आईबीपीएस की ओर से क्लर्क परीक्षा के जरिये कुल 15684 उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। साथ ही प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन की ओर से क्लर्क की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, आईबीपीएस की ओर से क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 04, 05 और 11 अक्टूबर, 2025 को किया गया था। ऐसे में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.
in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। IBPS Clerk Prelims Result 2025: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट आईबीपीएस की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर विजिट करना होगा। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा। रिजल्ट सेक्शन पर जाने के बाद 'IBPS Clerk Prelims Result' लिंक पर क्लिक करना होगा। अब निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा। लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट बी अवश्य निकाल लें। इतने पदों पर होगी नियुक्ति आईबीपीएस की ओर से पहले कुल 13533 पदों पर भर्ती की जानी थी। लेकिन संशोधित नोटिफिकेशन के मुताबिक अब क्लर्क के पदों में बढ़ोतरी की गई है। नई अधिसूचना के मुताबिक अब क्लर्क के कुल 15684 पदों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद आईबीपीएस की ओर से क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 155 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी, जिसमें गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। यह भी पढ़ें: UPPSC PCS Result 2025: यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
IBPS Clerk Prelims Result Ibps.In Ibps Clerk Result Ibps Clerk Result Notice Ibps Clerk Result News Ibps Clerk Result 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BPSC 71st Prelims Exam Date 2025: प्रीलिम्स एग्जाम कब हुआ था?BPSC 71st Prelims Result, Sarkari Result LIVE Updates: बिहार की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा यानी 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने वाला है। 4 लाख से अधिक उम्मीदवारों को इस बीपीएससी रिजल्ट का इंतजार है।
Read more »
UPSSSC PET परिणाम 2025 कैसे देखें?UPSSSC PET Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का रिजल्ट upssc.gov.
Read more »
UPSSSC PET परिणाम 2025 कैसे देखें?UPSSSC PET Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का रिजल्ट upssc.gov.
Read more »
ग्रुप डी, पटवारी, VDO... राजस्थान की 4 बड़ी भर्तियों के रिजल्ट कब तक आएंगे? चेयरमैन ने खुद बताई डेट!Rajasthan Sarkari result 2025: राजस्थान ग्रुप डी, पटवारी, वीडीओ भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट पर अपडेट आई है। चेयरमैन ने सभी की संभावित तारीखें तारीखें बताई हैं।
Read more »
BPSC 71 Prelims Result 2025: बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट यहां से करें डाउनलोड, 14261 कैंडिडेट हुए सफलबीपीएससी की ओर से 71st प्रीलिम एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी नतीजों की जांच बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 14261 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गए हैं।
Read more »
BPSC Result 2025: SDM, DSP बनने 3.16 लाख ने दी थी परीक्षा, प्री में पास हुए 14,261, क्या अब मिल जाएगी नौकर...BPSC 71st Prelims Result 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे आ गए हैं. इस परीक्षा में 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से सिर्फ 14 हजार 261 उम्मीदवारों को ही सफलता मिली है.
Read more »
