IIT: सरकार सख्त, अब कैंपस में आत्महत्या होने पर निदेशक-एचओडी पर गिरेगी गाज

Iit Campus News

IIT: सरकार सख्त, अब कैंपस में आत्महत्या होने पर निदेशक-एचओडी पर गिरेगी गाज
Iit KanpurIit Suicide CaseGovernment
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 101 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

केंद्र सरकार ने देश के दिग्गज प्रौद्योगिकी संस्थानों में पढ़ाई और कैंपस के अन्य बढ़ते तनाव के कारण बढ़ते आत्महत्या मामले के कारणों की समीक्षा का फैसला लिया है। इसीलिए, राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच

केंद्र सरकार ने देश के दिग्गज प्रौद्योगिकी संस्थानों में पढ़ाई और कैंपस के अन्य बढ़ते तनाव के कारण बढ़ते आत्महत्या मामले के कारणों की समीक्षा का फैसला लिया है। इसीलिए, राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच के अध्यक्ष प्रो.

अनिल डी. सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति 15 दिनों में रिपोर्ट देगी। समिति पिछले 22 दिनों में आईआईटी कानपुर में दो छात्रों द्वारा आत्महत्या समेत यह भी जांचेंगी कि आखिर आईआईटी के छात्र आत्महत्या क्यों कर रहे हैं। इसके अलावा, यह भी जांच होगी कि उच्च शिक्षण संस्थानों ने केंद्र सरकार की ओर से जुलाई 2023 में भेजी, छात्रों के भावनात्मक और मानसिक कल्याण की गाइडलाइन को लागू किया या नहीं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एनईटीएफ अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल डी सहस्रबुद्धे की अध्यक्षता में गठित समिति में मूलचंद अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. जितेंद्र नागपाल के अलावा शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव सदस्य होंगे। मंत्रालय का फोकस, आईआईटी, एनआईटी, आईआईटी समेत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के कैंपस में छात्रों को सुरक्षित माहौल देने और पढ़ाई का तनाव दूर करने पर है। इसी संदर्भ में, शिक्षा मंत्रालय ने जुलाई 2023 में देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों में एक सक्षम, समावेशी और सहायक माहौल बनाने के मकसद से उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के भावनात्मक और मानसिक कल्याण के लिए फ्रेमवर्क गाइडलाइन भेजी थी। इसमें, उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए एक व्यापक रोडमैप बनाना और संकाय सदस्यों के लिए संवेदीकरण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों, छात्रों के लिए ओरिएंटेशन, परामर्श और हैंडहोल्डिंग तंत्र, तनाव, संकट और भेद्यता के लिए तत्काल हस्तक्षेप के लिए प्रारंभिक पहचान तंत्र, संस्थागत मानक संचालन प्रक्रिया और आत्महत्या रोकथाम रणनीतियों का विकास, और एक लिंक-चेन मॉडल में बॉडी-मेंटर सिस्टम की स्थापना जैसे प्रमुख हस्तक्षेप पर ध्यान देना शामिल था। ये भी पढ़ें: IIT: पिछले पांच वर्षों में आईआईटी में 65 छात्रों ने की आत्महत्या, पूर्व छात्र ने मांगी स्पष्ट जवाबदेही निदेशक, कुलपति, प्रिंसिपल, विभागाध्यक्ष, डीन की जिम्मेदारी होगी तय सूत्रों के मुताबिक, सरकार, कैंपस में आत्महत्या रोकथाम के लिए निदेशक, कुलपति, प्रिंसिपल, डीन, विभागाध्यक्ष आदि की जिम्मेदारी तय करने की तैयारी कर रही है। इसमें यदि किसी कैंपस में कोई छात्र पढ़ाई या किसी तनाव के कारण आत्महत्या करता है और जांच रिपोर्ट में सिद्ध हो जाता है तो संबंधित अधिकारियों पर गाज गिरेगी। इसमें, पद से हटाने से लेकर जुर्माने का प्रावधान शामिल करना है। अन्य वीडियो

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Iit Kanpur Iit Suicide Case Government Uttar Pradesh India News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IIT कानपुर में रिसर्च स्कॉलर ने की खुदकुशी, छात्र आक्रोश में, मानवाधिकार आयोग सख्तIIT कानपुर में रिसर्च स्कॉलर ने की खुदकुशी, छात्र आक्रोश में, मानवाधिकार आयोग सख्तआईआईटी कानपुर में लगातार हो रही छात्र आत्महत्याओं को लेकर मानवाधिकार आयोग ने जवाब तलब किया है और छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है.
Read more »

किसी को ढाई करोड़, किसी को 2 करोड़... IIT खड़गपुर में स्टूडेंट्स को मिले इतने जॉब ऑफर!किसी को ढाई करोड़, किसी को 2 करोड़... IIT खड़गपुर में स्टूडेंट्स को मिले इतने जॉब ऑफर!IIT खड़गपुर के करियर डेवलपमेंट सेंटर ने साल 2025-26 प्लेसमेंट सत्र के पहले चरण में कमाल कर दिखाया है. तमाम चुनौतियों के बावजूद, पहला फेज खत्म होते ही 1501 छात्रों को ऑफर मिलें. इस दौरान सबसे बड़ा पैकेज 2.44 करोड़ रुपये का रहा. वहीं, 5 छात्रों को 2 करोड़ से ज्यादा के पैकेज मिला है.
Read more »

IIT कानपुर में PhD छात्र की आत्महत्या, 23 दिनों में दूसरा मामला... क्या 'प्रेशर' स्टूडेंट्स की जान ले रहा है?IIT कानपुर में PhD छात्र की आत्महत्या, 23 दिनों में दूसरा मामला... क्या 'प्रेशर' स्टूडेंट्स की जान ले रहा है?पढ़ाई के दबाव के अलावा बेरोजगारी भी आत्महत्या का एक बड़ा कारण रही है. NCRB के आंकड़ों के अनुसार, 2019 में बेरोजगारी से जुड़े आत्महत्या के 2,851 मामले दर्ज किए गए थे. 2020 में यह संख्या बढ़कर 3,548 हो गई, जो इस अवधि का सबसे ऊंचा आंकड़ा है. 2021 में भी लगभग इतने ही मामले (3,541) सामने आए.
Read more »

IIT Kanpur Suicide Case: आईआईटी में लगातार आत्महत्या से छात्रों में गुस्सा फूटा, डीन स्टूडेंट अफेयर्स से बोले- आखिर क्या वजहIIT Kanpur Suicide Case: आईआईटी में लगातार आत्महत्या से छात्रों में गुस्सा फूटा, डीन स्टूडेंट अफेयर्स से बोले- आखिर क्या वजहआईआईटी कानपुर में पीएचडी छात्र राम स्वरूप इशराम की आत्महत्या के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डीन स्टूडेंट अफेयर्स प्रोफेसर प्रतीक सेन का घेराव कर लगातार हो रही आत्महत्याओं और मानसिक स्वास्थ्य सहायता की कमी पर सवाल उठाए। छात्रों ने संस्थान के कल्याण प्रबंधों को नाकाफी बताया। डीन ने बताया कि मृतक छात्र बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित था...
Read more »

IIT Kanpur शोधार्थी आत्महत्या मामला: पोस्टमार्टम में कूल्हा, कंधा, सिर सहित 10 से अधिक हड्डियां टूटीं, परिवार ने जांच की उठाई मांगIIT Kanpur शोधार्थी आत्महत्या मामला: पोस्टमार्टम में कूल्हा, कंधा, सिर सहित 10 से अधिक हड्डियां टूटीं, परिवार ने जांच की उठाई मांगIIT Kanpur Research Scholar Suicide: कानपुर आईआईटी कैंपस में शोधार्थी रामस्वरूप की आत्महत्या के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनके शरीर की 10 से अधिक हड्डियां टूटी थीं, जिससे कोमा में जाने से उनकी मौत हुई। परिवार ने आईआईटी प्रशासन से तनाव के कारणों की जांच की मांग की है। रामस्वरूप एंजाइटी से पीड़ित थे और पढ़ाई में होनहार...
Read more »

IIT कानपुर ने खोज निकाली सूर्य के भीतर की गतिविधियां: रिसर्च के बाद अंतरिक्ष मौसम का पूर्वानुमान होगा आसान,...IIT कानपुर ने खोज निकाली सूर्य के भीतर की गतिविधियां: रिसर्च के बाद अंतरिक्ष मौसम का पूर्वानुमान होगा आसान,...IIT Kanpur researchers develop 3D model for accurate space weather forecasting. Follow latest updates on solar storm predictions. आईआईटी कानपुर के भौतिकी विभाग के पीएचडी छात्र सौम्यदीप चटर्जी और उनके रिसर्च मेंटर प्रो.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:05:08