एशिया कप 2025 के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन के दम पर ICC मेन्स T20I गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है. वो पहली बार इस फॉर्मेट में नंबर 1 गेंदबाज बने हैं.
'मिस्ट्री स्पिनर' और 'गेंद के जादूगर' वरुण चक्रवर्ती ने ICC टी20 इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग में धमाका किया है. अपने कमाल की गेंदबाजी के बदौलत ICC मेन्स T20I बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं.
ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. वरुण को यह बड़ी उपलब्धि एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के पहले दो मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हासिल हुई है, जो संयुक्त अरब अमीरात में खेला जा रहा है. 34 साल के वरुण चक्रवर्ती ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की तरह कमाल कर दिया. जो टी20 इंटरनेशनल में भारत के नंबर 1 गेंदबाज बन चुके हैं. UAE के खिलाफ दो ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 1 विकेट और पाकिस्तान के खिलाफ चार ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट की किफायती स्पेल से उन्होंने रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगवाई. चक्रवर्ती का इससे पहले का सर्वश्रेष्ठ स्थान फरवरी 2025 में था, जब वो दूसरे नंबर पर पहुंचे थे. इस बार उन्होंने न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पीछे छोड़ते हुए ICC रैंकिंग के सबसे ऊपर के सिंहासन पर कब्जा किया. जैकब डफी मार्च से इस रैंकिंग में नंबर 1 थे, लेकिन अब चक्रवर्ती ने अपनी काबिलियत से पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारतीय स्पिन की ताकत आज भी बुलंद है. Advertisement ---- समाप्त ----
Varun Chakravarthy Top Bowler Ranking Varun Chakravarthy Cricket Records Varun Chakravarthy Bowling Stats
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एशिया कप में पाकिस्तान को पीटते ही आईसीसी ने दी भारत को बड़ी खुशखबरी, मोहम्मद सिराज बने 'प्लेयर ऑफ द मंथ'ICC Player Of The Month: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अगस्त के लिए ICC Player of the Month चुना गया, ऑरला प्रेंडरगास्ट को महिला पुरस्कार मिला.
Read more »
ICC ने किया बड़ा ऐलान, एशिया कप के बीच मोहम्मद सिराज को दिया ये स्पेशल अवॉर्डMohmmed Siraj: एशिया कप के बीच ICC ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को सोमवार को एक खास अवॉर्ड से नवाजा है, जिसके बाद से ही उनका नाम चर्चा में है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
एशिया कप के बीच इस भारतीय खिलाड़ी को मिली खुशखबरी, ICC ने दिया ये खास अवॉर्डएशिया कप 2025 के बीच टीम इंडिया के एक स्टार तेज गेंदबाज के लिए खुशखबरी आई है. यह खिलाड़ी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है. दरअसल, ICC ने प्लेयर ऑफ द मंथ अगस्त के विजेता का ऐलान किया है.
Read more »
ICC का PCB को करारा जवाब, मैच रेफरी को हटाने की मांग खारिज; अब पाकिस्तान क्या करेगा?ICC rejects PCB Demand एशिया कप 2025 में नो हैंडशेक विवाद को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड PCB की मांग को ICC ने ठुकरा दिया है। PCB ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट Match Referee Andy Pycroft को हटाने की मांग की थी लेकिन ICC ने साफ कर दिया है कि वे अपनी भूमिका में बने...
Read more »
Asia Cup 2025: एशिया कप में ‘नो हैंडशेक’ विवाद, ICC ने PCB की मांग ठुकराईएशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के बाद ‘नो हैंडशेक’ विवाद छिड़ गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मैच रेफरी एंडी पायकॉफ्ट को हटाने की मांग की थी.
Read more »
India-Pakistan Handshake Row: ভারত-পাক ম্যাচে মহানাটকীয় মোড়, শত্রুদেশের দাবি নাকচ ICC-র, জিতলেও ট্রফি নেবে না ভারত...Dramatic twist in India-Pakistan match, ICC rejects enemys claim, India will not take the trophy even if it wins Asia Cup 2025
Read more »
