INDvsAUS: कोहली को ये बात बनाती है खास, टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच ने खोला ये राज
ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में एक और शतक जमाते हुए 95 गेंद में 123 रन बनाये लेकिन भारतीय टीम 32 रन से हार गई. कोहली इस सीरीज में दो शतक और एक 40 से अधिक का स्कोर बना चुके हैं. बांगड़ ने कहा,‘‘ ऐसा नहीं है कि हम एक ही खिलाड़ी पर निर्भर हैं लेकिन विराट ने अपने खेल का स्तर इतना ऊंचा उठा लिया है कि कई बार दूसरों का अच्छा प्रदर्शन भी खास नहीं लगता.
’’ यह पूछने पर कि कोहली को क्या बात खास बनाती है, बांगड़ ने कहा कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश में रहता है. उन्होंने कहा,‘‘ वह अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार की कोशिश में रहता है और नियमित तौर पर ऐसा करता है. यही वजह है कि उसके खेल का स्तर इतना ऊंचा है.’’ बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. बांगड़ ने कहा ,‘‘ जब वह बल्लेबाजी कर रहा था तो लग रहा था कि हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे . टास जीतकर क्षेत्ररक्षण भी इसलिये चुना कि ओस का पहलू दिमाग में था .’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैदानकर्मियों ने ऐसा कहा था क्योंकि कल बहुत ओस थी लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं था. लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो रहा था. विराट कुछ देर और रहता तो हम दबाव में नहीं आते.’’भारतीय कप्तान विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. कोहली ने रांची में ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी तीसरे वनडे में अपने वनडे करियर का 41वां शतक जड़ा. इसी के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 66 शतक हो गए हैं. कोहली के नाम टेस्ट में अब तक 77 मैचों में 25 शतक हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में कोहली से आगे भारत के सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं. सचिन के 664 मैचों में कुल 100 शतक हैं जबकि पोंटिंग के 560 मैचों में कुल 71 शतक हैं. सचिन के वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक हैं. कोहली से पीछे श्रीलंका के कुमार संगकारा , दक्षिण अफ्रीका के जैक कॉलिस और उनके हमवतन हाशिम अमला हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या मारा गया मसूद अजहर? जानें, उसकी करतूतों की कहानी
Read more »
विराट कोहली के शतक से ऑस्ट्रेलिया को मिला 251 का लक्ष्यटीम इंडिया की तरफ़ से कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई चल नहीं पाया.
Read more »
मैच के बाद कोहली का खुलासा, धोनी और रोहित शर्मा के इस फैसले में पलटी बाजीविराट ने कहा, 'रोहित से सलाह लेना हमेशा अच्छा रहता है वह टीम का उप-कप्तान है और धोनी लंबे समय से यह काम करते आ रहे है.'
Read more »
नागपुर वनडे में कोहली करने वाले थे ये गलती, तभी धोनी ने रोका और पलट गया पूरा मैच– News18 हिंदीनागपुर वनडे में सिर्फ 250 रनों के बावजूद टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया. भारत ने 8 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की. टीम इंडिया की इस जीत में उसके गेंदबाजों का अहम रोल रहा, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को महज 242 रनों पर समेट दिया. नागपुर में खेला जा रहा ये मैच बेहद दबाव भरा था. एक गलती टीम इंडिया को हरा सकती थी और कप्तान कोहली कुछ ऐसा ही करने वाले थे, जिसका जिक्र उन्होंने जीत के बाद भी किया. विराट कोहली ने कहा,
Read more »
कोहली का बड़ा बयान- रोहित शर्मा नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है टीम इंडिया का 'चैंपियन'– News18 हिंदीकप्तान कोहली ने 'यॉर्करमैन' जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हए उन्हें टीम का चैम्पियन खिलाड़ी बताया है.
Read more »
विराट कोहली के 40वें ODI शतक पर युवराज सिंह ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बातभारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में बेहतरीन 116 रन की पारी खेली और भारत ने यह मैच 8 रन से जीत लिया था। इस दौरान कोहली ने अपने वनडे करियर का 40वां शतक भी जड़ा और भारत को 500वीं जीत भी दिलाई।
Read more »
INDvAUS LIVE: टीम इंडिया का स्कोर 150 रन के पार, क्रीज पर जमे कोहली-जाधव- Amarujalaमुकाबला पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची में हो रहा है। भारत अपना दबदबा बरकरार
Read more »
INDvAUS LIVE: टीम इंडिया की आधी ब्रिगेड लौटी पवेलियन, शतक के करीब कप्तान कोहली- Amarujalaमुकाबला पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची में हो रहा है। भारत अपना दबदबा बरकरार
Read more »
