ICC Rankings: वरुण चक्रवर्ती पहली बार बने नंबर-1 टी20i बॉलर; कुलदीप-बुमराह को भी बंपर फायदा

Varun Chakravarthy News

ICC Rankings: वरुण चक्रवर्ती पहली बार बने नंबर-1 टी20i बॉलर; कुलदीप-बुमराह को भी बंपर फायदा
ICC T20I Bowling Rankingsवरुण चक्रवर्तीIndian Cricket
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 149 sec. here
  • 24 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 133%
  • Publisher: 53%

ICC Rankings Update भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती Varun Chakravarthy ICC No.

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Rankings: भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पहली बार आईसीसी मेंस टी20I बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पोजिशन हासिल की हैं। वह ऐसा करने वाले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई के बाद तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। 34 साल के वरुण को ये इनाम अपने हालिया प्रदर्शन की वजह से मिला। एशिया कप 2025 में भी वरुण भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था, जिसके बाद अब आईसीसी ने उन्हें ये बड़ा इनाम दिया। वरुण के अलावा कुलदीप यादव को भी बंपर फायदा मिला है। कुलदीप ने 16 स्थानों की छलांग लगाई है और वह टी20I बॉलर्स रैंकिंग में 23वें पायदान पर पहुंच गए हैं। Varun Chakravarthy पहली बार बने नंबर-1 T20I बॉलर दरअसल, वरुण चक्रवर्ती ने एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में 4 रन देकर 1 विकेट लिए और पाकिस्तान के खिलाफ 24 रन देकर एक सफलता हासिल की। उन्हें इस प्रदर्शन की वजह से आईसीसी बॉलर्स रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ। वरुण ने तीन स्थानों की छलांग लगाई है। वहीं, न्यूजीलैंड के जैकोब डफी दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के अकील हुसैन तीसरे पायदान पर बरकरार है। वहीं, एडम जम्पा बॉलर्स रैंकिंग में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा भी कई बॉलर्स ने रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीलंका के नुवान तुषारा ने 6 स्थान की छलांग लगाई और वह छठे पायदान पर पहुंच गए, जबकि पाकिस्तान के सुफिया मुकीम और अरबार अहमद ने 11वें और 16वें पायदान हासिल किया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 16 स्थान की छलांग लगाई और वह आईसीसी मेंस टी20I बॉलर्स रैंकिंग में 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। Abhishek Sharma ने हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20I बैटर्स रैंकिंग में करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल की। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एशिया कप 2025 मैच में 31 रन बनाए थे और उसके बाद उन्हें ये इनाम मिला है। अभिषेक टी20I बैटर्स रैंकिंग में पहले पायदान पर विराजमान हैं। वहीं, इंग्लैंड के फिल साल्ट और जोस बटलर ने 1-1 स्थान की छलांग लगाई और वह क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर है। वहीं, भारत के तिलक वर्मा को दो स्थानों का नुकसान झेलना पड़ा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और यशस्वी को भी घाटा हुआ, जबकि उपकप्तान शुभमन गिल ने 4 स्थान की छलांग के साथ 39वां स्थान हासिल किया। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने दो स्थान की छलांग लगाई और वह 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं और एडन मार्करम ने 10 स्थान ऊपर उठकर 30वां स्थान हासिल किया। ICC T20I ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में कौन किस स्थान पर? आईसीसी टी20I ऑलराउंडर्स रैंकिंग में पहले स्थान पर हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। पाकिस्तान के सैम अयूब ने 4 स्थान की छलांग लगाई है और वह पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से रोस्टन चेज के साथ मौजूद है। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 4 स्थानों की छलांग लगाई और वह 14वें पायदान पर है, जबकि अक्षर पटेल एक स्थान के फायदे के साथ 12वें पायदान पर हैं। यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025 Scenario: अगर PAK vs UAE मैच टाई हुआ तो कौन मारेगा बाजी? पूरा समीकरण समझें यह भी पढ़ें- Varun Chakravarthy Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं मिस्‍ट्री स्पिनर, IPL से होती है मोटी कमाई यह भी पढ़ें- IND vs PAK: डेब्यू में काउंटर अटैक कर पाकिस्तान को ‘भून’ डाला, भारत के असली सिकंदर है ये 5 खिलाड़ी.

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Rankings: भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने पहली बार आईसीसी मेंस टी20I बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पोजिशन हासिल की हैं। वह ऐसा करने वाले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई के बाद तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। 34 साल के वरुण को ये इनाम अपने हालिया प्रदर्शन की वजह से मिला। एशिया कप 2025 में भी वरुण भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था, जिसके बाद अब आईसीसी ने उन्हें ये बड़ा इनाम दिया। वरुण के अलावा कुलदीप यादव को भी बंपर फायदा मिला है। कुलदीप ने 16 स्थानों की छलांग लगाई है और वह टी20I बॉलर्स रैंकिंग में 23वें पायदान पर पहुंच गए हैं। Varun Chakravarthy पहली बार बने नंबर-1 T20I बॉलर दरअसल, वरुण चक्रवर्ती ने एशिया कप 2025 में यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में 4 रन देकर 1 विकेट लिए और पाकिस्तान के खिलाफ 24 रन देकर एक सफलता हासिल की। उन्हें इस प्रदर्शन की वजह से आईसीसी बॉलर्स रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ। वरुण ने तीन स्थानों की छलांग लगाई है। वहीं, न्यूजीलैंड के जैकोब डफी दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि वेस्टइंडीज के अकील हुसैन तीसरे पायदान पर बरकरार है। वहीं, एडम जम्पा बॉलर्स रैंकिंग में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा भी कई बॉलर्स ने रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। श्रीलंका के नुवान तुषारा ने 6 स्थान की छलांग लगाई और वह छठे पायदान पर पहुंच गए, जबकि पाकिस्तान के सुफिया मुकीम और अरबार अहमद ने 11वें और 16वें पायदान हासिल किया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 16 स्थान की छलांग लगाई और वह आईसीसी मेंस टी20I बॉलर्स रैंकिंग में 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। Abhishek Sharma ने हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईसीसी टी20I बैटर्स रैंकिंग में करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल की। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एशिया कप 2025 मैच में 31 रन बनाए थे और उसके बाद उन्हें ये इनाम मिला है। अभिषेक टी20I बैटर्स रैंकिंग में पहले पायदान पर विराजमान हैं। वहीं, इंग्लैंड के फिल साल्ट और जोस बटलर ने 1-1 स्थान की छलांग लगाई और वह क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर है। वहीं, भारत के तिलक वर्मा को दो स्थानों का नुकसान झेलना पड़ा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और यशस्वी को भी घाटा हुआ, जबकि उपकप्तान शुभमन गिल ने 4 स्थान की छलांग के साथ 39वां स्थान हासिल किया। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस ने दो स्थान की छलांग लगाई और वह 11वें पायदान पर पहुंच गए हैं और एडन मार्करम ने 10 स्थान ऊपर उठकर 30वां स्थान हासिल किया। ICC T20I ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में कौन किस स्थान पर? आईसीसी टी20I ऑलराउंडर्स रैंकिंग में पहले स्थान पर हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। पाकिस्तान के सैम अयूब ने 4 स्थान की छलांग लगाई है और वह पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से रोस्टन चेज के साथ मौजूद है। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 4 स्थानों की छलांग लगाई और वह 14वें पायदान पर है, जबकि अक्षर पटेल एक स्थान के फायदे के साथ 12वें पायदान पर हैं। यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025 Scenario: अगर PAK vs UAE मैच टाई हुआ तो कौन मारेगा बाजी? पूरा समीकरण समझें यह भी पढ़ें- Varun Chakravarthy Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं मिस्‍ट्री स्पिनर, IPL से होती है मोटी कमाई यह भी पढ़ें- IND vs PAK: डेब्यू में काउंटर अटैक कर पाकिस्तान को ‘भून’ डाला, भारत के असली सिकंदर है ये 5 खिलाड़ी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

ICC T20I Bowling Rankings वरुण चक्रवर्ती Indian Cricket Top T20I Bowlers T20I Batting Rankings Cricket Rankings ICC Rankings Update ICC Kuldeep Yadav वरुण चक्रवर्ती आईसीसी रैंकिंग कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह Kuldeep Yadav ICC Rankings Asia Cup 2025 Asia Cup T20 T20 Cricket Varun Chakravarthy Top Bowler Ranking Varun Chakravarthy Cricket Records Varun Chakravarthy Bowling Stats

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एशिया कप में पाकिस्तान को पीटते ही आईसीसी ने दी भारत को बड़ी खुशखबरी, मोहम्मद सिराज बने 'प्लेयर ऑफ द मंथ'एशिया कप में पाकिस्तान को पीटते ही आईसीसी ने दी भारत को बड़ी खुशखबरी, मोहम्मद सिराज बने 'प्लेयर ऑफ द मंथ'ICC Player Of The Month: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अगस्त के लिए ICC Player of the Month चुना गया, ऑरला प्रेंडरगास्ट को महिला पुरस्कार मिला.
Read more »

ICC Rankings: स्मृति मंधाना फिर बनीं दुनिया की शीर्ष वनडे बल्लेबाज, प्रतिका रावल को भी हुआ रैंकिंग में फायदाICC Rankings: स्मृति मंधाना फिर बनीं दुनिया की शीर्ष वनडे बल्लेबाज, प्रतिका रावल को भी हुआ रैंकिंग में फायदाभारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में अर्धशतक बनाकर आईसीसी की महिला बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं भारत की अन्य बल्लेबाजों की भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेथ मूनी को भी ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ...
Read more »

वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, बने ICC टी20 रैंकिंग में नंबर-1 भारतीय गेंदबाजवरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, बने ICC टी20 रैंकिंग में नंबर-1 भारतीय गेंदबाजआईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती ने अपने करियर की सबसे बड़ी छलांग लगाते हुए टॉप स्थान हासिल की है। यह उनके लगातार शानदार प्रदर्शन और टी20 फॉर्मेट में निरंतरता का नतीजा है।
Read more »

T20I Rankings: टी20 क्रिकेट का बादशाह बना भारत का मिस्ट्री स्पिनर, एशिया कप के बीच बन गया नंबर-1 बॉलरT20I Rankings: टी20 क्रिकेट का बादशाह बना भारत का मिस्ट्री स्पिनर, एशिया कप के बीच बन गया नंबर-1 बॉलरT20I Rankings Varun Chakravarthy: आईसीसी ने बुधवार (17 सितंबर) को गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है. भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं. एशिया कप के दौरान आईसीसी ने उन्हें बड़ी खुशखबरी दी है. भारत ने यूएई के बाद पाकिस्तान को बुरी तरह हराया है.
Read more »

एशिया कप के बीच में वरूण चक्रवर्ती के लिए आई खुशखबरी, ये मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीयएशिया कप के बीच में वरूण चक्रवर्ती के लिए आई खुशखबरी, ये मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीयICC T20 Rankings: जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई के बाद वरुण चक्रवर्ती ICC T20I गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं.
Read more »

ICC Rankings: टीम इंडिया के खिलाड़ी ने किया कमाल, बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़, आईसीसी रैंकिंग में बना नंबर-1ICC Rankings: टीम इंडिया के खिलाड़ी ने किया कमाल, बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़, आईसीसी रैंकिंग में बना नंबर-1ICC Rankings: आईसीसी ने हाल ही में ताजा रैंकिंग जारी की है. जिसमें टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने कमाल कर दिया है. वह टी20 रैंकिंग में गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. क्रिकेट. खेल समाचार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:11:09