IB Ki Nyi Bharti 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती की आखिरी तारीख आने वाली है। अगर आप अभी तक फॉर्म नहीं भर पाएं हैं, तो बिना देरी के आवेदन पूरा कर लें।
IB ACIO Tech Recruitment 2025: खुफिया विभाग में बिना कोई एग्जाम दिए नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है। आईबी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड II/टेक वैकेंसी के लिए आवेदन ले रही है। अगर आपने अभी तक इस भर्ती में आवेदन नहीं किया है, तो फटाफट बिना देर किए एप्लिकेशन फॉर्म भर लें क्योंकि आवेदन की लास्ट डेट अब बिल्कुल करीब आ गई है। ऑनलाइन केवल 16 नवंबर 2025 तक ही अप्लाई किया जा सकता है। इसके बाद एप्लिकेशन विंडो बंद हो जाएगी। इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती की जरूरी जानकारी भर्ती निकाय इंटेलिजेंस ब्यूरो पद का नाम असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड II/टेक वैकेंसी 258 ऑफिशियल वेबसाइट mha.
gov.in ग्रुप सी आवेदन शुरू होने की तारीख 25 अक्टूबर 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2025 योग्यता बीटेक/बी.ई आयुसीमा 18-27 वर्ष तक। आयुसीमा की गणना 16 नवंबर 2025 के आधार पर की जाएगी और आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट देने का प्रावधान किया गया है। सैलरी लेवल 7, 44900-142400/- प्रति माह तक चयन प्रक्रिया GATE के आधार पर शॉर्टलिस्ट, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू भर्ती का नोटिफिकेशन IB ACIO Tech Recruitment 2025 Notification PDF खुफिया विभाग में नौकरी के लिए योग्यता उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई/बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। साइंस के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर/फिजिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/कंप्यूटर एप्लिकेशन में मास्टर्स डिग्री करने वाले उम्मीदवार भी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ अभ्यर्थियों ने गेट 2023, गेट 2024, गेट 2025 का एग्जाम भी दिया हो। आईबी की इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में GATE स्कोर को शामिल किया गया है। जिसके आधार पर ही चयनित उम्मीदवारों का लिस्ट तैयार की जाएगी। कोई रिटन एग्जाम नहीं लिया जाएगा। हालांकि स्किल टेस्ट और इंटरव्यू जैसे चरण भी होंगे। जिसके लिए उम्मीदवार वैकेंसी के 10 गुना अधिक अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आवेदन कैसे करें? आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाना होगा। यहां IB ACIO Tech-II Recruitment का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने के बाद Apply Online के लिंक पर क्लिक करें। अब अपनी सभी जानकारी ध्यान से भर दें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, हस्ताक्षर, योग्यता सर्टिफिकेट, GATE स्कोर जैसे डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट करने से पहले प्रीव्यू चेक कर लें। अगर आपको कुछ गलती लगती है तो उसे ठीक करने के बाद फॉर्म को सब्मिट करें और उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
Intelligence Bureau Vacancy 2025 Khufiya Vibhag Bharti 2025 Last Date Ib Acio Tech Gate Vacancy 2025 Ib Jobs 2025 Salary खुफिया विभाग भर्ती 2025 Apply Online Ib की सैलरी कितनी होती है? आईबी एसीआईओ ग्रेड-Ii/टेक भर्ती 2025 इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती 2025 लास्ट डेट सरकारी नौकरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SIR in Bengal: মাথায় হাত! ৮ দিনের মাথায় এনুমারেশন ফর্ম নিয়ে এল বড় আপডেট, শনিবারের মধ্যেই শেষ...Election Commission has announced that last date of circulating enumeration form among
Read more »
Security Guard Jobs 2025: इस सरकारी यूनिवर्सिटी में निकली सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 30 नवंबर तक भरें फॉर्मSecurity Guard Vacancy 2025: सरकारी यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर लोगों की जरूरत है। सैलरी भी अच्छी मिल रही है।
Read more »
Bihar Election Result 2025: Counting Date, Time, And Everything You Need To Know About The ResultsThe Bihar Election 2025 results are tomorrow. Vote counting starts at 8:00 AM (Nov 14). Exit polls predicted an NDA majority after a record 67.14% voter turnout. Check ECI results.
Read more »
Bihar Elections 2025 Result Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरूBihar Elections 2025 Counting Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरू Know Bihar Elections 2025 Counting Date and Time News in hindi राज्य
Read more »
KVS, NVS Vacancy 2025: केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में निकली टीचिंग- नॉन टीचिंग भर्ती, CBSE का नोटिफिकेशन जारीKVS School Teacher Vacancy 2025: सीबीएसई ने केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में बंपर भर्ती निकाली है। शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो गया है, रजिस्ट्रेशन 14 नवंबर से शुरू हो रहे हैं।
Read more »
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बतायाBihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बताया Bihar Elections 2025 Creates History highest Voter Turnout Ever
Read more »
