सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस थानों में सीसीटीवी फुटेज की रियल टाइम निगरानी के लिए आईआईटी जैसे तकनीकी संस्थान की मदद लेने पर विचार करने की बात कही है। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ ने सीसीटीवी कैमरों की कमी को लेकर स्वत संज्ञान लेकर दर्ज मामले की सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह पुलिस थानों के सीसीटीवी फुटेज की किसी मानवीय हस्तक्षेप के बिना रियल टाइम निगरानी के लिए एक तंत्र विकसित करने हेतु आईआईटी जैसे प्रमुख तकनीकी संस्थान की मदद लेने पर विचार कर रहा है। जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ देशभर के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों की कमी को लेकर स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज मामले की सुनवाई कर रही थी। 'केंद्र ने नहीं किया पालन' शीर्ष अदालत की सहायता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने दलील दी कि कुछ राज्यों ने सीसीटीवी लगाने के न्यायिक आदेशों का पालन किया है, जबकि कई अन्य ने नहीं किया है। उन्होंने कहा, केंद्र ने इसका पालन नहीं किया है- न एनआईए ने, न ईडी ने और न ही सीबीआई ने। जस्टिस मेहता ने क्या कहा? इस पर जस्टिस मेहता ने जोर देकर कहा कि यह केवल अनुपालन का नहीं, बल्कि रियल टाइम निगरानी का मुद्दा है। आज अनुपालन हलफनामा हो सकता है। कल अधिकारी कैमरे बंद कर सकते हैं। हम बिना मानवीय हस्तक्षेप वाले नियंत्रण कक्ष के बारे में सोच रहे थे। अगर कोई कैमरा बंद हो जाए, तो उसकी सूचना मिलनी चाहिए। हम आईआईटी को शामिल करके एक ऐसी व्यवस्था बनाने पर भी विचार कर सकते हैं, जिससे सीसीटीवी फुटेज की निगरानी मानवीय हस्तक्षेप के बिना की जा सके। पीठ ने निर्देश दिया कि आदेश सुनाने के लिए मामले को अगले सप्ताह सूचीबद्ध किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया था संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया, जिसमें बताया गया था कि 2025 के पहले आठ महीनों में राजस्थान में पुलिस हिरासत में 11 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि पुलिस थानों के कई रिमांड रूम सीसीटीवी कैमरों की पहुंच से बाहर हैं और पुलिस अक्सर तकनीकी खराबी, भंडारण की कमी, चल रही जांच या कानूनी पाबंदियों का हवाला देकर फुटेज रोक लेती है। कुछ मामलों में पुलिस ने फुटेज साझा करने से ही इन्कार कर दिया या उसे जारी करने में देरी कर दी। यह भी पढ़ें- 'SIR में मिली गड़बड़ी तो.
..', बिहार मतदाता पुनरीक्षण पर रोक की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
Supreme Court CCTV Monitoring Real-Time CCTV Surveillance IIT Technology Assistance Police Station CCTV Footage Justice Vikram Nath Justice Sandeep Mehta Human Intervention CCTV NIA CCTV Compliance CBI CCTV Compliance
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IIT में टॉपर और UPSC में भी 1st रैंक, IAS कनिष्क कटारिया को कैसे हर कदम पर मिली सक्सेस?IIT and UPSC Success Story: राजस्थान के प्रतिभाशाली युवा कनिष्क कटारिया ने IIT बॉम्बे से B.
Read more »
IIT Kanpur के स्टार्टअप की अनोखी उड़ान, चलती-फिरती लैब और परिंदों जैसे ड्रोनआईआईटी कानपुर का स्टार्टअप नवाचार और तकनीक के माध्यम से नए आयाम छू रहा है। यहां उड़ते ड्रोन से लेकर चलती-फिरती पैथोलाजी लैब जैसे इनोवेशन हो रहे हैं। प्रतीक शर्मा ने बिजली के हादसों को रोकने वाली डिवाइस बनाई है जिसका उपयोग केस्को कर रहा है। आईआईटी कानपुर ने चिड़ियों की तरह उड़ने वाला ड्रोन भी तैयार किया...
Read more »
80,00,000 पैकेज वाली Google की नौकरी छोड़ पहुंचीं Meta, जानें कैसे बिना IIT से पढ़ें यहां तक का सफर किया तय?Success Story: IIT नहीं, फिर भी Google में लाखों का पैकेज; अब Meta जॉइन कर रहीं कमाल, जानें किस खास पढ़ाई से मिली सक्सेस. कैसे यहां तक का सफर तय किया.
Read more »
क्यों IIT जैसे संस्थानों में कम हो रही लड़कियां? सीटें बढ़ीं, पर छात्रों की संख्या नहीं2018 में लड़कियों के लिए 20% सीटें रिजर्व की गईं. इससे संख्या 8% से बढ़कर 20% हुई, लेकिन पिछले 5 सालों से यही अटकी हुई है. इसकी कई वजहें थी- सुरक्षा की चिंता, कोचिंग की महंगी फीस, आत्मविश्वास की कमी, यानी सीटें बढ़ीं, पर असली रुकावटें अब भी वही हैं.
Read more »
ये हैं भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, NIRF रैंकिंग में IIT मद्रास फिर से नंबर-1एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 की लिस्ट 9 कैटिगरी और 8 डोमेन में दी गई है। इसमें सभी तरह के उच्च शिक्षा संस्थान को शामिल किया जाता है। इस बार 14163 संस्थानों की भागीदारी रही है और 7692 यूनीक उच्च शिक्षा संस्थान हैं।
Read more »
छोटे शहरों के इंजीनियरिंग कॉलेजों का होगा उन्नयन, शिक्षा मंत्रालय की बड़ी पहलशिक्षा मंत्रालय और एआइसीटीई ने छोटे शहरों के इंजीनियरिंग कॉलेजों को उन्नत करने का निर्णय लिया है। प्रोजेक्ट प्रैक्टिस के तहत अगले तीन वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर 23 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। IIT और IIIT जैसे शीर्ष संस्थान इन कॉलेजों को मेंटरिंग करेंगे। इस पहल से पांच लाख से अधिक छात्रों और 10 हजार शिक्षकों को लाभ मिलेगा जिससे रोजगार...
Read more »
