IND vs PAK T20 World cup match Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच का विवाद अब सुलझता हुआ दिख रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट के बोर्ड के अध्यक्ष ने पाकिस्तान क्रिकेट के चीफ मोहसिन नकवी से औपचारिक अपील की है कि वह भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की मांग को खत्म करें और 15 फरवरी को मैदान पर उतरे.
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर अगले 24 घंटे में पाकिस्तान यू टर्न लेने वाला है. इस पूरे मामले पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने एक बयान भी जारी किया है.
लाहौर में अमीनुल इस्लाम ने पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान से भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले मैच के बहिष्कार का फैसला वापिस लेने का अनुरोध किया है. बता दें कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इस मैच के बहिष्कार का फैसला किया है. वहीं सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर करके स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है. इस पूरे बवाल के कारण पीसीबी अगर अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है कि उसे भारी वित्तिय नुकसान उठाना पड़ेगा. दूसरी तरफ आईसीसी की तरफ से बांग्लादेश पर अभी कार्रवाई की जानी बाकी है. ऐसे अब बांग्लादेश अपनी समझदारी दिखाते हुए पाकिस्तान को भारत के साथ खेलने के लिए मना रहा है ताकि आईसीसी से उसे कड़ी सजा न मिले. ये भी पढ़ें-क्या पाकिस्तान घुटने टेकेगा और चुप-चाप भारत से मैच खेलने को राजी होगा? हमें बताएं अपनी राय बीसीबी अध्यक्ष ने नकवी से मुलाकात पर क्या कहा? लाहौर में मोहसिन नकवी से मुलाकात के बाद अमीनुल इस्लाम ने कहा, ‘‘इस समय में बांग्लादेश के साथ खड़े होने के पाकिस्तान के प्रयासों से हम अभिभूत हैं. यह भाईचारा बना रहे. पाकिस्तान की कल संक्षिप्त यात्रा और हमारी बातचीत के बाद मैं पाकिस्तान से अनुरोध करूंगा कि समूचे क्रिकेट इकोसिस्टम के फायदे के लिए वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मैच खेले.’’ ये भी पढ़ें-पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं कर पाए थे क्वालीफाई, अब ओमान को हराकर जिम्बाब्वे ने खोला जीत से खाता हालांकि, मोहसिन नकवी इतनी आसानी नहीं माने. नकवी ने इससे पहले बहिष्कार को वापस लेने के लिए आईसीसी कुछ मांग की थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया. मांग खारिज होने के बाद साफ था कि पाकिस्तान और बांग्लादेश पर आईसीसी का एक्शन होता. ऐसी स्थिति में पीसीबी और बीसीबी ने आपसी बातचीत के बाद मन बदलने का फैसला किया. वहीं कुछ रिपोर्ट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि नकवी ने बुलबुल से संपर्क करके उनसे अनुरोध किया था कि वह पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील करे, क्योंकि इस विवाद को खत्म करने का यही सम्मानजनक तरीका है. ऐसे में माना जा रहा है कि अगले 24 घंटे में बहिष्कार वापस लेने का औपचारिक ऐलान किए जाने की संभावना है.
IND Vs PAK T20 WC Controversy Pakistan Withdrawal Boycott India Vs Pakistan T20 World Cup Match भारत बनाम पाकिस्तान पाकिस्तान करेगा बहिष्कार की वापसी टी20 विश्व कप भारत-पाकिस्तान मैच
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कुसल मेंडिस श्रीलंका के टी-20 में टॉप स्कोरर: शनाका सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट; मैकार्थी ने ओवर में 11 बॉ...T20 World Cup 2026 highlights: Records and thrilling moments unfold. Follow latest T20 WC updates.
Read more »
मेंडिस श्रीलंका के टी-20 में टॉप स्कोरर: शनाका सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट; मैकार्थी का 11 बॉल का ओवरT20 World Cup 2026 highlights: Records and thrilling moments unfold. Follow latest T20 WC updates.
Read more »
पाकिस्तानची कुरघोडी? भारताविरुद्ध T20 World Cup सामना खेळण्यासाठी ICC समोर ठेवल्या तीन मोठ्या अटीInd vs Pak, T20 Wolrd Cup 2026: पाकिस्तान संघ आणि त्यांचं विश्वचषकातील सहभाग यावरून आणि भारतात सामने खेळण्यावरून अनेक दिवसापासून चर्चा, वाद सुरु आहेत.
Read more »
PAK vs USA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में कब और कहां भिड़ेंगे पाकिस्तान-अमेरिका, पिछली बार हुआ था बड़ा उलटफेरT20 World Cup 2026, PAK vs USA: पाकिस्तान और अमेरिका टी20 वर्ल्डकप 2026 में एक ही ग्रुप में हैं, आइए आपको बताते हैं दोनों टीमों का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा.
Read more »
IND vs PAK T20 WC: यू-टर्न लेने को तैयार पाकिस्तान? भारत से खेलने के लिए आईसीसी के सामने रखीं तीन बड़ी शर्तेंभारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बहिष्कार की बात सामने आई थी, उसी पर अब यू-टर्न की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक,
Read more »
IND vs PAK T20 WC: बहिष्कार की हवा निकली! पाकिस्तान की नई चाल, भारत से खेलने के लिए अब शर्तों की ढाल लेकर आयाभारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बहिष्कार की बात सामने आई थी, उसी पर अब यू-टर्न की खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक,
Read more »
