IAS Story: यूपी की बेटी यूपीएससी में 4 बार फेल, क्लास में हमेशा पीछे बैठने की थी आदत, अब बनी आईएएस अफसर

IAS Story News

IAS Story: यूपी की बेटी यूपीएससी में 4 बार फेल, क्लास में हमेशा पीछे बैठने की थी आदत, अब बनी आईएएस अफसर
Tripti Kalhans IAS Success StoryTripti Kalhans IASTripti Kalhans UPSC Rank
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 51%

Tripti Kalhans IAS Success Story: यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे कई युवाओं को लगता है कि स्कूल-कॉलेज में टॉपर रहे बच्चे ही इसमें सफल हो सकते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की तृप्ति कलहंस की कहानी कुछ और बयां करती है. वह स्कूल-कॉलेज में बैकबेंचर थीं, यूपीएससी परीक्षा् में भी कई बार फेल हुईं. फिर आईएएस अफसर बनकर सबको हैरान कर दिया.

नई दिल्ली . क्या कभी सोचा है कि क्लास की पिछली बेंच पर बैठने वाली साधारण सी लड़की एक दिन देश की सबसे कठिन परीक्षा पास कर सकती है? आपका जवाब शायद ना में होगा. लेकिन आईएएस तृप्ति कलहंस की कहानी आपकी सोच बदल सकती है.

आईएएस तृप्ति कलहंस खुद को गर्व से ‘बैकबेंचर’ कहती हैं. उन्होंने साबित कर दिया कि स्कूल की रैंक जीवन की दिशा तय नहीं करती है. एक एवरेज छात्रा से देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा तक का उनका सफर फिल्मी कहानी से कम नहीं है. अक्सर माना जाता है कि यूपीएससी सिर्फ ‘किताबी कीड़ों’ या स्कूल टॉपर्स के लिए है. लेकिन उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की रहने वाली तृप्ति कलहंस ने इस मिथक को जड़ से उखाड़ फेंका. वह पढ़ाई में औसत थीं, लेकिन उनके इरादे फौलादी थे. उनके सफर की सबसे बड़ी चुनौती तब आई जब वे लगातार 4 बार यूपीएससी परीक्षा में फेल हुईं. पड़ोसियों के तानों और अपनी ही क्षमताओं पर उठते सवालों के बीच उस बैकबेंचर लड़की ने हार मानने के बजाय अपनी गलतियों को ही गुरु बना लिया. पढ़िए ‘एवरेज स्टूडेंट’ की जिद्दी कहानी. बैकबेंचर का ठप्पा और UPSC का सपना तृप्ति कलहंस कभी भी ‘पढ़ाकू’ बच्चों की श्रेणी में नहीं रहीं. स्कूल के दिनों में पिछली बेंच पर बैठकर मस्ती करना और औसत नंबर लाना उनकी पहचान थी. तृप्ति कलहंस ने फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोंडा से 12वीं पास की है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कमला नेहरू कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की. आईएएस तृप्ति कलहंस का मानना है कि बैकबेंचर होने का एक फायदा यह है कि आपको गिरने का डर नहीं होता, सिर्फ ऊपर उठने की गुंजाइश होती है. चार साल का सन्नाटा: जब दुनिया ने मान लिया ‘द एंड’ सफर शुरू हुआ तो संघर्ष की कहानी भी लंबी होती गई. तृप्ति कलहंस यूपीएससी परीक्षा के पहले प्रयास में फेल हुईं, फिर दूसरे, तीसरे और चौथे में भी. आलम यह था कि रिश्तेदारों ने पूछना बंद कर दिया था और दोस्तों ने ‘तैयारी’ को उनके जीवन का हिस्सा मान लिया था. तृप्ति कलहंस बताती हैं कि कई बार उन्हें खुद पर हंसी आती थी कि एक बैकबेंचर होकर उन्होंने इतना बड़ा जोखिम क्यों लिया. लेकिन हर हार के बाद वह मुस्कुराकर फिर खड़ी हो जातीं. उन्होंने तय किया था कि वह लौटेंगी तो ‘साहब’ बनकर ही, वरना नहीं. रणनीति में ‘देसी’ तड़का: किताबों से ज्यादा खुद पर काम यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चौथी असफलता के बाद तृप्ति कलहंस ने महसूस किया कि वह टॉपर्स की नकल कर रही थीं. इसलिए उन्होंने अपनी स्ट्रैटेजी बदल दी: किताबी कीड़ा बनने से तौबा: उन्होंने 18-18 घंटे पढ़ने के बजाय क्वॉलिटी स्टडी पर ध्यान दिया. बैकबेंचर वाली ‘स्मार्टनेस’: उन्होंने कठिन विषयों को रटने के बजाय उन्हें अपनी भाषा में कहानियों की तरह समझा. सोशल मीडिया से दूरी: किताबों और तैयारी पर फोकस करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम कर दिया. यूपीएससी इंटरव्यू का मजेदार किस्सा तृप्ति कलहंस के यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान उनकी सादगी और ईमानदारी ने बोर्ड को प्रभावित किया. जब उनसे उनकी शैक्षिक पृष्ठभूमि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी ‘एवरेज’ परफॉर्मेंस और संघर्षों को स्वीकार किया. बोर्ड को उनमें एक ऐसी अफसर दिखी जो किताबी ज्ञान से नहीं, बल्कि जमीनी अनुभवों और हार से तपकर आई थी. तृप्ति कलहंस यूपीएससी परीक्षा 2023 में 199 रैंक हासिल कर आईएएस अफसर बन गईं. आज वह देश के युवाओं के लिए एक मिसाल हैं कि सफलता के लिए ‘गोल्ड मेडलिस्ट’ होना जरूरी नहीं, बस ‘जिद्दी’ बैकबेंचर होना ही काफी है. यह भी पढ़ें- 5 लोगों का परिवार, पिता चलाते हैं ऑटो, बिटिया सेना में बन गई अफसर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Tripti Kalhans IAS Success Story Tripti Kalhans IAS Tripti Kalhans UPSC Rank IAS Tripti Kalhans आईएएस तृप्ति कलहंस यूपीएससी यूपीएससी परीक्षा सक्सेस स्टोरी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Firings and layoffs at TCS: ভবী ভোলার নয়া! চুপচাপ গত ৬ মাসে ৩০০০০+ চাকরি খেয়ে নিল TCS, আরও ৫ ভয়ংকর তথ্য...Firings and layoffs at TCS: ভবী ভোলার নয়া! চুপচাপ গত ৬ মাসে ৩০০০০+ চাকরি খেয়ে নিল TCS, আরও ৫ ভয়ংকর তথ্য...Firings and layoffs at TCS Over 30000 gone in 6 months full story in 5 points
Read more »

यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक खानदान की बहू डिंपल यादव: न गहनों का शौक, न दिखावे का, 48वें बर्थडे पर पढ़िए पूरी ...यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक खानदान की बहू डिंपल यादव: न गहनों का शौक, न दिखावे का, 48वें बर्थडे पर पढ़िए पूरी ...Uttar Pradesh (UP) Samajwadi Party Mainpuri MP Dimple Yadav Birthday 2026 Special Story; Follow Dimple Yadav Akhilesh Yadav Love Story, Political Journey, Early Life Latest news On Dainik Bhaskar.
Read more »

UPSC Story: पहले बेचते थे अंडे, फिर यूपीएससी पास कर बने अफसर, बिहार के मनोज की कहानी हर युवा को झकझोर देगीUPSC Story: पहले बेचते थे अंडे, फिर यूपीएससी पास कर बने अफसर, बिहार के मनोज की कहानी हर युवा को झकझोर देगीIAS Story: बिहार के मनोज कुमार रॉय की कहानी बताती है कि हालात चाहे कितने ही कठिन क्यों न हों, अगर इरादा मजबूत हो तो रास्ते खुद बनते जाते हैं. उन्होंने न केवल अपनी जिंदगी बदली, बल्कि दर्जनों गरीब छात्रों के सपनों को भी उड़ान दी है. आज IOFS अधिकारी होने के बावजूद वे जमीन से जुड़े हुए हैं और नि:शुल्क कोचिंग के जरिए समाज को लौटाने का काम कर रहे हैं.
Read more »

लैंड फॉर जॉब घोटाला: सीबीआई चार्जशीट में रिटायर्ड IAS आरके महाजन पर गंभीर आरोपलैंड फॉर जॉब घोटाला: सीबीआई चार्जशीट में रिटायर्ड IAS आरके महाजन पर गंभीर आरोपसीबीआई की चार्जशीट में लैंड फॉर जॉब घोटाले में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आरके महाजन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। चार्जशीट में कहा गया है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के निजी सचिव आरके महाजन नियुक्तियों को प्रभावित कर रहे थे। तीन पूर्व महाप्रबंधकों के बयानों को आधार बनाकर सीबीआई ने यह खुलासा किया है।
Read more »

Untold Story Of Mayawati: जिद्दी लड़की, पढ़ाई में तेज, IAS बनने की ख्वाहिश…मायावती की पूरी कहानीUntold Story Of Mayawati: जिद्दी लड़की, पढ़ाई में तेज, IAS बनने की ख्वाहिश…मायावती की पूरी कहानीदेश का सबसे बड़ा सूबा उत्तर प्रदेश. राजधानी लखनऊ. चारों ओर नीले झंडे. सड़कों पर लोगों का अंबार और जुंबा पर एक ही नारा बीएसपी की क्या पहचान. नीला झंडा हाथी निशान. बहन सुश्री मायावती ने इस पहचान को लोगों के दिलो दिमाग पर बैठा दिया था.
Read more »

तेलंगाना में तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद हंगामा, महिला IAS अधिकारी से जुड़ा है मामलातेलंगाना में तीन पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद हंगामा, महिला IAS अधिकारी से जुड़ा है मामलातेलंगाना में राज्य प्रशासन और मीडिया के बीच तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने एक महिला आईएएस अधिकारी से संबंधित प्रसारण के आरोप में तेलुगु समाचार चैनल एनटीवी के तीन पत्रकारों को हिरासत में लिया। पुलिस ने महिला आईएएस अधिकारी की मानहानि और कानूनी उल्लंघन का हवाला...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:10:46