IIT कैंपस ट्रांसफर Rule: 23 IITs में Study का मौका

United States News News

IIT कैंपस ट्रांसफर Rule: 23 IITs में Study का मौका
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 63%

IIT New Rules के तहत अब UG students को IIT-to-IIT campus transfer और credit transfer की सुविधा मिल सकती है. जानें 5% exchange plan, eligibility, internship flexibility और 23 IITs में cross-campus study की पूरी डिटेल.

अगर कोई आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है तो वो देश के दूसरे आईआईटी में पढ़ाई कर सकेगा. जी हां, सरकार एक ऐसी व्यवस्था पर काम कर रही है, जिसके लागू होने के अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स देश के सभी 23 IIT कैंपस में पढ़ाई कर सकेंगे.

अगर वे किसी दूसरे IIT में कोई कोर्स करेंगे तो उसके क्रेडिट भी ट्रांसफर हो जाएंगे. ऐसे में जानते हैं कि इस व्यवस्था में किन स्टूडेंट्स को कॉलेज बदलने का मौका दिया जाएगा और उससे जुड़े क्या नियम होंगे... और पढ़ेंइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल अगस्त में हुई IIT काउंसिल की मीटिंग में यह सुझाव दिया गया था कि करीब 5 फीसदी अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स को IIT-से-IIT एक्सचेंज का मौका मिले और क्रेडिट ट्रांसफर आसान बनाया जाए. रिपोर्ट के अनुसार, अभी इस योजना की डिटेल्स तैयार की जा रही है और अलग-अलग आईआईटी से मंजूरी मिलने के बाद सभी संस्थानों से सहमत होकर एक कॉमन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा. अभी ये पूरी तरह तय नहीं है कि स्टूडेंट्स को किस आधार पर एडमिशन दिया जाएगा. कैसे मिलेगा फायदा?- इस योजना से खास टैलेंट वाले स्टूडेंट्स को फायदा मिल सकता है. जैसे अगर किसी खिलाड़ी को दिल्ली में बेहतर कोचिंग मिलती है तो वह एक-दो सेमेस्टर के लिए IIT दिल्ली जाकर ट्रेनिंग कर सकता है और फिर वापस लौट सकता है. पहले ऐसा मौका नहीं था. Advertisement - यह सिस्टम इंटर्नशिप और स्पेशल इलेक्ट्रिव्स के लिए भी मददगार होगा. अभी तक ज्यादातर इंटर्नशिप मई से जुलाई के बीच होती थीं, जो कई स्टूडेंट्स को सीमित लगती थीं. अब पाठ्यक्रम ऐसा बनाया गया है कि छठे सेमेस्टर में सिर्फ चार इलेक्ट्रिव्स हों, जिन्हें स्टूडेंट चाहें तो पहले या बाद में शिफ्ट कर सकते हैं और पूरा सेमेस्टर इंटर्नशिप के लिए खाली रख सकते हैं. अगर ट्रांसफर की सुविधा शुरू हो गई तो वे ये इलेक्ट्रिव्स किसी दूसरे IIT में भी कर सकेंगे.- इस योजना में कुछ सब्जेक्ट के लिए दूसरे आईआईटी में एडमिशन लिए जा सकेंगे. कुछ IIT में ऐसे खास विषय पढ़ाए जाते हैं जो दूसरे IIT में नहीं होते. ऐसे में जो स्टूडेंट बहुत सोच-समझकर कोर्स चुनते हैं, उनके लिए यह सुविधा फायदेमंद होगी. इससे स्टार्ट-अप जैसे दूसरे काम करने में भी पढ़ाई पर असर नहीं पड़ेगा. क्या दिक्कत हो सकती है?एक्सप्रेस की रिपोर्ट में IIT मद्रास के डीन प्रोफेसर प्रताप हरिदॉस ने बताया कि ये व्यवस्था लागू होने के बाद कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, जैसे अगर किसी IIT में आने वाले स्टूडेंट्स ज्यादा हो जाएं तो हॉस्टल की कमी हो सकती है. NIT, IIT को भी शामिल करने का सुझावरिपोर्ट के अनुसार, काउंसिल ने यह भी सुझाव दिया है कि IIT मद्रास की अगुवाई में एक टीम ऐसा फ्रेमवर्क बनाए जिससे IIT के अलावा NIT, IIIT, IISER, NLU जैसे संस्थानों के साथ भी क्रॉस-इंस्टीट्यूशनल पढ़ाई हो सके और इसके लिए गाइडलाइन और टाइमलाइन तय की जाए. Advertisement अभी NIT स्टूडेंट्स के लिए एक प्रोग्राम है जिसमें वे अंतिम सेमेस्टर IIT मद्रास में पढ़ सकते हैं और फैकल्टी के साथ काम कर सकते हैं. अगर स्टूडेंट और प्रोफेसर दोनों संतुष्ट हों तो स्टूडेंट सीधे पीएचडी में जा सकता है. इस मॉडल को आगे बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IIT मद्रास ने लॉन्च किया BSc मैनेजमेंट एंड डेटा साइंस कोर्स, जानिए कब शुरू होगा प्रोग्राम और कौन ले सकता एडमिशनIIT मद्रास ने लॉन्च किया BSc मैनेजमेंट एंड डेटा साइंस कोर्स, जानिए कब शुरू होगा प्रोग्राम और कौन ले सकता एडमिशनIIT Madras Data Science Degree: IIT मद्रास ने मैनेजमेंट और डेटा साइंस पर ऑनलाइन BSc कोर्स शुरू किया है। इसे डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की ओर से ऑफर किया जाएगा। यहां जानिए कब शुरू होगा प्रोग्राम और कौन ले सकता एडमिशन।
Read more »

आज का अंक ज्योतिष: 23 फरवरी 2026 - मूलांक 5 की ऊर्जा और भाग्यांक 8 का प्रभावआज का अंक ज्योतिष: 23 फरवरी 2026 - मूलांक 5 की ऊर्जा और भाग्यांक 8 का प्रभाव23 फरवरी का दिन मूलांक 5 की ऊर्जा और भाग्यांक 8 के प्रभाव के साथ आया है। मूलांक 5 हमें नया करने और जुड़ने की प्रेरणा देता है, जबकि भाग्यांक 8 गंभीरता और अनुशासन लाता है। इस संतुलन से सफलता मिल सकती है। विभिन्न मूलांकों के लिए राशिफल में कार्यक्षेत्र, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़े सुझाव दिए गए हैं।
Read more »

GTA-6 लॉन्‍च से 9 महीने पहले Xbox का CEO बदला: उपराष्‍ट्रपति ने अटल बिहारी पर किताब का विमोचन किया; 23 फरवर...GTA-6 लॉन्‍च से 9 महीने पहले Xbox का CEO बदला: उपराष्‍ट्रपति ने अटल बिहारी पर किताब का विमोचन किया; 23 फरवर...Current Affairs 23 Feb Vp launches atal bihari book xbox ceo change months before gta6 launch
Read more »

Shutdown: மக்களே அலெர்ட்! நாளை செவ்வாய்க்கிழமை இந்த இடங்களில் மின்தடை இருக்கும்!Shutdown: மக்களே அலெர்ட்! நாளை செவ்வாய்க்கிழமை இந்த இடங்களில் மின்தடை இருக்கும்!TN power outages Tuesday February 23, 2026: நாளை செவ்வாய்க்கிழமை (பிப்ரவரி 23) எந்த எந்த பகுதியில் மின்தடை இருக்கும் என்று தெரிந்து கொள்ளுங்கள்.
Read more »

Latest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 23 फरवरी 2026, रविवार की अहम खबरेंLatest Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें Kanpur की 23 फरवरी 2026, रविवार की अहम खबरेंLatest Breaking News Kanpur: कानपुर में 23 फरवरी 2026 की ताजा और ब्रेकिंग खबरों की हर अपडेट सबसे पहले, सटीक और विश्वसनीय जानकारी के लिए यहां लगातार पढ़ते रहें।
Read more »

तमिलनाडु में SIR के बाद जारी फाइनल मतदाता सूची, ड्राफ्ट लिस्ट से 23 लाख नाम ज्यादातमिलनाडु में SIR के बाद जारी फाइनल मतदाता सूची, ड्राफ्ट लिस्ट से 23 लाख नाम ज्यादातमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद 23 फरवरी 2026 को जारी अंतिम मतदाता सूची में मसौदा सूची के मुकाबले 23.30 लाख मतदाता बढ़कर कुल संख्या 5.67 करोड़ हो गई. इसमें 2.77 करोड़ पुरुष, 2.89 करोड़ महिलाएं और 7,617 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. सूची में 18-19 आयु वर्ग के 12.51 लाख युवा, 4.63 लाख दिव्यांग और 3.99 लाख 85+ वरिष्ठ मतदाता दर्ज हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:31:07