Latest ICC ODI Rankings: आईसीसी ने जो ODI रैंकिंग जारी की है उसके अनुसार, विराट कोहली 785 रेटिंग के साथ नंबर-1 पर पहुंच गए हैं. वहीं, रोहित शर्मा 775 रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर हैं.
ICC ODI Rankings: धमाकेदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने एक बार फिर वनडे में बादशाहत हासिल कर ली है. आईसीसी ने बुधवार, 14 जनवरी को ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें बड़ा बदलाव हुआ है. पिछले साल का सफर नंबर-1 पर खत्म करने वाले रोहित शर्मा अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं.
वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 93 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली को जबरदस्त फायदा हुआ है. वो डेरेल मिचेल से एक अंक आगे हैं. आईसीसी ने जो ODI रैंकिंग जारी की है उसके अनुसार, विराट कोहली 785 रेटिंग के साथ नंबर-1 पर पहुंच गए हैं. वहीं, रोहित शर्मा 775 रेटिंग के साथ तीसरे पायदान पर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI में कोहली ने 93 रन बनाए थे, वहीं हिटमैन 26 रन बनाकर आउट हो गए थे. विराट कोहली फिर बने ODI के बादशाह बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट में एक्टिव हैं और इस फॉर्मेट में अभी भी दोनों का कोई मुकाबला नहीं है. उम्र के इस पड़ाव पर भी RO-KO की जोड़ी युवाओं से आगे है. विराट कोहली जुलाई 2021 के बाद पहली बार आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं. एक समय पर उन्हें इस स्थान से हटाना नामुमकिन हुआ करता था. अब 5 साल बाद कोहली ने बादशाहत हासिल की है, लेकिन इस रेस में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरेल मिचेल उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं. टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज ICC ODI रैंकिंग में विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा दो और भारतीय बल्लेबाजों का नाम टॉप-10 में शामिल है. कप्तान शुभमन गिल 725 रेटिंग के साथ 5वें स्थान पर हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI में 49 रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर 10वें पायदान पर हैं. स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल टॉप-10 से तो बाहर हैं, लेकिन वो 11वें नंबर पर हैं. पाकिस्तान के बाबर आजम छठे स्थान पर हैं. भारत के खिलाफ वडोदरा में हुए एकदिवसीय मैच में 84 रन बनाने वाले स्टार कीवी बल्लेबाज डेरेल मिचेल 784 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं. ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे में प्लेइंग XI में 2 बड़े बदलाव, अचानक 31 साल के खिलाड़ी को डेब्यू का मौका
ICC ODI Rankings Rohit Sharma Virat Kohli No 1 India Vs New Zealand IND Vs NZ Kohli ODI Rankings Kohli Form Mohammed Siraj KL Rahul Daryl Mitchell Cricket News In Hindi Cricket विराट कोहली आईसीसी रैंकिंग वनडे रैंकिंग रोहित शर्मा डेरेल मिचेल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rohit Sharma SIX Record: অবিশ্বাস্য! রোহিতেরই হল সর্বাধিক ৬ মারার রেকর্ড! জানেন এখন হিটম্যানের ওভার বাউন্ডারির সংখ্যা কত?Rohit Sharma becomes highest six-hitter among openers in ODI cricket history
Read more »
IND vs NZ 2nd ODI: இந்தியா பிளேயிங் 11.. முக்கிய ஆல்-ரவுண்டர் விலகல்? 2 மாற்றங்கள்! முழு விவரம்IND vs NZ 2nd ODI: நியூசிலாந்துக்கு எதிரான 2வது ஒருநாள் போட்டிக்கான இந்தியாவின் கணிக்கப்பட்ட பிளேயிங் 11.
Read more »
विराट कोहली 5 साल बाद नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बने: रोहित शर्मा ICC रैंकिंग में तीसरे नंबर पर फिसले, टॉप-10 में...ICC ODI Test T20 Player Rankings 2026 List Update; ICC Rankings for ODI match cricket players; Know Who is No 1 batsman, Bowler in ICC rankings? Latest ODI Rankings On Dainik Bhaskar.
Read more »
ICC Rankings: विराट कोहली 1403 दिन बाद फिर बने 'वनडे किंग', रोहित शर्मा से छीनी गद्दीICC Rankings: विराट कोहली ने पिछली 5 वनडे पारी में 2 शतक और 3 फिफ्टी लगाई हैं। इस फॉर्म के चलते उनका रैंकिंग में ऊपर चढ़ना तय माना जा रहा था।
Read more »
विराट कोहली बने ICC ODI रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाजविराट कोहली ICC पुरुष वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे। टीम इंडिया और उनके प्रशंसकों के लिए यह गर्व की बात है।
Read more »
Virat Kohli No.1: কিং ইজ ব্যাক, ৪ বছর পর ফের মসনদে মায়েস্ত্রো ! রাজার রাজা এল...Virat Kohli Reclaims ICC ODI No1 Ranking By Removing Rohit Sharma
Read more »
