IMD Weather Today: दिल्ली से लेकर कोलकाता और जयपुर से लेकर शिलांग तक में मौसम के अनेक रंग देखने को मिल रहे हैं. राजस्थान में पारा 46 डिग्री को पार कर गया तो दिल्लीवालों को सोमवार को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. बिहार-बंगाल में तूफानी हवा और गरज के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.
नई दिल्ली. भारत जितना विशाल देश है, उतना ही यहां के मौसम में अंतर भी देखा जाता है. गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है. राजस्थान में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के बेंचमार्क को क्रॉस कर चुका है.
गुजरात के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया. हरियाणा और दिल्ली में भी तेज धूप से लू जैसे हालात हैं. दिल्ली में सोमवार 28 अप्रैल को पारा 40 को पर करते हुए 41 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गर्मी की तपिश में झुलस रहे पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के साथ ही पूर्वोत्तर के कई राज्यों में रविवार 27 अप्रैल को भी गरज के साथ छींटे पड़े थे. इससे प्रचंड गर्मी से जूझ रहे इन राज्यों के लोगों को थोड़ी राहत मिली. ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान 42-43 डिग्री को क्रॉस कर गया था. आंधी के साथ बारिश से यहां के लोगों ने राहत की सांस ली है. IMD ने असम- मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है. तकनीकी भाषा में इसे प्री-मानसून रेन कहा जाता है. असम- मेघालय, पश्चिम बंगाल , ओडिशा, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तरी कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा मेघालय, दक्षिण हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा और गरज के साथ बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तरी कर्नाटक और दक्षिणी कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है. दिल्ली में पारा रहेगा 40 के पार देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिसके चलते प्रचंड गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली थी. इससे पहले पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, जिससे लू जैसे हालात बन गए थे. अब एक बार फिर से तापमान 40 के पार जाने पूर्वानुमान जताया गया है. IMD के अनुसार, दिल्ली में 28 अप्रैल 2025 को पारा 41 डिग्री तक पहुंच सकता है. इससे देश की राजधानी और आसपास के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की वजह से दिल्ली के लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है. राजस्थान-गुजरात में लू पिछले हफ्ते राजस्थान में लू का जबरदस्त असर देखा गया था, जहां तापमान 45°C से 46°C तक पहुंच गया था. हालांकि, पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान कुछ समय के लिए कम हो गया था. अब एक बार फिर तापमान के तेजी से बढ़ने के आसार हैं, जिससे पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है. पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में तो गंभीर लू चलने की भी संभावना है. बाड़मेर में तापमान 46.1 डिग्री तक पहुंच गया. स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब पहाड़ों से आगे बढ़कर पूर्व की ओर जाएगा. इसके साथ ही निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण पाकिस्तान के मध्य हिस्से और पश्चिमी राजस्थान के पास बन रहा है. इसके चलते दक्षिण-पश्चिमी हवाएं पाकिस्तान से राजस्थान और गुजरात की ओर आएंगी.
Imd Weather Forecast Today Imd Weather Update Imd Latest Weather Update Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam Aaj Ka Mausam Update Delhi Weather News Patna Weather Forecast Kolkata Rain Forecast Imd Thunderstorms Forecast Barmer Heat Wave National Weather News आईएमडी ताजा मौसम पूर्वानुमान आईएमडी आज का मौसम कैसा रहेगा आज का मौसम आज का मौसम अपडेट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कोलकाता में बारिश का पूर्वानुमान पटना मौसम समाचार दिल्ली में पारा 40 के पार बाड़मेर में 46 तक पहुंचा तापमान गुजरात में प्रचंड गर्मी राष्ट्रीय मौसम समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Weather Today: गर्मी के साथ लू ने किया बेहाल, 17 जिलों में हॉट डेBihar Weather Today: तेज पछुआ हवा का बहाव जारी, 17 जिलों में हॉट डे, गर्मी के साथ लू ने किया बेहाल
Read more »
Weather Update : दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा गर्मी का हाल, IMD ने जारी किया Red AlertWeather Update What will be the heat condition in these states including Delhi-NCR, दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा गर्मी का हाल, IMD ने जारी किया Red Alert
Read more »
हल्की बारिश और तूफान ने बदला बालाघाट का मौसम! जानें कैसा रहेगा आने वाले 3 दिनBalaghat Weather Today: हल्की बारिश और तूफान ने बदला बालाघाट का मौसम! जानें कैसा रहेगा आने वाले तीन दिन
Read more »
आज फिर पलटेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 12 जिलों में लू..20 जिलों में होगी बारिश!MP Weather: आज फिर पलटेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 12 जिलों में लू..20 जिलों में होगी बारिश! जानें अपने शहर का हाल
Read more »
आज का मौसम 26 अप्रैल 2025: यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में झुलसाएगी गर्मी, जानें कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का वेदरदिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं बिहार और झारखंड में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 27 अप्रैल से बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद...
Read more »
11-12 राज्यों में आंधी-तूफान-बारिश, मगर भीषण गर्मी का भी अलर्ट, IMD की चेतावनीसावधान! 11-12 राज्यों में आज आंधी-तूफान और बारिश, मगर भीषण गर्मी भी पीछे-पीछे, IMD का दोनों का चेतावनी
Read more »
