महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी विश्व कप ( ICC Cricket World Cup 2019) में अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंदों पर 28 रन बनाए थे.
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेले गए मैच में आठ विकेट पर 224 रन बनाए थे. इसके अफगानिस्तान की टीम इसके जवाब में 213 रन बनाकर आउट हो गई थी. सचिन तेंदुलकर ने इस मैच के बारे में कहा, ‘सच कहूं तो मुझे थोड़ी निराशा हुई.
बैटिंग और बेहतर हो सकती थी. मुझेऔर धोनी की साझेदारी से भी निराशा हुई, जो काफी धीमी थी. हमने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ 34 ओवर बल्लेबाजी की और 119 रन बनाए. हम बिल्कुल भी सहज नहीं दिखे. सकारात्मक रवैये की कमी दिखी.’17 साल की उम्र में विंबलडन जीतने वाला टेनिस स्टार उधार चुकाने के लिए नीलाम करेगा ट्राफियां... एमएस धोनी और जाधव ने पांचवें विकेट लिए 84 गेंद में सिर्फ 57 रन की साझेदारी की. इसमें धोनी का योगदान 36 गेंद में 24 रन था. केदार जाधव ने इस दौरान 48 गेंद में 31 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘हर ओवर में दो तीन से अधिक डॉट गेंद हो रही थी. मध्यक्रम के बल्लेबाजों को हालांकि अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, जिससे वे दबाव में थे. इसके बावजूद उन्हें बेहतर रवैया दिखाना चाहिए था.’ सचिन तेंदुलकर ने कहा कि जाधव को अब तब बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. इसलिए धोनी को जिम्मेदारी उठानी चाहिए थी. जाधव ने टूर्नामेंट में इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ आठ गेंदों का सामना किया था. उन्होंने कहा, ‘जाधव दबाव में थे. उन्हें इससे पहले बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. उन्हें किसी ऐसे साझेदार की जरूरत थी जो शुरुआत में जिम्मेदारी ले सके लेकिन ऐसा नहीं हुआ.’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ICC World Cup: सुनील गावस्कर ने कहा- मैल्कम मार्शल की याद दिलाते हैं मोहम्मद शमीICCWorldCup : सुनील गावस्कर ने कहा- मैल्कम मार्शल की याद दिलाते हैं MohammadShami INDvAFG
Read more »
World Cup 2019: विराट को आक्रामक तेवर दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने लगा दिया जुर्मानाICC cricket world cup 2019 विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ ये काम करने की वजह से आइसीसी ने फाइन कर दिया।
Read more »
ICC World Cup: पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में फिर लौटा, लेकिन इंग्लैंड हारे तभी बनेगी बातआईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC World Cup) में 30 मैच खेले जा चुके हैं. पाकिस्तान ने 30वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया.
Read more »
भारत-पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप में फिर टकराएंगे?भारत अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है और पाकिस्तान ने भी दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफ़ाइनल के लिए उम्मीदें क़ायम रखी हैं.
Read more »
VIDEO ICC World Cup: कप्तान सरफराज ने किया कुछ ऐसा कि माफी मांगने लगे पाकिस्तानी Fansपाकिस्तान की टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup 2019) में छह मैच में दो ही जीत सकी है.
Read more »
ICC World Cup: वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, आंद्रे रसेल टीम से बाहरऑलराउंडर आंद्रे रसेल चोट की वजह से आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरे थे.
Read more »
