IMD Weather Today: काम नहीं आ रहा कोई उपाय, दिल्‍ली में AQI 400 के पार, यहां के लिए भारी बारिश का अलर्ट

Imd Weather Today News

IMD Weather Today: काम नहीं आ रहा कोई उपाय, दिल्‍ली में AQI 400 के पार, यहां के लिए भारी बारिश का अलर्ट
Delhi Aqi NewsDelhi Aqi Latest NewsDelhi Aqi Live News
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 102%
  • Publisher: 51%

IMD Weather Today: दिल्‍ली में एयर पॉल्‍यूशन से निपटने के लिए तमाम तरह के उपाय किए गए, जो अभी तक नाकाफी साबित हुए हैं. पारा गिरने के साथ ही एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स में लगातार गिरावट दर्ज की जा रह है. AQI का लेवल लगातार सीवियर कैटेगरी में बना हुआ है, जो स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से गंभीर है.

IMD Weather Today: दिल्‍ली-एनसीआर में वायु पदूषण से निपटने के सारे उपाय अभी तक फेल नजर आए हैं. एयर पॉल्‍यूशन की गंभीरता को आंकने वाले एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स गुरुवार 23 अक्‍टूबर 2025 को 400 से पार चला गया.

सेंट्रल पॉल्‍यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राजधानी के आनंद विहार इलाके में AQI 427 रिकॉर्ड किया गया. स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से यह काफी गंभीर है. AQI का 427 के लेवल तक पहुंचना सीवियर कैटेगरी में आता है. देश की राजधानी दिल्‍ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विभिन्‍न तरह के कदम उठाने का दावा किय गया, लेकिन लगता है कि उसका कोई खास असर नहीं पड़ा है. यही वजह है कि सर्दियों के मौसम के शुरुआती दिनों में ही AQI का लेवल 400 के मार्क को क्रॉस कर गया है. दूसरी तरफ, अरब सागर में चक्रवात जैसे हालात बने हुए हैं. इस वजह से दक्षिण भारत के कई राज्‍यों में कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारशि हो रही है. भातीय मौसम विज्ञान व‍िभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक जैसे राज्‍यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले एक हफ्ते के दौरान दक्षिण, पूर्व, मध्‍य और पश्चिम भारत के कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के अनुसार, 28 अक्‍टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में हल्‍की से मध्‍यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. 22 अक्‍टूबर को उत्‍तर तमिलनाडु, पुडुचेरी-कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश-यानम और रायलसीमा में अत्‍यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. आनंद विहार इलाके में AQI गुरुवार सुबह 427 रिकॉर्ड किया गया है. आंधी तूफान के साथ बारिश वेदर एक्‍सपर्ट की मानें तो 24 अक्‍टूबर तक केरल, महे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश होगी, जबकि 23 अक्‍टूबर को तटीय कर्नाटक में बहुत भारी बारिश के आसार हैं. तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 23 तारीख को भारी बारिश हो सकती है. पूरे क्षेत्र में अगले पांच दिन बिजली चमकने और गर्जन-तूफान की संभावना बनी रहेगी. पूर्वी भारत के अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 23 से 27 अक्‍टूबर तक मध्‍यम से तेज बारिश होने की संभावना है. यहां अगले सात दिन तक आंधी-तूफान, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं. ओडिशा में 23 अक्‍टूबर को घना कोहरा छा सकता है, जबकि अगले पांच दिन तक मध्‍य प्रदेश, विदर्भ और छत्‍तीसगढ़ में बिजली के साथ बारिश के आसार हैं. पश्चिम भारत में भी मेघ मेहरबान कोंकण-गोवा और मध्‍य महाराष्ट्र में 23 अक्‍टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. आने वाले पांच दिन तक इन क्षेत्रों सहित मराठवाड़ा में भी आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है. इससे उत्‍तर-पश्चिमी राज्‍यों में सर्दी की शुरुआत महसूस होने लगेगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Delhi Aqi News Delhi Aqi Latest News Delhi Aqi Live News Delhi Ncr Aqi News Delhi Air Pollution Arabian Sea Cyclone Imd Heavy Rain Forecast आईएमडी आज का मौसम दिल्ली एक्यूआई समाचार दिल्ली एक्यूआई ताजा समाचार दिल्ली एक्यूआई लाइव समाचार दिल्ली एनसीआर एक्यूआई समाचार दिल्ली वायु प्रदूषण अरब सागर चक्रवात आईएमडी भारी बारिश का पूर्वानुमान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर: 4 इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर: 4 इलाकों में AQI 400 के पारदिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है, जिसमें चार इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुँच गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली का समग्र AQI 344 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है। मंगलवार और बुधवार को स्थिति और खराब होने की आशंका है। परिवहन और अन्य कारक प्रदूषण में योगदान दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की अनुमति दी थी, जबकि GRAP के चरण-2 को लागू किया गया है।
Read more »

धुंध, कोहरा...दिल्ली NCR में मौसम का डबल अटैक, नोएडा का AQI पहुंचा 449धुंध, कोहरा...दिल्ली NCR में मौसम का डबल अटैक, नोएडा का AQI पहुंचा 449Delhi NCR weather Today: धुंध, कोहरा... दिल्ली एनसीआर में मौसम का डबल अटैक, ग्रेटर नोएडा का AQI पहुंचा 449
Read more »

राजधानी में प्रदूषण का कहर, 400 पार पहुंचा AQI; दिल्ली ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदारराजधानी में प्रदूषण का कहर, 400 पार पहुंचा AQI; दिल्ली ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदारदिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए भाजपा ने पंजाब में पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया है। पर्यावरण मंत्री सिरसा ने आप सरकार पर दिल्ली की हवा को प्रदूषित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। आप नेताओं ने सरकार से प्रदूषण रोकने के उपायों और कृत्रिम...
Read more »

Explainer: दिल्ली का AQI 400 या 2000, दोनों अलग-अलग रीडिंग सही क्यों?Explainer: दिल्ली का AQI 400 या 2000, दोनों अलग-अलग रीडिंग सही क्यों?Delhi Diwali Pollution Explain: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा फिर जहरीली हो गई. CPCB और IQAir के आंकड़ों में बड़ा फर्क दिखा. लेकिन दोनों का मतलब एक ही है... राजधानी की हवा सांस लेने लायक नहीं बची. इस खबर में पढ़िए डिटेल में.
Read more »

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हवा ‘बेहद खराब’, पराली से राहत के बावजूद AQI 400 पारदिल्ली में लगातार दूसरे दिन हवा ‘बेहद खराब’, पराली से राहत के बावजूद AQI 400 पारदिल्ली की हवा लगातार दूसरे दिन बेहद खराब दर्ज की गई है. पंजाब में पराली के मामलों में कमी के बावजूद कई इलाकों में AQI 400 पार दर्ज किया गया. राजधानी दिल्ली के आनंद विहार, नेहरू नगर, वजीरपुर सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं.
Read more »

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से गर्मी बढ़ी, खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQIदिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से गर्मी बढ़ी, खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQIDelhi NCR Weather Today: दिल्ली में प्रदूषण ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी और उमस बढ़ी, खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:02:14