय टीम को तब बीसीसीआई ने 50 लाख का इनाम दिया था जब भारतीय महिला टीम 2017 विश्व कप फाइनल में लॉर्ड्स में इंग्लैंड से 9 रन से हार गई थी, तब बीसीसीआई ने प्रत्येक खिलाड़ी को 50-50 लाख रुपये का इनाम दिया था. पूर्व मुख्य कोच तुषार अरोठे और अन्य सहयोगी कर्मचारियों को भी अच्छा इनाम दिया गया था. आठ साल बाद, अगर भारतीय महिलाएं जीतती हैं, तो प्रत्येक क्रिकेटर के लिए पुरस्कार राशि कम नहीं तो 10 गुना ज्यादा हो सकती है. 20 साल से भारत विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका से हार रहा है भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है. टीम इंडिया के पास पहली बार विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका है. हालांकि रिकॉर्ड की बात करें तो भारत विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका से पिछले 20 साल से हारता आ रहा है.भारत को 2005 में जीत मिली थी. इसके बाद दोनों टीमें 20 साल में तीन बार विश्व कप में आमने सामने हुई हैं और तीनों बार हार का सामना करना पड़ा है. इस विश्व कप में भी भारत को लीग स्टेज में दक्षिण अफ्रीका ने मात दी है.
India Vs South Africa Final Icc Women World Cup Final Women Odi World Cup Final Women World Cup Final Bcci Bcci Set To Award Rs 125 Crore Bcci Set To Award India Women Team Bcci Reward India Vs South Africa Final Women World Cup हरमनप्रीत कौर आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND W vs AUS W World Cup Live: India In Finals; Knock Out AustraliaIND W vs AUS W Live Score, Semi Final: India reaches the final of Womens World Cup 2025 on the back of Jemimah Rodrigues brilliant century. India have done the unthinkable! They’ve pulled off the highest successful run-chase in Women’s World Cup history. It’s India vs South Africa in the final on Sunday.
Read more »
World Records Broken: ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में धूल चटा भारत की बेटियों ने तोड़े एक साथ कई वर्ल्ड रिकॉर्...- women world cup semi final jemimah rodrigues century in highest chase in odi history list of world records broken by india during historic win over australia
Read more »
रन चेज से 5 मिनट पहले कोच के लिए फैसले ने पलट दिया मैच का पासा, ऑस्ट्रेलिया का टूटा घमंड, सारी प्लानिंग फेल...- ind vs aus jemimah rodrigues reveals big move by coach amol muzumdar 5 minutes before entering in i was told that batting at 3 in world cup semi final
Read more »
Womens World Cup, IND vs AUS: ഇന്ത്യൻ വനിതകൾ ലോകകപ്പ് ഫൈനലിൽ; കരുത്തരായ ഓസ്ട്രേലിയയെ 5 വിക്കറ്റിന് തോൽപിച്ചു!Women s World Cup 2025 IND vs AUS SemiFinal: ആദ്യമായി ലോകകപ്പ് കിരീടം ഉയർത്താൻ ഇന്ത്യൻ വനിതാ ടീമിന് ഇനി ഒരു കടമ്പ മാത്രം.
Read more »
Womens World Cup: অজিদের রানের পাহাড় টপকে বিশ্বকাপের ফাইনালে ভারত! বিশ্বরেকর্ড হরমনপ্রীতদের...India reaches women world cup final
Read more »
विराटसोबत का होतेय तुफानी जेमिमाची तुलना? Stats पाहून म्हणाल 'एक नारी सब पे भारी'World Cup 2025 IND VS AUS Jemimah Rodrigues : महिला विश्वचषक स्पर्धेत्या उपांत्य सामान्यामध्ये भारतीय महिला क्रिकेट संघानं ऑस्ट्रेलियाला धूळ चारली आणि एकच जल्लोष झाला...
Read more »
