ICC की बैठक में BCCI ने टीम इंडिया की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, मिला आश्वासन

United States News News

ICC की बैठक में BCCI ने टीम इंडिया की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, मिला आश्वासन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 31 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 16%
  • Publisher: 63%

बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने 30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के दौरान अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बुधवार को बीसीसीआई को आश्वासन दिया कि वह पुलवामा आतंकी हमले को देखते हुए आगामी विश्व कप के दौरान भारत की सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए ‘सब कुछ’ करने को तैयार है. दुबई में आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की समिति की बैठक के शुरू में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने 30 मई से शुरू हो रही प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के दौरान अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई.

मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘बीसीसीआई की ओर से राहुल जोहरी ने सीईसी बैठक में भारतीय टीम, मैच अधिकारियों और भारतीय प्रशंसकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया.’ पता चला है कि जोहरी ने सीईसी से कहा कि बीसीसीआई को आईसीसी और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा की जो योजना बनाई है उस पर भरोसा है. अधिकारी ने कहा, ‘आईसीसी के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने बीसीसीआई को आश्वासन दिया कि उसकी चिंता को दूर करने के लिए आईसीसी हर संभव प्रयास करेगा.’ सुरक्षा पर चर्चा शुरुआती एजेंडा में शामिल नहीं था, लेकिन बीसीसीआई के जोर देने पर इसे औपचारिक रूप से बैठक का हिस्सा बनाया गया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 10:22:24