IAS Puja Khedkar: मामले की जांच करेगा केंद्र सरकार द्वारा गठित पैनल, निजी कार में लाल बत्ती लगवाने का भी आरोप

Ias Pooja Khedkar News

IAS Puja Khedkar: मामले की जांच करेगा केंद्र सरकार द्वारा गठित पैनल, निजी कार में लाल बत्ती लगवाने का भी आरोप
Pooja Khedkar CasePooja Khedekar Audi CarPune Police
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 177 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

IAS Puja Khedkar: पूजा खेडकर पर यह आरोप भी है कि उन्होंने अपनी पोस्टिंग के दौरान अपनी निजी कार में लाल-नीली बत्ती लगाई। इसके अलावा उन्होंने अपनी निजी कार में 'महाराष्ट्र सरकार' भी लिखवाया। पुणे पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है।

आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। अब केंद्र सरकार ने पूजा खेडकर से जुड़े विवाद की जांच के लिए एक सदस्यीय पैनल का गठन किया। सूत्रों के अनुसार कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त सचिव इस मामले की जांच करेंगे। खेडकर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में पद हासिल करने के लिए शारीरिक दिव्यांग श्रेणी और अन्य पिछड़ा वर्ग कोटे के तहत मिलने वाले लाभों का दुरुपयोग करने का आरोप है। उन्हें बीते सोमवार को पुणे से वाशिम स्थानांतरित कर दिया गया था। बृहस्पितवार को उन्होंने विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिला कलेक्ट्रेट में सहायक कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला। निजी कार में लगाई लाल-नीली बत्ती, ‘महाराष्ट्र सरकार’ भी लिखवाया पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पोस्टिंग के दौरान अपनी निजी कार में लाल-नीली बत्ती लगाई। इसके अलावा उन्होंने अपनी निजी कार में 'महाराष्ट्र सरकार' भी लिखवाया। पुणे पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस ऑडी कार का इस्तेमाल खेडकर ने किया है, वह किसी निजी कंपनी के नाम पर पंजीकृत है। इसे लेकर पुलिस द्वारा पहले भी चालान जारी किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘निजी कार में लगी लाल-नीली बत्ती लगी थी और साथ ही महाराष्ट्र शासन भी लिखा हुआ था। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। इस मामले में चालान पहले ही जारी कर दिया गया है और अब पुलिस उस कार की तलाश कर रही है।’ पुणे पुलिस पूजा खेडकर के घर भी पहुंची। पुणे पुलिस का कहना है कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत पूजा खेडकर की ऑडी कार की जांच की जानी है। इस कार का इस्तेमाल प्रशिक्षु आईएएसए अधिकारी पूजा खेडकर द्वारा इस्तेमाल की गई थी। विवादों में फंसी पूजा खेडकर दरअसल, पूजा खेडकर अपनी परिवीक्षा अवधि के दौरान ही विवाद में फंस गई हैं और अब उनके चयन को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दरअसल, सिविल सेवा परीक्षा के दौरान पूजा खेडकर ने दावा किया था कि वह मानसिक रूप से दिव्यांग हैं और उन्हें देखने में भी समस्या है, लेकिन हैरानी है कि इसके बावजूद भी वे कार चला रहीं थीं। इसके अलावा सोचने वाली बात यह भी है कि बिना जांच के ही उनका प्रशासनिक सेवा में चयन हो गया, जिस पर अब विवाद हो रहा है। आईएएस पूजा खेडकर के चयन पर क्या है विवाद सिविल सेवा परीक्षा के दौरान पूजा खेडकर ने हलफनामा दायर कर दावा किया था कि वह मानसिक रूप से दिव्यांग हैं और उन्हें आंखों की भी परेशानी है। इस दावे की वजह से चयन में पूजा खेडकर को रियायत दी गई और कम नंबर्स के बावजूद उनका प्रशासनिक सेवा में चयन हो गया। विवाद इस बात पर है कि पूजा खेडकर ने छह अलग-अलग मौकों पर मेडिकल जांच में शामिल होने से किसी न किसी कारण से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद उनका चयन हो गया। ओबीसी वर्ग के दावे पर भी उठे सवाल आरटीआई कार्यकर्ता विजय कुंभार का दावा है कि पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर भी एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं और हाल ही में उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। अपने नामांकन के दौरान दिए हलफनामे में दिलीप खेडकर ने अपनी संपत्ति 40 करोड़ रुपये बताई थी। वहीं पूजा खेडकर ने खुद को ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर स्टेटस के लिए पात्र बताया था। यही वजह है कि आईएएस पूजा खेडकर के पिता की संपत्ति को देखते हुए उनके ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर स्टेटस को लेकर भी विवाद हो गया है। वीआईपी मांगों को लेकर फंसी आईएएस पूजा खेडकर आईएएस पूजा खेडकर पर पुणे में बतौर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी रहते हुए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई विशेषाधिकारों की मांग की, जो प्रोबेशन अधिकारियों को नहीं मिलते हैं। आईएएस पूजा ने अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया और उस पर लाल बत्ती लगाई। साथ ही उन्होंने एक आधिकारिक कार, आवास, ऑफिस रूम और अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की। ये भी आरोप है कि एडिश्नल कलेक्टर के छुट्टी पर रहने के दौरान आईएएस पूजा खेडकर ने उनके चेंबर पर कब्जा कर लिया और वहां अपनी नेमप्लेट लगा दी। इसके खिलाफ पुणे कलेक्टर ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की, जिसके बाद आईएएस पूजा खेडकर का पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया गया है।.

आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। अब केंद्र सरकार ने पूजा खेडकर से जुड़े विवाद की जांच के लिए एक सदस्यीय पैनल का गठन किया। सूत्रों के अनुसार कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त सचिव इस मामले की जांच करेंगे। खेडकर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में पद हासिल करने के लिए शारीरिक दिव्यांग श्रेणी और अन्य पिछड़ा वर्ग कोटे के तहत मिलने वाले लाभों का दुरुपयोग करने का आरोप है। उन्हें बीते सोमवार को पुणे से वाशिम स्थानांतरित कर दिया गया था। बृहस्पितवार को उन्होंने विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिला कलेक्ट्रेट में सहायक कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला। निजी कार में लगाई लाल-नीली बत्ती, ‘महाराष्ट्र सरकार’ भी लिखवाया पूजा खेडकर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पोस्टिंग के दौरान अपनी निजी कार में लाल-नीली बत्ती लगाई। इसके अलावा उन्होंने अपनी निजी कार में 'महाराष्ट्र सरकार' भी लिखवाया। पुणे पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस ऑडी कार का इस्तेमाल खेडकर ने किया है, वह किसी निजी कंपनी के नाम पर पंजीकृत है। इसे लेकर पुलिस द्वारा पहले भी चालान जारी किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘निजी कार में लगी लाल-नीली बत्ती लगी थी और साथ ही महाराष्ट्र शासन भी लिखा हुआ था। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। इस मामले में चालान पहले ही जारी कर दिया गया है और अब पुलिस उस कार की तलाश कर रही है।’ पुणे पुलिस पूजा खेडकर के घर भी पहुंची। पुणे पुलिस का कहना है कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत पूजा खेडकर की ऑडी कार की जांच की जानी है। इस कार का इस्तेमाल प्रशिक्षु आईएएसए अधिकारी पूजा खेडकर द्वारा इस्तेमाल की गई थी। विवादों में फंसी पूजा खेडकर दरअसल, पूजा खेडकर अपनी परिवीक्षा अवधि के दौरान ही विवाद में फंस गई हैं और अब उनके चयन को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दरअसल, सिविल सेवा परीक्षा के दौरान पूजा खेडकर ने दावा किया था कि वह मानसिक रूप से दिव्यांग हैं और उन्हें देखने में भी समस्या है, लेकिन हैरानी है कि इसके बावजूद भी वे कार चला रहीं थीं। इसके अलावा सोचने वाली बात यह भी है कि बिना जांच के ही उनका प्रशासनिक सेवा में चयन हो गया, जिस पर अब विवाद हो रहा है। आईएएस पूजा खेडकर के चयन पर क्या है विवाद सिविल सेवा परीक्षा के दौरान पूजा खेडकर ने हलफनामा दायर कर दावा किया था कि वह मानसिक रूप से दिव्यांग हैं और उन्हें आंखों की भी परेशानी है। इस दावे की वजह से चयन में पूजा खेडकर को रियायत दी गई और कम नंबर्स के बावजूद उनका प्रशासनिक सेवा में चयन हो गया। विवाद इस बात पर है कि पूजा खेडकर ने छह अलग-अलग मौकों पर मेडिकल जांच में शामिल होने से किसी न किसी कारण से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद उनका चयन हो गया। ओबीसी वर्ग के दावे पर भी उठे सवाल आरटीआई कार्यकर्ता विजय कुंभार का दावा है कि पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर भी एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं और हाल ही में उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। अपने नामांकन के दौरान दिए हलफनामे में दिलीप खेडकर ने अपनी संपत्ति 40 करोड़ रुपये बताई थी। वहीं पूजा खेडकर ने खुद को ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर स्टेटस के लिए पात्र बताया था। यही वजह है कि आईएएस पूजा खेडकर के पिता की संपत्ति को देखते हुए उनके ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर स्टेटस को लेकर भी विवाद हो गया है। वीआईपी मांगों को लेकर फंसी आईएएस पूजा खेडकर आईएएस पूजा खेडकर पर पुणे में बतौर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी रहते हुए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई विशेषाधिकारों की मांग की, जो प्रोबेशन अधिकारियों को नहीं मिलते हैं। आईएएस पूजा ने अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया और उस पर लाल बत्ती लगाई। साथ ही उन्होंने एक आधिकारिक कार, आवास, ऑफिस रूम और अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की। ये भी आरोप है कि एडिश्नल कलेक्टर के छुट्टी पर रहने के दौरान आईएएस पूजा खेडकर ने उनके चेंबर पर कब्जा कर लिया और वहां अपनी नेमप्लेट लगा दी। इसके खिलाफ पुणे कलेक्टर ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की, जिसके बाद आईएएस पूजा खेडकर का पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Pooja Khedkar Case Pooja Khedekar Audi Car Pune Police India News In Hindi Latest India News Updates आईएएस पूजा खेडकर पूजा खेडकर केस पूजा खेडकर ऑडी कार पुणे पुलिस

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Hathras Stampede: अखिलेश से भी है 'भोले बाबा' का पुराना नाता, साकार हरि के सत्संग में शामिल हुए थे सपा प्रमुखHathras Stampede: अखिलेश से भी है 'भोले बाबा' का पुराना नाता, साकार हरि के सत्संग में शामिल हुए थे सपा प्रमुखबसपा सरकार में लाल बत्ती के काफिले में चलने वाले साकार हरि बाबा उर्फ सूरजपाल की नजदीकी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी रही है।
Read more »

निजी ऑडी कार पर लाल बत्ती लगाने वाली पुणे की प्रोबेशनरी IAS अधिकारी का हुआ ट्रांसफरनिजी ऑडी कार पर लाल बत्ती लगाने वाली पुणे की प्रोबेशनरी IAS अधिकारी का हुआ ट्रांसफरमहाराष्ट्र (Maharashtra) में एक प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी (Probationary IAS officer) को सिविल सेवक के रूप में अपने पद का कथित दुरुपयोग करने के मामले में पुणे से वाशिम स्थानांतरित कर दिया गया है. यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 821 हासिल करने वाली पूजा खेडकर (Puja Khedkar) को पुणे में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया था.
Read more »

Pooja Khedkar: ट्रेनी IAS ने निजी ऑडी कार में लगवाई लाल-नीली बत्ती, जांच के लिए घर पहुंची पुलिस; जानिए क्या है पूरा विवादPooja Khedkar: ट्रेनी IAS ने निजी ऑडी कार में लगवाई लाल-नीली बत्ती, जांच के लिए घर पहुंची पुलिस; जानिए क्या है पूरा विवादTrainee IAS Pooja Khedkar Controversy ट्रेनी आईएएस रहते हुए अधिकारों के दुरुपयोग और फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर यूपीएससी पास करने के आरोपों से घिरीं पूजा खेडकर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पुणे पुलिस ने कहा कि वह उस ऑडी कार की जांच करेगी जिस पर अनुचित तरीके से नीली-लाल बत्ती लगाने का आरोप है। इसके लिए गुरुवार को पुलिस उनके पुणे स्थित आवास पर...
Read more »

विवादों में घिरी IAS पूजा खेडकर ने आखिरकार वाशिम कलेक्ट्रेट में किया ज्वाइन, मीडिया के सवालों पर भी बोलींविवादों में घिरी IAS पूजा खेडकर ने आखिरकार वाशिम कलेक्ट्रेट में किया ज्वाइन, मीडिया के सवालों पर भी बोलींPuja Khedkar News: वीआईपी नंबर प्लेट, निजी ऑडी में लाल बत्ती और चैंबर मांगने के बाद विवादों में आई पूजा खेडकर ने वाशिम कलेक्ट्रेट में ज्वाइन कर लिया है। पूजा का सरकार ने विवाद के बाद पुणे से वाशिम तबादला किया था। एक दिन पहले वह मुख्यमंत्री सचिव से भी मिलने गई थीं। जहां उनकी मुलाकात नहीं हो पाई...
Read more »

IAS Puja Khedkar Joins As Assistant Collector In Washim, Gives First Reaction Over ControversyIAS Puja Khedkar Joins As Assistant Collector In Washim, Gives First Reaction Over ControversyPuja Dilip Khedkar, a Maharashtra cadre IAS Probationary Officer (IAS-PO), has assumed her new role as Assistant Collector at the Washim Collectorate on Thursday, after she was transferred from Pune.
Read more »

नखरेबाज ट्रेनी IAS का खुलने लगा पुराने विवादों का पिटारा, पूजा को शोशेबाजी पड़ी भारी! सरकार ने लिया बड़ा एक्शननखरेबाज ट्रेनी IAS का खुलने लगा पुराने विवादों का पिटारा, पूजा को शोशेबाजी पड़ी भारी! सरकार ने लिया बड़ा एक्शनTrainee IAS Pooja Khedkar महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर लगातार विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। निजी गाड़ी में नीली-लाल बत्ती लगाने के आरोपों के बाद अब उनके पुराने विवाद भी सामने आने लगे हैं। यूपीएससी पास करने में भी फर्जीवाड़े के आरोप उन पर लग रहे हैं। सरकार भी इसे लेकर गंभीर हो गई है और कार्रवाई शुरू कर दी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:20:33