INDvAUS: खराब फॉर्म में चल रहे कप्तान फिंच को लेकर कोल्टर नाइल ने दिया ये बड़ा बयान

United States News News

INDvAUS: खराब फॉर्म में चल रहे कप्तान फिंच को लेकर कोल्टर नाइल ने दिया ये बड़ा बयान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 63%

INDvsAUS: खराब फॉर्म में चल रहे कप्तान फिंच को लेकर कोल्टर नाइल ने दिया ये बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल एरॉन फिंच की कप्तानी से काफी प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि खराब फॉर्म में होने के बावजूद उसकी कप्तान पर असर नहीं पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया में घरेलू और इंटरनेशनल सेशन के दौरान भी फिंच काफी अच्छी फॉर्म में नहीं थे और भारत दौरे पर भी वह अब तक अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं.

कोल्टर नाइल ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत की जीत के बाद कहा, ‘‘मैं फिंच से काफी प्रभावित हूं. वह नाराज नहीं होता और कप्तानी को हावी नहीं होने देता और खिलाड़ियों को साथ लेकर चलता है. वह उतने रन नहीं बना पा रहा जितने चाहता है लेकिन वह खिलाड़ियों को शानदार तरीके से साथ लेकर चल रहा है.’’ स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में प्रतिबंधित होने के बाद फिंच को टीम की कमान सौंपी गई है. पहले एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया की छह विकेट की हार के बाद कोल्टर नाइल का मानना है कि उनकी टीम ने 20 से 30 रन कम बनाए. कोल्टर नाइल ने कहा, ‘‘यह करीबी मैच था. शायद हमने 20 से 30 रन कम बनाए. हमने कुछ करीबी मौकों का फायदा नहीं उठाया. मुझे लगता है कि हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की. यह कड़ा विकेट था. अंतिम 10 ओवर में टिके हुए बल्लेबाज के साथ उतरना सही रहता लेकिन कुल मिलाकर लगता है कि सभी विभागों में मामूली कमी रह गई.’’ यह पूछने पर कि इस विकेट पर बल्लेबाजी मुश्किल क्यों थी, इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘असल में मुझे यह काफी मुश्किल लगी. मैंने सिर्फ 10 ओवर बल्लेबाजी की. कुलदीप काफी अधिक टर्न करा रहा था और तेज गेंदबाजों की गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बेशक मैं काफी देर से नहीं खेल रहा था लेकिन मुझे लगता है कि विकेट थोड़ा धीमा था और गेंद कुछ अधिक स्पिन कर रही थी. उछाल भी थोड़ा असमान था. कुल मिलाकर यह शायद 250 रन का विकेट था.’’ कोल्टर नाइल ने शुरुआत में दबाव बनाने के लिए भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘‘बेहतरीन गेंदबाज. वह शानदार गेंदबाज है. वह हर जगह स्तरीय गेंदबाजी करता है. उसके खिलाफ रन बनाना काफी मुश्किल है.’’

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Boxing: भारत के 6 बॉक्सर मकरान कप में फाइनल में, रोहित और मंजीत सेमीफाइनल में हारेदो भारतीय बॉक्सरों रोहित टोकस और मंजीत सिंह पंघल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों को ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा.
Read more »

surgical strike2 पाकिस्‍तान में बदला ले रहे थे मिराज, इनके बैकअप में थे मिग और जगुआरएयर स्ट्राइक के लिए अंबाला से उड़े मिग व जगुआर पहुंचे श्रीनगर। जरूरत पड़ने पर इन्‍हें भी अटैक के लिए भ्‍ोजा जा सकता था। जब तक मिराज लौटकर नहीं आए तब तक हवा में रहे मिग और जगुआर।
Read more »

INDvAUS Live: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी का फैसला- AmarujalaINDvAUS Live: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, लिया पहले गेंदबाजी का फैसला- Amarujalaऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टीम इंडिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले
Read more »

INDvAUS Live: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू, धवन-राहुल क्रीज पर मौजूद- AmarujalaINDvAUS Live: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू, धवन-राहुल क्रीज पर मौजूद- Amarujalaऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने टीम इंडिया के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले
Read more »

INDvAUS: खराब फॉर्म से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का कोच ने किया बचाव, कही ये बातINDvAUS: खराब फॉर्म से जूझ रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का कोच ने किया बचाव, कही ये बातकप्तान फिंच सीमित ओवरों के क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पिछली 19 पारियों में अर्धशतक नहीं जड़ पाए हैं.
Read more »

कोहली के साथ अफेयर पर बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पीकोहली के साथ अफेयर पर बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने तोड़ी चुप्पीIND VS AUS: इन दिनों कप्तान कोहली शानदार लय में दिख रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही सीरीज में अपना जलवा बिखेर रहे हैं।
Read more »

तेलंगाना में कांग्रेस को झटका, पार्टी छोड़ टीआरएस में शामिल हो रहे हैं दो विधायक- Amarujalaतेलंगाना में कांग्रेस को झटका, पार्टी छोड़ टीआरएस में शामिल हो रहे हैं दो विधायक- Amarujalaइन दोनों विधायकों का कहना है कि वे आदिवासियों के हित और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए कांग्रेस छोड़, टीआरएस में शामिल हो रहे हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:55:34