INDvsWI: क्या बारिश बिगाड़ेगा मैच का मज़ा? जानें मैनचेस्चर के मौसम का हाल– News18 हिंदी

United States News News

INDvsWI: क्या बारिश बिगाड़ेगा मैच का मज़ा? जानें मैनचेस्चर के मौसम का हाल– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 63 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 51%

मैनचेस्टर में बारिश के कारण टीम इंडिया को इंडोर प्रेक्टिस करनी पड़ी थी.

Ind vs WI: मैनचेस्टर का मौसम इन दिनों काफी खराब है और मंगलवार को भी यहां पर जमकर बारिश हुई थी, जिस कारण भारतीय टीम को इंडोर प्रेक्टिस करनी पड़ी थी.इंडोर प्रेक्टिस सेशन के दौरान कप्तान विराट कोहली, टीम कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरूण और बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ के साथ बातचीत करते हुएभारत और वेस्टइंडीज के बीच आज मैनचेस्टर के बीच विश्व कप का 34वां मुकाबला खेला जाएगा.

इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में एक फिक्र यह है कि कहीं न्यूजीलैंड की तरह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी भारत का यह मुकाबला बारिश के कारण न धुल जाए. दरअसल मैनचेस्टर का मौसम इन दिनों काफी खराब है और मंगलवार को भी यहां पर जमकर बारिश हुई थी, जिस कारण भारतीय टीम को इंडोर प्रेक्टिस करनी पड़ी थी. हालांकि अब आ रही इस खबर से फैंस को सुकुन जरूर मिल जाएगा. यूए मेट डिपार्टमेंट के अनुसार आज मैनचेस्टर में धूप खिली रहेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को बारिश के बाद अब अगले ​कुछ दिनों तक मैनचेस्टर में खिली धूप रहने की संभावना है. गुरुवार को तापमान 23 डिग्री के थोड़ा ऊपर जा सकता है और मौसम थोड़ा गर्म रहने की संभावना है. हालांकि हल्की बारिश का खतरा अभी भी बना हुआ है. मैनचेस्टर में येलो वेदर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दक्षिणी क्षेत्र में गर्म हवाएं चलने की संभावनाएं हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दोपहर तीन बजे मैच शुरू होगा और यहां आज बारिश होने की संभावना न के बराबर है. ऐसे में यह मुकाबला पूरे 50-50 ओवर होने की संभावना है. इस विश्व कप में अब तक के सबसे ज्यादा मुकाबले बारिश के कारण धुले हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच भी मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला भी बारिश से प्रभावित था. विश्व कप में इस बार सबसे ज्यादा मैच बारिश के कारण धुले. इससे पहले 2003 और 1992 में ऐसा हुआ था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के घर के बाहर नर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शनस्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के घर के बाहर नर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शनदिल्ली में केंद्र सरकार के अनुबंधित नर्सिंग कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के आवास के बाहर सफदरजंग अस्पताल, आरएमएल अस्पताल, लेडी हार्डिंग अस्पताल, कलावती अस्पताल समेत कई अस्पतालों के नर्सिंग कर्मचारियों धरने पर हैं.
Read more »

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को लगातार चौथी बार हराया, 64 रन जीता; सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीमऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को लगातार चौथी बार हराया, 64 रन जीता; सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीमऑस्ट्रेलिया ने पहले 285 रन बनाए, इंग्लैंड की टीम 44.4 ओवर में 221 रन ही बना सकी ऑस्ट्रेलिया के 7 मैच में 12 अंक हो गए, इंग्लैंड के 7 मैच में 8 अंक इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब भारत और न्यूजीलैंड को हराना होगा इंग्लैंड की टीम जनवरी 2017 के बाद पहली बार लगातार दो वनडे हारी, उसे पिछले मैच में श्रीलंका ने हराया था ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में एरॉन फिंच ने 100 रन बनाए, बेहरेनडॉर्फ ने 5 विकेट लिए | England vs Australia: ICC Cricket World Cup 2019 Match 32th Live Updates Of ENG vs AUS Lords London
Read more »

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को लगातार चौथी बार हराया, 64 रन से जीता; सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीमऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को लगातार चौथी बार हराया, 64 रन से जीता; सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीमऑस्ट्रेलिया ने पहले 285 रन बनाए, इंग्लैंड की टीम 44.4 ओवर में 221 रन ही बना सकी ऑस्ट्रेलिया के 7 मैच में 12 अंक हो गए, इंग्लैंड के 7 मैच में 8 अंक इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब भारत और न्यूजीलैंड को हराना होगा इंग्लैंड की टीम जनवरी 2017 के बाद पहली बार लगातार दो वनडे हारी, उसे पिछले मैच में श्रीलंका ने हराया था ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में एरॉन फिंच ने 100 रन बनाए, बेहरेनडॉर्फ ने 5 विकेट लिए | England vs Australia: ICC Cricket World Cup 2019 Match 32th Live Updates Of ENG vs AUS Lords London
Read more »

World Cup 2019 : न्यूजीलैंड का चौथा विकेट धराशायी, कप्तान विलियम्सन ने विकेट पर खूंटा गाड़ाWorld Cup 2019 : न्यूजीलैंड का चौथा विकेट धराशायी, कप्तान विलियम्सन ने विकेट पर खूंटा गाड़ाएजबेस्टन। आईसीसी विश्व कप के अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। यह मैच पाकिस्तान के लिए जीतना जरूरी है वरना वह हार की सूरत में इस विश्व कप से बाहर हो जाएगा। बारिश के कारण पिच गीली होने के कारण मैच में विलंब हुआ और हो सकता है कि ओवरों की संख्या भी कम कर दी। मैच का ताजा हाल...
Read more »

टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर राजनीति शुरू, सपा-कांग्रेस ने किया विरोधटीम इंडिया की भगवा जर्सी पर राजनीति शुरू, सपा-कांग्रेस ने किया विरोधक्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर राजनीति शुरू हो गई है. महाराष्ट्र के मुस्लिम विधायकों ने टीम इंडिया की भगवा रंग की जर्सी पर आपत्ति जताई है.
Read more »

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश की आशंका, पिच से गेंदबाजों को मिल सकता है फायदाभारत-वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश की आशंका, पिच से गेंदबाजों को मिल सकता है फायदावर्ल्ड कप में भारतीय टीम का छठा मुकाबला मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज से होने जा रहा है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया के प्रशंसकों को उम्मीद है कि विराट की सेना वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर भारत लौटेगी है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अभी तक अपराजित रही है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर बारिश को लेकर आशंकाएं जताई जा रही हैं। बारिश के कारण टीम इंडिया को इंडोर अभ्यास करना पड़ा था। सोमवार से यहां रूक-रूककर बारिश हो रही है। इसलिए पिच में नमी से गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:49:47