imd weather forecast weather will take a turn in the next five days two new western disturbances active : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बारिश, बर्फबारी और कोहरे की संभावना बनी हुई
IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भार में अगले कुछ दिनों में मौसम बड़े बदलाव का पूर्वानुमान लगया है. आईएमडी के अनुसार, दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं. इसका असर पहाड़ी और मैदानी राज्यों में देखा जा रहा है.
बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है. आईएमडी के अनुसार, 22 और 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बरसात और बर्फभारी की संभावना बनी हुई है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव की वजह से आने वाले दिनों में बारिश, बर्फबारी और कोहरे की संभावना बनी हुई है. पश्चिमी हिमालय, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले पांच दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना देखी गई है. 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में हल्की बरसात होने की संभावना बनी हुई है. ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack Case: हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा कोहरे की स्थिति पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान और मध्य प्रदेश में घना और काफी घना कोहरा छाने की उम्मीद है. दिल्ली-एनसीआर में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा. दिल्ली-एनसीआर में सुबह का तापमान सामान्य रहने वाला है. शीतलहर के हालात बने रहेंगे. इस तरह से उत्तर भारत में तापमान स्थिर रहने वाला है. यहां पर सुबह के वक्त कोहरे का असर देखने को मिलेगा. कई इलाकों में सुबह घना कोहरा रहेगा. यहां पर दृश्यता 50-200 मीटर तक रहने की उम्मीद है. महाकुंभ को लेकर अपडेट उत्तर प्रदेश में महाकुंभ लगा है. मौसम की ओर से आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम सामान्य रहने वाला है. हालांकि सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने ही संभावना बनी हुई है. महाकुंभ में जाने वालों को कोहरे सतर्क रहने की सलाह दी है. कोहरे की वजह से रेल और हवाई सेवाओं पर असर पड़ने वाला है. वाहन चालाने वालों को सुबह और रात के वक्त खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
Delhi Weather Forcast Weather Forcast Weather Imd Weather Forecast Delhi Ncr Weather Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा हैउत्तर प्रदेश में मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। अगले दो दिनों के लिए मौसम साफ रहेगा, उसके बाद फिर बारिश हो सकती है। तापमान में भी बदलाव जारी है।
Read more »
मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 8 राज्यों में ओला-बारिश का अलर्ट: 50kmph की रफ्तार से चलेगी हवा; जम्मू के सोपोर मे...वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव मौसम की 3 तस्वीरें... अगले 2 दिन का मौसम...
Read more »
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में भारी बारिश का अलर्टपश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Read more »
ठंड पर लगा ब्रेक, न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरीबिलासपुर में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कड़ाके की ठंड पर ब्रेक लग गया है।
Read more »
बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम कैसा रहेगाबिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम कैसा रहेगा इसकी जानकारी मौसम विभाग ने जारी कर दी है। थोड़ी ठंड में कमी आई है, लेकिन कोहरा परेशान कर रहा है।
Read more »
जैसलमेर में कड़ाके की ठंड, कोहरा घिरे, तापमान 12 डिग्री तक गिरने से लोगों का हाल बिगड़जैसलमेर में कड़ाके की सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
Read more »
