नई रैंज रोवर जो IED ब्लॉस्ट और बम धमाकों को भी झेल लेगी, फीचर्स हैं बेहद शानदार-
2019 Range Rover देगी मौत को भी मात, IED ब्लॉस्ट के हमले को भी झेल लेगी ये SUV Ashwani Tiwari March 6, 2019 2:12 PM रैंज रोवर का मौजूदा मॉडल, नए मॉडल को कंपनी काफी सुरक्षित बना रही है। 2019 Range Rover Features: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स द्वारा अधिग्रहित ब्रिटिश कंपनी लैंड रोवर अपनी नई 2019 Range Rover को पेश करने वाली है। लैंड रोवर स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन ने ये खुलासा किया है कि नई रैंज रोवर में अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है। इस एसयूवी को इस तरह से तैयार किया गया है कि ये IED ब्लॉस्ट और बम धमाकों को भी झेलने में सक्षम है। आपको बता दें कि, इस एसयूवी को लैंड रोवर स्पेशल व्हीकल ऑपरेशन डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि नई रैंज रोवर विश्व स्तर की सुरक्षा के साथ साथ कम्फर्ट भी प्रदान करेगी। जानकारी के अनुसार इस एसयूवी को पूर्ण बैलिस्टिक और ब्लास्ट मानकों के अनुसार तैयार किया गया है इसके कोर और बॉडी काफी मजबूत हैं जो कि इम्प्रूवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस और अन्य धमाकों को भी झेलने में सक्षम है। इसके फ्रंट विंडो को 150 एमएम मोटा बनाया गया है। इसके अलावा इस एसयूवी में ये भी सुविधा दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति चाहे तो गाड़ी में बैठे बैठे ही बाहर की जनता को संबोधित भी कर सकता है, जैसा कि आज कल के राजनेताओं द्वारा किया जाता है। इसके लिए उक्त व्यक्ति को गाड़ी से बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं है। इसके अलावा इस एसयूवी में सायरन, इमरजेंशी लाइटिंग पैकअप भी दिया गया है। इस एसयूवी के इंटीरियर को भी काफी खास बनाया गया है। इसमें कंपनी ने 10 इंच यानी कि 25.
4 cm का प्रो डूओ इन्फोटेंमेंट सिस्टम शामिल किया है। इसके अलावा एसयूवी में LED लाइटिंग को भी शामिल किया गया है। एसयूवी को स्पोर्टी लुक देने के लिए इसे ब्लैक फिनिश दिया गया है। इतना ही नहीं इस एसयूवी के टायर को विशेष तौर पर तैयार किया गया है। यदि टायर किसी अपात स्थिति में फट भी जाते हैं तो ये गाड़ी 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 50 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकती है और गाड़ी में सवार लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचा सकती है। Also Read 2019 Range Rover में कंपनी ने 280 किलोवॉट और 5 लीटर की क्षमता का V8 इंजन प्रयोग किया गया है। जो कि पिछले मॉडल से कहीं बेहतर है। इसके अलावा इस एसयूवी में 1 टन से ज्याद आर्मर प्लेट और ग्लास का प्रयोग किया गया है। जो कि इसे पूरी तरह से महफूज बनाते हैं। ये एसयूवी 10.4 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इस एसयूवी की टॉप स्पीड 193 किलोमीटर प्रतिघंटा है। कंपनी इस नई रैंज रोवर को इसी महीने इंटरनेशनल एक्जीबिशन एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर में प्रदर्शित कर सकती है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इन 10 एक्सेसरीज से बनाईये अपकी कार को और भी बेहतरआप भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से 10 ऐसे बेहतरीन एक्सेसरीज को खरीद सकते हैं जो बहुत ही उपयोगी हैं। ये टॉप 10 एक्सेसरीज आपकी कार की खूबसूरती के साथ साथ सुविधाजनक भी बनाते हैं।
Read more »
दिल्ली और इस्लामाबाद में पाकिस्तान को दिया गया डीमार्श: भारतीय पायलट को तुरंत और सुरक्षित वापस करेंपाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने बुधवार शाम को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को आपत्तिपत्र (डीमार्श) दिया है, जिसमें भारतीय पायलट के सुरक्षित तथा तुरंत वापसी की मांग की गई है.
Read more »
Surgical Strike 2 LIVE Update: नहीं मान रहा पाकिस्तान, फिर की सीमापर गोलाबारीनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के सीमापार किए गए Air Strikes के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के एक विमान को गिरा दिया और पायलट अभिनंदन को गिरफ्त में ले लिया। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। इस तनातनी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना ने शांति की बात कही। शांति की यह बात ज्यादा देर टिकी नहीं और पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Read more »
Surgical Strike 2 LIVE Update: पाकिस्तान को मिला Pulwama Terror Attack का डोजियर, बातचीत को भी तैयारनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के सीमापार किए गए Air Strikes के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के एक विमान को गिरा दिया और पायलट अभिनंदन को गिरफ्त में ले लिया। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। इस तनातनी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना ने शांति की बात कही। शांति की यह बात ज्यादा देर टिकी नहीं और पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Read more »
Surgical Strike 2 LIVE Update: भारत की पाकिस्तान को दो टूक, हमारे पायलट को कुछ हुआ तो करेंगे कार्रवाईनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के सीमापार किए गए Air Strikes के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के एक विमान को गिरा दिया और पायलट अभिनंदन को गिरफ्त में ले लिया। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। इस तनातनी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना ने शांति की बात कही। शांति की यह बात ज्यादा देर टिकी नहीं और पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Read more »
आपके दुख-सुख को समझेगा यह रोबोट, फोटो क्लिक पर देगा पोज!-mobile world congress 2019 will be end but travis launched a translator earbud and liku robot, know here all about it– News18 Hindiस्पेन के वार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का समापन हो चुका है, इस इवेंट में कई बड़ी दिग्गज इलेक्ट्रोनिक कंपनियों ने हिस्सा लिया, जहां अपने नए-नए प्रोडक्ट को लॉन्च किए. ऐसे में आज हम आपको मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च हुए कुछ ऐसे इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्ट के बारे में बता रहे हैं, जिसने इंसान का काम बेहद आसान कर दिया है.
Read more »
UPA ने बढ़े हुए को घटाया और हमने घटे हुए को बढ़ाया : नरेन्द्र मोदीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बढ़ी हुई विकास दर को घटाने का काम किया, जबकि हमने उसे बढ़ाने का काम किया।
Read more »
रामदेव बोले, न रुकने का वक्त है न झुकने का, अंजाम अभी बाकी हैपाकिस्तान से जुड़े सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि 'पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई ऑनगोईंग प्रोसेस है. दाउद, हाफिज सईद और मसूद अजहर को जिंदा या मुर्दा सरकार को लाना चाहिए.
Read more »
