IIT JEE Exam Eligibility Conditions: आईआईटी में एडमिशन के लिए अच्छी रैंक के साथ जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करनी पड़ती है। लेकिन जेईई एडवांस्ड एग्जाम में बैठने के लिए भी 5 शर्तें लागू होती हैं। इन्हें पूरा किए बिना आप आईआईटी की प्रवेश परीक्षा ही नहीं दे...
आईआईटी से बीटेक का सपना एक-दो नहीं, कई सीढ़ीयां चढ़ने और कई शर्तों पर खरा उतरने के बाद पूरा हो पाता है। क्योंकि कोई एक परीक्षा पास कर लेने भर से आपको IIT में दाखिला नहीं मिलेगा। आईआईटी के लिए प्रवेश परीक्षा भले ही जेईई एडवांस्ड है, लेकिन यहां तक पहुंच पाना ही अपने आप में एक बेहद मुश्किल सफर होता है। क्योंकि जेईई एडवांस्ड एग्जाम आप दे पाएंगे या नहीं, इसका फैसला 12वीं से ही शुरू हो जाता है। इस साल जेईई मेंस 2026 सेशन-1 परीक्षा 21 जनवरी से शुरू हो रही है। उसके बाद सेशन-2 और फिर JEE Advanced 2026 होगा। सिर्फ जेईई एडवांस्ड 2026 की पात्रता पाने के लिए स्टूडेंट्स को 5 शर्तें पूरी करनी होंगी।गौरतलब है कि इस बार, यानी 2026 में आईआईटी रूड़की जेईई एडवांस्ड की परीक्षा करा रही है। संस्थान ने ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.
ac.in पर योग्यता की पूरी जानकारी दी है। इसमें 5 क्राईटीरिया दिए गए हैं और कहा गया है कि हर एक को पूरा करना अनिवार्य है। तो परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ जरा इन शर्तों पर भी गौर फरमा लें। इन्हें अच्छी तरह समझ लें।1. JEE मेंस 2026 में परफॉर्मेंस जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल होने की सबसे पहली शर्त ये है कि स्टूडेंट्स को जेईई मेन 2026 एग्जाम में पास होने के अलावा देशभर के टॉप 2.50 लाख कैंडिडेट्स रैंक लिस्ट में शामिल होना होगा। इसमें भी आरक्षण लागू होगा। जैसे- जनरल कैटेगरी से 40.5% यानी 1,01,250 स्टूडेंट्स शॉर्टलिस्ट होंगे। इसमें भी 5% स्टूडेंट्स, यानी 5063 दिव्यांग कोटा के होंगे। उसी तरह जनरल ईडब्ल्यूएस और General EWS PwD के 25000 विद्यार्थी होंगे। ओबीसी एनसीएल और OBC NCL दिव्यांग कोटा के कुल 67500 विद्यार्थी चुने जाएंगे। एससी और SC दिव्यांग श्रेणी के कुल 37500 छात्र छात्राएं पात्र होंगे। एसटी और एसटी पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के कुल 18750 कैंडिडेट्स योग्य होंगे। आईआईटी रूड़की ने ये भी कहा है कि अगर दो या ज्यादा स्टूडेंट्स की रैंक या मार्क्स एक समान होते हैं, तो उस परिस्थिति में जेईई एडवांस्ड के लिए जेईई मेन्स से शॉर्टलिस्ट होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 2.50 लाख से कुछ ज्यादा भी हो सकती है।2. जेईई एडवांस्ड के लिए एज लिमिट अगर JEE एडवांस्ड 2026 की बात करें, तो इसमें सिर्फ वो कैंडिडेट्स शामिल हो पाएंगे, जिनका जन्म 1 अक्तूबर 2001 या इसके बाद हुआ हो। हालांकि एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल तक की छूट मिलेगी। इस अनुसार इन श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अपर एज लिमिट की कटऑफ डेट 1 अक्टूबर 1996 तय की गई है।3. आईआईटी जेईई में कितने अटेम्प्ट तीसरी शर्त है- जेईई एडवांस्ड्स में अधिकतम अटेम्प्ट्स की संख्या। एक कैंडिडेट आईआईटी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा ज्यादा से ज्यादा बस दो बार ही दे सकता है। वो भी लगातार दो साल। गैप के साथ नहीं। iit jee advanced 2026 iit delhi
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए क्या पात्रता मानदंड हैं JEE Advanced Kitni Baar De Sakte Hain Jee Advanced Kya Hai Jee Advanced Ke Liye Mains Me Kitne Marks Chahiye Jee Advanced Ke Liye Age Limit Kya Hai JEE Advanced 2026 Eligibility Criteria आईआईटी में एडमिशन कैसे होता है आईआईटी में प्रवेश पाने के लिए क्या करना पड़ता है?
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
JEE Main 2026 एडमिट कार्ड जारी, सेशन-1 परीक्षा के लिए jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड करें हॉल टिकटJEE Main Admit Card 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2026 की जनवरी सेशन-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.
Read more »
IIT बॉम्बे की बड़ी खोज, कपड़े जैसी थर्मल बैटरी विकसित; घट सकती है स्वेटर और हीटर की जरूरतIIT बॉम्बे और IISER तिरुअनंतपुरम के वैज्ञानिकों ने धूप से चार्ज होने वाली कपड़े जैसी थर्मल बैटरी विकसित की है, जो ठंड में शरीर को गर्मी देगी। यह भारी जैकेट और हीटर की आवश्यकता कम कर सकती है। वहीं, IIT इंदौर ने बीमारियों की पहचान और रोकथाम के लिए 'डिजिटलट्विन' नामक AI मॉडल बनाया है, जो इंसानी शरीर जैसा दिखता...
Read more »
बिहार में शराबबंदी: IIT के शोध से सकारात्मक बदलावIIT के एक शोध के अनुसार, बिहार में शराबबंदी के कारण लोगों ने शराब की जगह खान-पान पर अधिक खर्च करना शुरू कर दिया है। इससे पौष्टिक भोजन का सेवन बढ़ा है, घरेलू कलह कम हुई है और सामाजिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। यह शोध एग्रीकल्चरल इकोनामिक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
Read more »
समाज के तानों से लड़कर IIT गांधीनगर का सफर, दिव्यांग राशिद को JEE में मिली सफलता, UPSC क्रैक करने का है सपन...Delhi Success Story: मोहम्मद राशिद ने दिव्यांगता और आर्थिक तंगी के बावजूद जेईई क्रैक कर IIT गांधीनगर में दाखिला लिया, रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप से पढ़ाई पूरी की और अब यूपीएससी का सपना देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब उनका सपना यूपीएससी में सफलता हासिल करने का है.
Read more »
समाज के तानों से लड़कर IIT गांधीनगर का सफर, दिव्यांग राशिद को JEE में मिली सफलता, UPSC क्रैक करने का है सपन...Delhi Success Story: मोहम्मद राशिद ने दिव्यांगता और आर्थिक तंगी के बावजूद जेईई क्रैक कर IIT गांधीनगर में दाखिला लिया, रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप से पढ़ाई पूरी की और अब यूपीएससी का सपना देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब उनका सपना यूपीएससी में सफलता हासिल करने का है.
Read more »
'सॉरी पापा, अब और नहीं पढ़ पाऊंगा': प्रयागराज में JEE छात्र VIDEO बनाकर प्रेस के तार से लटकाPrayagraj student suicide JEE preparation case. Follow Latest Updates. Sorry papa… student hanged himself after making video. छात्र 1 साल से JEE की तैयारी कर रहा था। वह किराये पर कमरा लेकर अकेले रहता था।
Read more »
