IIT BHU Technex 2026 inauguration LIVE Updates. Ferrari CEO Benedetto Vigna attends 3-day tech fest. Follow Dainik Bhaskar.
पत्नी संग नाव पर बैठकर गंगा घाट घूमे, जवान से रोबोट बोला- जय हिंदवाराणसी में IIT BHU में टेक्नेक्स के 87वें एडिशन में देशभर से 1500 आईआईटी के छात्र पहुंचे हैं। इसमें ह्यूमनॉइड रोबोट ने आर्मी के जवान के साथ फोटो खिंचवाई। कहा- जय हिंद। आर्मी का डॉग रोबोट सुल्तान भी पहुंचा। उसने करतब दिखाए। रोबोट को चलाने वाले जवान ने बताया- इसमें 5 कैमरे लगे हैं। यह फायर भी कर सकता है। फरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्ना भी फेस्ट में पत्नी के साथ पहुंचे। उनके साथ 4 करोड़ रुपए की फरारी कार भी है। इससे पहले उन्होंने पत्नी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और नाव पर गंगा नदी में घूमे। फेस्ट में आर्मी के जवान त्रिनेत्र ड्रोन और ऑटोमैटिक ग्रेनेड सिस्टम भी लेकर आए हैं। त्रिनेत्र ड्रोन भारत में ही बनाया गया है। इसकी लागत 23 लाख रुपए है। यह 10 किलोमीटर दूर तक जा सकता है। यह दुश्मन के ठिकानों का पता लगाता है। वहीं, ऑटोमैटिक ग्रेनेड सिस्टम की कीमत 12 लाख रुपये है। यह 16.
5 किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन पर वार कर सकता है।फेरारी के CEO बेनेडेटो पत्नी संग नाव पर बैठकर गंगा घाट का नजारा देखा।IIT BHU में टेक्नेक्स के 87वें संस्करण का शुभारंभ हो गया है। तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्ट में छात्रों और तकनीक प्रेमियों के लिए नए-नए डेमो और प्रदर्शनी तैयार की गई हैं। टेक्नेक्स के पहले दिन ऑटो एक्सपो और डिफेंस प्रदर्शनी लगी। ऑटो एक्सपो में फेरारी सहित कई लग्जरी कारों का प्रदर्शन हुआ, जिसमें लोग इंजीनियरिंग और डिजाइन के सभी पहलुओं को करीब से देख और समझ सके। डिफेंस प्रदर्शनी में भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स, ड्रोन, नाइट-विजन उपकरण, डिफेंस वाहन और आधुनिक हथियारों को देखने और उठाने का मौका मिला। छात्रों के लिए हैकाथॉन और वर्कशॉप भी आयोजित की गईं।स्वतंत्रता भवन सभागार में ओपनिंग सेरेमनी में यूनीट्री रोबोटिक्स द्वारा विकसित यूनीट्री जी-1 ह्यूमनॉइड रोबोट का डांस प्रदर्शन हुआ। इसके साथ ही क्वाड्रुपेड रोबोट और न्यूरो-हेल्थ डिवाइस का लाइव डेमो भी दिखाया गया। जापान की टीम ने 3डी मैपिंग और होलोग्राफिक तकनीक की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्केल्टन डांस ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।फेस्ट में थिंक टॉक लेक्चर सीरीज में फेरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्ना छात्रों के साथ लग्जरी इंजीनियरिंग पर संवाद करेंगे। इसके अलावा भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी बीएम करियप्पा, पूर्व स्पेशल फोर्सेस सुशांत सिंह और आईपीएस अमित लोढ़ा भी छात्रों से राष्ट्रीय सुरक्षा, नेतृत्व और पब्लिक सर्विस के अनुभव साझा करेंगे।4 करोड़ की कार लेकर पहुंचे फरारी सीईओ फरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्ना अपने साथ कार लेकर पहुंचे। इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। छात्र कार के साथ सेल्फी लेते नजर आए।रोबोट सुल्तान को कंट्रोल करने वाले आर्मी के जवान ने बताया- हम लोग पेट्रोलिंग के दौरान इसका इस्तेमाल करते हैं। इसमें 5 कैमरे लगे हैं। यह गन चला सकता है।आर्मी का डॉग रोबोट सुल्तान पहुंचा। छात्रों ने रोबोट के साथ फोटो खिंचवाई। रोबोट ने करतब भी दिखाए।सीईओ बेनेडेटो विग्ना ने बताया कि यह उनका 50वां मौका है, जब वे काशी आए हैं। यह शहर उन्हें बेहद पसंद है। फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार का नाम ‘फेरारी लूचे’ रखा गया है। इसका अर्थ ‘रोशनी’ है, और काशी का भी अर्थ ‘रोशनी का शहर’ है।फरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्नाने कहा कि फेरारी कंपनी लगातार आगे बढ़ रही है, क्योंकि वह अपनी सीमाओं को तोड़कर नई संभावनाएं तलाशती है। कंपनी अपनी पुरानी पहचान और विरासत का सम्मान भी करती है।यूनीट्री जी-1 ह्यूमनॉइड रोबोट ने सेना के जवान के साथ फोटो खिंचवाई और कहा- जय हिंद।IIT BHU के टेक्नेक्स के 87वें संस्करण में छात्रों का उत्साह देखने लायक रहा। उद्घाटन के दौरान छात्र यूनीट्री जी-1 ह्यूमनॉइड रोबोट और अन्य रोबोटिक्स डेमो के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए।फ्लावर नहीं फायर हैं BJP विधायक, नारियल लूटकर दरोगा बने शक्तिमानकल से मधुमिता शुक्ला हत्याकांड पर वीडियो सीरीज, पहले दिन शनिवार को 5 एपिसोडसपा भी सभी 75 जिलों में कार्यक्रम करेगी; मायावती के कोर वोटर पर नजरश्रीगंगानगर में 14-15 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्टमार्च में ही तपा छत्तीसगढ़, राजनांदगांव में 40 डिग्री पारा3 जिलों में बर्फबारी, 5 में बारिश की संभावनाहरियाणा में कल से बारिश-आंधी की संभावना
Technex 2026 Benedetto Vigna Ferrari CEO Tech Exhibition Robotics Humanoid Robot Neuro-Health Device Varanasi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
धोनी IPL 2026 में पूरे सीज़न खेलेंगे: CSK CEO ने की पुष्टिचेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 के पूरे सीज़न में खेलेंगे। CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। टीम में उनकी भूमिका पर अभी फैसला होना बाकी है।
Read more »
IPL 2026: धोनी पूरे सीजन खेलेंगे या नहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के CEO ने कर दिया बड़ा खुलासाIPL 2026: एमएस धोनी आईपीएल 2026 के पूरे सीजन खेलेंगे या नहीं, इसपर चेन्नई सुपर किंग्स के CEO कासी विश्वनाथन ने बड़ा खुलासा कर दिया है, जिसे सुन फैंस खुश हो जाएंगे. खेल समाचार | IPL
Read more »
Jobs in US: सिलिकॉन वैली में अमेजन जैसी कंपनी में जॉब चाहिए? CEO ने बताया नौकरी पाने का फॉर्मूलाSilicon Valley Job Tips: अमेरिका में स्टूडेंट्स का सपना होता है कि उन्हें सिलिकॉन वैली की बड़ी कंपनियों में जॉब मिल जाए। इसके लिए वे काफी मेहनत भी करते हैं।
Read more »
मिडिल ईस्ट में तनाव और केमिकल इंडस्ट्री पर असर, हिमाद्री स्पेशलिटी के CEO ने सप्लाई चैन समेत कई मुद्दों पर रखी रायहिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल्स के फ्यूचर प्लान, ईवी सप्लाई चेन और मौजूदा जियोपॉलिटिकल तनाव के असर पर जागरण बिजनेस की कंसल्टिंग एडिटर गीतू मोझा ने हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनुराग चौधरी से बात की।
Read more »
भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदा: अबरार अहमद पर काव्या मारन ने ₹2.34 करोड़ ...Pakistan spinner Abrar Ahmed bought by SRH Leeds for ₹2.34 crore. Sunrisers CEO Kaavya Maran purchased him for £1.90 lakh. सनराइजर्स की CEO काव्या मारन ने खुद उन्हें 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.
Read more »
444 करोड़ सैलरी, 20 साल तक ग्लोबल टेक इंडस्ट्री में किया राज, हैदराबाद के गली बॉय से सिलिकॉन वैली के CEO तकShantanu Narayen Success Story: एडोब के सीईओ शांतनु नारायण 18 साल बाद पद छोड़ रहे हैं, लेकिन बोर्ड अध्यक्ष बने रहेंगे। हैदराबाद के एक मध्यमवर्गीय परिवार से निकलकर उन्होंने ग्लोबल टेक सीईओ का सफर कड़े संघर्ष की बदौलत तय किया है।
Read more »
