मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने बयान में कहा कि आईसीसी आईपीएल संचालन में हस्तक्षेप नहीं करेगी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा कि वह आईपीएल संचालन में हस्तक्षेप नहीं करेगी और इसके बजाय विश्व संस्था की योजना दुनियाभर की लीग के लिए नियमों का मसौदा तैयार करने में भारतीय घरेलू लीग का उपयोग मापदंड के तौर पर करने की है.
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने बयान में कहा, ‘भारतीय मीडिया में रिपोर्ट आई है कि आईसीसी आईपीएल में हस्तक्षेप करने या उसको संचालित करने की कोशिश कर रहा है जो कि सही नहीं हैं. ऐसी कोई बात नहीं है.’ एक समाचार पत्र की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आईपीएल के नीतिगत मामलों में आईसीसी भी अपनी बात रखना चाहती है, जिसे लीग पर नियंत्रण बनाने का प्रयास माना गया. उन्होंने कहा, ‘कार्यकारी अधिकारियों की समिति और आईसीसी बोर्ड केा पिछले दिनों में सलाह दी गई कि खेल की अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर लंबे समय तक बने रहने और ख्याति को सुनिश्चित करने के लिए कार्यकारी समूह की अगुवाई में नियमावली तैयार की जाए.’रिचर्डसन ने आईपीएल के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ढांचा अनुकरणीय है. उन्होंने कहा, ‘हम भाग्यशाली हैं कि अभी आईपीएल सहित कुछ बेजोड़ टी-20 लीग चल रहे हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर संचालन के लिए मापदंड तय किए हैं और यह कार्यकारी समूह जब नियमों का मसौदा तैयार करेगा, तो वह इन मापदंडों पर गौर करेगा.' उन्होंने कहा, 'हमारा प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विश्वभर में हमारे अन्य लीग भी इसी तरह के न्यूनतम मापदंडों का पालन करें और एक निश्चित रूपरेखा के अंतर्गत काम करें.’ रिचर्डसन ने कहा, ‘कार्यकारी समूह आगामी महीनों में नियमावली तैयार करना जारी रखेगा.’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों ने एक सुर में कहा, 'well done वायुसेना'सर्वदलीय बैठक में शामिल नेताओं ने सरकार एवं सुरक्षा बलों के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की.
Read more »
योगी ने कहा- दुश्मन को घर में घुसकर मारने का माद्दा सिर्फ मोदी मेंउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौरी डांडा गांव में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने 322 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा की जहां उन्होने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि POK में भारतीय वायुसेना के हमले का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया जिसमें उन्होने कहा, दुश्मन को उसकी मांद में घुसकर मारना सिर्फ मोदी के ही बस की बात है.
Read more »
राजनाथ ने कहा- दुश्मन की जमीन में घुसकर आतंकवाद का सफाया करने में भारत सक्षम हैभारत अब कमजोर भारत नहीं रहा। हम उनकी धरती पर घुसकर आतंकवाद का सफाया कर रहे हैं। जवानों के प्रति हर भारतीय के मन में सम्मान की भावना है।
Read more »
भारत-पाक तनाव: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, 'पंजाब में स्थिति पूरे नियंत्रण में'अमरिंदर सिंह ने जालंधर में सरहदी इलाकों की एक समीक्षा बैठक की जिसमें सेना, बीएसएफ, आईटीबीपी, पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.
Read more »
इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में कहा, 'भारतीय पायलट अभिनंदन को कल रिहा करेंगे'बता दें नियंत्रण रेखा के पास भारत और पाकिस्तान की वायु सेनाओं के बीच भीषण संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को उस समय हिरासत में ले लिया था जब उनका मिग 21 लड़ाकू विमान गिर गया था।
Read more »
इमरान खान की भारत से गुहार- बात को न बढ़ाएं, मैंने PM मोदी को कॉल करने की कोशिश कीपाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर पहले हमें डोजियर दे देते (भारत) तो हम एक्शन लेते. उनके यहां चुनाव है इसलिए ऐसा कर रहे हैं. पहली बार पाकिस्तान के पास चांस है कि बात से मुद्दा सुलझ सके.
Read more »
कोर्ट ने पाकिस्तानी महिला को दो हफ्तों में देश छोड़ने को कहा, 2005 में शादी करने के बाद आई थी भारतदिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को एक पाकिस्तानी महिला को दो हफ्तों के अंदर भारत छोड़ने का निर्देश दिया। दरअसल, उसके बारे में सुरक्षा संबंधी प्रतिकूल रिपोर्ट है।
Read more »
LIVE:इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले PM मोदी- ये निडर, निर्भीक और निर्णायक भारतपीएम narendramodi ने कहा, देश में रक्षा क्षेत्र में कई घोटाले हुए हैं LetsConclave19 ModiAtConclave19
Read more »
अमित शाह ने कहा, बालाकोट में 250 आतंकी मारे गए, कांग्रेस ने पूछा- संख्या किसने बताईकांग्रेस ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को यह बताना चाहिए कि बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई में मारे गए आतंकवादियों की संख्या उन्हें किसने बताई. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को सच बताएं.
Read more »
