IND vs AUS 4th T20 Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शुभमन गिल के 46 और अक्षर पटेल के नाबाद 21 रनों की बदौलत एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में, वॉशिंगटन सुंदर की शानदार गेंदबाजी 3 विकेट के...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs AUS 4th T20 Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20i सीरीज का चौथा टी20 मैच गोल्ड कोस्ट के कैरारा ओवल में खेला गया। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराकर सीरीज में 2-1 से अजेय बढ़त हासिल की। मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 167 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर से पहले ही 119 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत ने चौथा टी20 मैच 48 रन से अपने नाम किया। IND vs AUS 4th T20 Match: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया दरअसल, IND vs AUS 4th T20 Match में पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम को ओपनर अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। अभिषेक शर्मा शुरुआत से ही अटैकिंग मोड में नजर आ रहे थे, लेकिन 21 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से वह 28 रन बनाकर एडम जम्पा का शिकार बने। वहीं, अभिषेक के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने टीम की पारी को संभाला। नंबर-3 पर शिवम दुबे को प्रोमोट किया गया। दुबे ने मैदान पर गिल के साथ मिलकर टीम की पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह 18 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। दुबे को नाथन एलिस ने अपना शिकार बनाया। दुबे के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। सूर्या 10 गेंद में दो छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेलकर सस्ते में पवेलियन लौटे। मैच में शुभमन गिल 46 रन बनाकर आउट हुए। वह अर्धशतक बनाने से चूक गए। एक ही ओवर में जम्पा ने भारत को दिए 2 जख्म मैच में एडम जम्पा ने भारतीय टीम को एक ही ओवर में दो बड़े जख्म दिए। उन्होंने तिलक वर्मा को पांच रन और जितेश शर्मा को तीन रन के निजी स्कोर पर चलता किया। वॉशिंगटन सुंदर भी 12 रन ही बना सके। अर्शदीप खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। आखिर में अक्षर पटेल ने जरूर कुछ आक्रामक शॉट्स खेले। वह 11 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। IND vs AUS 4th T20: सुंदर ने कंगारुओं की बजाई बैंड भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने मैच का रुख पलट दिया। सुंदर ने मैच में 3 विकेट लिए और कंगारुओं के जबड़े से मैच छीन लिया। 168 रन का पीछा करने उतरी कंगारू टीम को मिचेल मार्श और मैथ्यू शॉर्ट की मदद से अच्छी शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए इस जोड़ी ने मिलकर 37 रन जोड़े, लेकिन ये रन बनाने के लिए उन्होंने 5 ओवर भी लिए। इस बीच सूर्या ने अर्शदीप, जसप्रीत और वरुण का इस्तेमाल करते हुए पावरप्ले को शांत रखा। इस रन चेज में टीम को शुरुआत तो ठीक मिली, लेकिन मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। टिम डेविड से एक बड़ी ुारी की उम्मीद थी, लेकिन शिवम दुबे ने उनका और कप्तान मिचेल मार्श का बड़ा विकेट लेकर मेजबानों को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपने दबाक को बरकरार रखा और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लगातार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। मैच में भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 1.
2 ओवर में 3 विकेट लिए और उन्होंने मैच को पलट दिया। एक पल को ऐसा लग रहा था कि कंगारू टीम मैच को जीत लेगी, लेकिन सुंदर ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।उनके अलावा शिवम दुबे, अक्षर पटेल को 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप-बुमराह और वरुण को एक-एक सफलता मिली। यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th T20I Highlights: भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया का सरेंडर, 'सूर्या ब्रिगेड' ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त यह भी पढ़ें- IND vs AUS 4th T20 Playing 11: संजू फिर होंगे ड्रॉप? मैक्सवेल करेंगे वापसी, चौथे टी20 के लिए ये होगी संभावित प्लेइंग-11
India Vs Australia India Vs Australia Live Score India Vs Australia 4Th T20 IND Vs AUS T20 Series IND Vs AUS 4Th T20 Live Suryakumar Yadav Washington Sundar Washington Sundar Wickets Axar Patel
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs AUS 4th T20 Weather Report: बारिश बिगाड़ेगी मैच का मजा? ऐसा रहेगा क्वींसलैंड के मौसम का हालभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20I मैच की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ चुका है। मेलबर्न में खेला गया दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। भारत को MCG ग्राउंड पर 17 साल बाद टी20I मैच में हार का सामना करना पड़ा था। अब चौथे मैच में दोनों ही टीमें चौथे मैच में जीत हासिल कर बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर...
Read more »
Live: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐLive: பீகார் முதல் கட்ட தேர்தல் நாயகன் ரீ-ரிலீஸ் IND vs AUS 4வது டி20ஐ - அப்டேட்ஸ்
Read more »
कैसे मुफ्त में देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया का चौथा T20? नोट कर लीजिएIndia vs Australia 4th T20 Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 4 नवंबर को कैरारा ओवल में खेला जाना है। इसके लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।
Read more »
IND vs AUS 4th T20 VIDEO: Shubman Gill तबाही मचाने को तैयार! चौथे टी20 से पहले कोच गंभीर ने दे दिया खास गुरुमंत्रGambhir Gill Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया Ind vs Aus 4th t20 के बीच चौथे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और उप-कप्तान शुभमन गिल के बीच लंबी बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। गिल पिछले दो महीने से टी20 फॉर्मेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, जिससे टीम पर भी असर पड़ रहा है। माना जा रहा है कि गंभीर उन्हें फॉर्म में वापसी के लिए...
Read more »
IND vs AUS 4th T20: ਭਾਰਤ ਤੇ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਵਿਚਾਲੇ ਚੌਥਾ ਟੀ-20 ਮੁਕਾਬਲਾ ਅੱਜ; ਜਿੱਤ ਦੇ ਇਰਾਦੇ ਨਾਲ ਉਤਰੇਗੀ ਟੀਮ ਇੰਡੀਆIND vs AUS 4th T20: ਹੁਣ ਤੱਕ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਅਤੇ ਭਾਰਤ ਵਿਚਕਾਰ 35 ਟੀ-20 ਮੈਚ ਖੇਡੇ ਗਏ ਹਨ। ਭਾਰਤ ਨੇ 21 ਜਿੱਤੇ ਹਨ, ਜਦੋਂ ਕਿ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਨੇ ਸਿਰਫ 12 ਜਿੱਤੇ ਹਨ। ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਵਿੱਚ, ਦੋਵਾਂ ਟੀਮਾਂ ਨੇ 15 ਮੈਚ ਖੇਡੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਨੇ 8 ਜਿੱਤੇ ਹਨ ਅਤੇ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਨੇ 5 ਜਿੱਤੇ ਹਨ। ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆਈ ਟੀਮ ਨੇ ਆਪਣੀ ਘਰੇਲੂ ਧਰਤੀ ਤੇ ਕਦੇ ਵੀ ਟੀ-20...
Read more »
India vs Australia 4th T20I Live: भारत की प्लेइंग 11IND vs AUS 4th T20I Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट स्थित हेरिटेज बैंक स्टेडियम में खेला जा रहा है।
Read more »
