IMDB से 7.6 रेटिंग पाने वाली Vadh 2 ओटीटी पर देगी दस्तक, कब और कहां स्ट्रीम होगी क्राइम थ्रिलर?

Vadh 2 News

IMDB से 7.6 रेटिंग पाने वाली Vadh 2 ओटीटी पर देगी दस्तक, कब और कहां स्ट्रीम होगी क्राइम थ्रिलर?
Vadh 2 Ott ReleaseVadh 2 On OttVadh 2 Movie
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 10 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 35%
  • Publisher: 53%

Vadh 2 OTT Release: अभिनेता संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की लेटेस्ट फिल्म वध 2 अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म वध की सफलता के बाद मेकर्स इसका सीक्वल वध 2 लेकर आए। जिसे इस साल फरवरी के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। क्राइम थ्रिलर के तौर पर ये मूवी हर किसी को पसंद आई, लेकिन कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर वध 2 अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। अब वध पार्ट 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर ये मूवी ऑनलाइन कब और कहां रिलीज की जाएगी। ओटीटी पर कब आएगी वध 2 बीते 6 फरवरी को वध 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया और इसकी कहानी को भी उन्होंने ही लिखा। नीना गुप्ता और संजय मिश्रा वध 2 में मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। ओटीटी रिलीज को लेकर अब वध 2 सुर्खियां बटोर रही है। ओटीटी प्ले प्रीमियम की रिपोर्ट के अनुसार वध 2 को 3 अप्रैल 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। यह भी पढ़ें- Maa Ka Sum OTT : 240 देशों में रिलीज होगी मोना सिंह की फैमिली ड्रामा सीरीज, इस प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर अगर आपने अभी तक वध 2 को नहीं देखा है तो अब आप घर बैठे नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं। बेशक ये फिल्म कमर्शियल तौर पर कुछ कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन अपने बेहतरीन कंटेंट के तौर पर वध 2 हर किसी की पसंदीदा बनी। गौर किया जाए इस फिल्म की कहानी की तरफ तो इसमें एक पुलिस वाले जेल गार्ड की कहानी को दिखाया गया है, जिसके ड्यूटी के दौरान जेल से एक बड़ा कैदी रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाता है। उस कैदी की तलाश और पहले पार्ट के कुछ पहलुओं को इसमें जोड़ा गया है और सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर इसे पेश किया गया है। वध 2 का कलेक्शन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वध 2 का बजट 10 करोड़ रुपये था। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन 3 करोड़ से ज्यादा का रहा और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 4.

50 करोड़ रहा था। इस आधार पर फिल्म का वर्डिक्ट फ्लॉप रहा और मूवी बजट से 60 प्रतिशत कम ही कमा पाए। यह भी पढ़ें- OTT पर दस्तक देगी Bhabiji Ghar Par Hain की पलटन, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Vadh 2 Ott Release Vadh 2 On Ott Vadh 2 Movie Ott Netflix Sanjay Mishra Neena Gupta Bollywood News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IMDb पर ‘धुरंधर’ का जलवा, नंबर 2 पर सारा, 3 पर रणवीर, पहले नंबर पर किसका नाम?IMDb पर ‘धुरंधर’ का जलवा, नंबर 2 पर सारा, 3 पर रणवीर, पहले नंबर पर किसका नाम?धुरंधर: द रिवेंज की जबरदस्त सफलता के बाद IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज लिस्ट में फिल्म की पूरी टीम छा गई है. जानिए कैसे आदित्य धर ने टॉप पोजिशन हासिल की और कौन-कौन शामिल रहा.
Read more »

टोंगा में 7.6 तीव्रता के भीषण भूकंप से मचा हड़कंप, USGS ने जारी किया अलर्ट, क्या आने वाली है सुनामी?टोंगा में 7.6 तीव्रता के भीषण भूकंप से मचा हड़कंप, USGS ने जारी किया अलर्ट, क्या आने वाली है सुनामी?Tonga Earthquake: पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने बताया है कि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है क्योंकि भूकंप पृथ्वी के बहुत ज्यादा अंदर आया था। यह घटना टोंगा के हिहिफो में 6.2 तीव्रता का भूकंप आने के ठीक एक दिन बाद हुई है।
Read more »

प्रशांत महासागर में टोंगा आइलैंड के पास 7.6 तीव्रता का भूकंपप्रशांत महासागर में टोंगा आइलैंड के पास 7.6 तीव्रता का भूकंपदक्षिण प्रशांत महासागर में टोंगा द्वीपसमूह के पास 7.6 तीव्रता का भूकंप आया. USGS के अनुसार भूकंप की गहराई 237 किलोमीटर थी. केंद्र समुद्र में था. नेइआफू शहर से 153 किमी पश्चिम में. अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है. टोंगा सरकार स्थिति पर नजर रख रही है.
Read more »

1 घंटे 33 मिनट की यह फिल्म मन में पैदा कर देगी इतना खौफ, खुद के घर में जाने से लगेगा डर; IMDb पर जबरदस्त रेटिंग1 घंटे 33 मिनट की यह फिल्म मन में पैदा कर देगी इतना खौफ, खुद के घर में जाने से लगेगा डर; IMDb पर जबरदस्त रेटिंगअगर आप बहुत दिनों से OTT पर हॉरर फिल्म देखना चाहते हैं, तो हम एक ऐसी मूवी के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखकर डर तो लगेगा, लेकिन क्लाइमेक्स आपको दंग कर देगा।
Read more »

Vadh 2 OTT रिलीज: घर बैठे देखिए नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की दमदार थ्रिलर, जानिए कब और कहांVadh 2 OTT रिलीज: घर बैठे देखिए नीना गुप्ता और संजय मिश्रा की दमदार थ्रिलर, जानिए कब और कहांसंजय मिश्रा और नीना गुप्ता की थ्रिलर फिल्म 'वध 2' अब OTT पर रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज डेट आ गई है। अब इस फिल्म को घर बैठे 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। जानिए फिल्म की कहानी, कास्ट और कमाई की डिटेल:
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:08:37