ICC Women's World Cup: परफेक्‍ट स्‍ट्राइक... पाक‍िस्‍तान पर भारत की जीत से अमित शाह गदगद, बेटियों को दी बधा...

Women's World Cup News

ICC Women's World Cup: परफेक्‍ट स्‍ट्राइक... पाक‍िस्‍तान पर भारत की जीत से अमित शाह गदगद, बेटियों को दी बधा...
India Vs Pakistan Live ScoreIndia Vs Pakistan ScorecardAmit Shah News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 51%

India vs Pakistan: अमित शाह ने हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया को कोलंबो में पाकिस्तान पर 88 रन की जीत और आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी.

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय महिला टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत पर बधाई दी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया ने रविवार को कोलंबो में खेले गए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले में पाकिस्तान को 88 रन से हरा दिया.

अमित शाह ने टीम को बधाई देते हुए लिखा, “एकदम सही स्ट्राइक… आईसीसी महिला विश्व कप के आज के मैच में हमारी महिला क्रिकेट टीम ने भारत की क्रिकेट शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया. देश को हमारी टीम पर गर्व है. आपके आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं.” मैच की बात करें, तो भारतीय टीम ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान को हराकर इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ वनडे में जीत के सिलसिले को जारी रखा. भारतीय महिलाओं ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की और वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ 12वें मुकाबले में जीत दर्ज कर शत प्रतिशत रिकॉर्ड कायम रखा. विश्व कप में यह पाकिस्तान के खिलाफ उसकी पांचवीं जीत है. भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को हराया था जबकि पाकिस्तान की यह दूसरी हार है. A perfect strike. Dominating display of India’s cricketing might by our Women’s Cricket team in today’s match in the ICC Women’s World Cup. Nation is proud of our team. Best wishes for your upcoming matches.#CWC25 pic.twitter.com/HRZP9GxqTv — Amit Shah October 5, 2025 भारतीय टीम हरलीन देओल की 65 गेंद में संयम से खेली गई 46 रन की पारी और अंत में रिचा घोष के 20 गेंद में तेजी से बनाए गए नाबाद 35 रन से धीमी पिच पर संघर्ष करते हुए पारी की अंतिम गेंद पर 247 रन के सम्मानजनक स्कोर पर सिमट गई. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम शीर्ष क्रम के चरमराने के उबर नहीं सकी और सलामी बल्लेबाज सिदरा अमीन की 81 रन की जुझारू पारी के बावजूद 43 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई. सिदरा अमीन ने भारतीय क्षेत्ररक्षकों द्वारा दिए गए जीवनदान का फायदा उठाते हुए 106 गेंद में नौ चौके और एक छक्का जड़ित पारी खेली. उनके अलावा सिर्फ नतालिया परवेज और सिदरा नवाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सकी. भारत के लिए क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने तीन तीन विकेट झटके, जबकि स्नेह राणा को दो विकेट मिले.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

India Vs Pakistan Live Score India Vs Pakistan Scorecard Amit Shah News Amit Shah Latest News महिला विश्व कप भारत पाकिस्तान लाइव स्कोर भारत पाकिस्तान स्कोरकार्ड अमित शाह न्यूज अमित शाह लेटेस्ट न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

9 बैटर हुए फ्लॉप, साउथ अफ्रीका की टीम महज 69 रन पर हो गई ढेर, इंग्लैंड के खिलाफ बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड9 बैटर हुए फ्लॉप, साउथ अफ्रीका की टीम महज 69 रन पर हो गई ढेर, इंग्लैंड के खिलाफ बनाया शर्मनाक रिकॉर्डबारसपारा स्टेडियम में ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के चौथे मैच में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 69 रन पर ऑलआउट कर स्मिथ की घातक गेंदबाजी से आसान जीत दर्ज की.
Read more »

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 1 साल में जीती 2 ICC ट्रॉफी, ODI World में जीते थे लगातार 10 मैचRohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 1 साल में जीती 2 ICC ट्रॉफी, ODI World में जीते थे लगातार 10 मैचरोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीतने से चूक गया था, लेकिन उस पूरे टूर्नामेंट में भारत ने लगातार 10 मैच जीते थे. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »

IND vs PAK: पुरुषांप्रमाणे भारतीय महिला संघही पाकिस्तानी खेळाडूंशी हस्तांदोलन करणार नाही? गोलंदाजी प्रशिक्षकांची दिलं उत्तरIND vs PAK: पुरुषांप्रमाणे भारतीय महिला संघही पाकिस्तानी खेळाडूंशी हस्तांदोलन करणार नाही? गोलंदाजी प्रशिक्षकांची दिलं उत्तरICC Women’s ODI World Cup 2025 IND vs PAK: पुरुषांप्रमाणे भारतीय महिला संघही पाकिस्तानी खेळाडूंशी हस्तांदोलन करणार नाही का? हा प्रश्न सगळ्यांचं पडला आहे. गोलंदाजी प्रशिक्षकांनी याबद्दल उत्तर दिलं आहे.
Read more »

Ind vs Pak, Women World Cup: बारिश से धुला मैच तो पाकिस्तान का बिगड़ जाएगा समीकरण, भारत को मिलेगा जबरदस्त फ...Ind vs Pak, Women World Cup: बारिश से धुला मैच तो पाकिस्तान का बिगड़ जाएगा समीकरण, भारत को मिलेगा जबरदस्त फ...भारत और पाकिस्तान महिला वनडे वर्ल्ड कप मैच कोलंबो में बारिश से प्रभावित हो सकता है, जिससे भारत को अंक तालिका में फायदा और पाकिस्तान को नुकसान हो सकता है.
Read more »

India vs Pakistan Live Score, Women's World Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बीच हुआ 'मच्छर' ब्रेक, भाग ...India vs Pakistan Live Score, Women's World Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बीच हुआ 'मच्छर' ब्रेक, भाग ...भारत और पाकिस्तान की टीमें आईसीसी महिला विश्व कप में आमने सामने हैं. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. उप कप्तान स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है.
Read more »

Women's World Cup 2025: क्रीज में एक बार बैट रखने के बाद बाहर निकलने पर आउट या नॉन आउट, जानिए क्या कहते हैं क्रिकेट के नियमWomen's World Cup 2025: क्रीज में एक बार बैट रखने के बाद बाहर निकलने पर आउट या नॉन आउट, जानिए क्या कहते हैं क्रिकेट के नियमIndia Women vs Pakistan Women: महिला विश्व कप 2025 में पाकिस्तान की ओपनर मुनीबा अली को रन आउट दिया गया। इसपर विवाद हो गया। चलिए आपको नियम का बारे में बताते हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:38:40