IAS Priya Rani UPSC Success Story: पहली ही कोशिश में बनीं IAS, जानें सफलता का सफर

शिक्षा News

IAS Priya Rani UPSC Success Story: पहली ही कोशिश में बनीं IAS, जानें सफलता का सफर
UPSCIASPriya Rani
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

IAS Priya Rani ने पहली ही कोशिश में UPSC परीक्षा पास कर IAS बनने का सपना पूरा किया। बिहार के एक छोटे से गांव से आने वाली प्रिया ने कॉर्पोरेट करियर छोड़कर UPSC की तैयारी की और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की। उनकी सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जिसमें अनुशासन और समर्पण का महत्व बताया गया है।

IAS Priya Rani UPSC Success Story : हर साल भारत में लाखों उम्मीदवार आईएएस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है, जिसे देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है.

इसमें सफलता पाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं. कई बार उम्मीदवार सालों की मेहनत के बाद भी सफलता नहीं पा पाते, लेकिन बिहार की रहने वाली प्रिया रानी ने अपनी लगन और अनुशासन से पहली ही कोशिश में इस परीक्षा में सफलता हासिल कर आईएएस का पद प्राप्त कर लिया. छोटे से गांव से बड़ी उड़ान प्रिया रानी बिहार के पटना जिले के फुलवारी शरीफ के कुरकुरी गांव की रहने वाली हैं. उनका बचपन एक साधारण परिवार में बीता, जहां लड़कियों की पढ़ाई को लेकर रूढ़िवादी सोच थी. गांव के कई लोग मानते थे कि लड़कियों को ज्यादा पढ़ाई की जरूरत नहीं होती, लेकिन प्रिया के दादाजी ने इन धारणाओं को तोड़ते हुए उनकी शिक्षा का पूरा जिम्मा उठाया. उन्होंने प्रिया को बेहतर शिक्षा के लिए पटना भेजा, जहां वह किराए के छोटे कमरे में रहकर पढ़ाई करती थीं. कॉर्पोरेट करियर छोड़ पकड़ी UPSC की राह प्रिया शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं. उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस , रांची से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BTech किया. पढ़ाई के बाद उन्हें बेंगलुरु की एक प्रतिष्ठित प्राइवेट कंपनी में नौकरी मिल गई, जहां उन्हें अच्छी सैलरी भी मिल रही थी. लेकिन उनके दिल में देश की सेवा करने का सपना पनप रहा था. इसी सोच के साथ उन्होंने अपने करियर की सिक्योर जॉब छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं. हालांकि, यह फैसला आसान नहीं था. परिवार और आसपास के लोग इस निर्णय से खुश नहीं थे, लेकिन प्रिया ने दृढ़ निश्चय के साथ अपने सपने को प्राथमिकता दी. अनुशासन बना सफलता की कुंजी प्रिया रानी की दिनचर्या बेहद अनुशासित थी. वह हर दिन सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई शुरू करती थीं और दिन के अधिकतर घंटे तैयारी में लगाती थीं. उन्होंने NCERT की किताबों, अखबारों और सरकारी रिपोर्टों को अपनी तैयारी का आधार बनाया. उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट इकोनॉमिक्स था, जिस पर उन्होंने विशेष ध्यान दिया. प्रिया का मानना है कि शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, और मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता. उन्होंने हर दिन छोटे-छोटे लक्ष्य तय किए और उन्हें पूरा करते हुए धीरे-धीरे अपने सपने के करीब पहुंचती गईं. पहले प्रयास में बन गईं IAS अपनी पहली ही कोशिश में प्रिया रानी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में ऑल इंडिया रैंक 69 हासिल की. उन्हें IAS कैडर मिला, जो हर उम्मीदवार का सपना होता है. उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया, बल्कि पूरे गांव और बिहार के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गईं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

UPSC IAS Priya Rani Success Story Civil Services Preparation Education

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IAS बनी पर मां नहीं देख पाई, हादसे के दर्द से UPSC टॉपर तक, हिम्मत भर देगी यह कहानीIAS बनी पर मां नहीं देख पाई, हादसे के दर्द से UPSC टॉपर तक, हिम्मत भर देगी यह कहानीUPSC जैसी कठिन परीक्षा पास करने के लिए खूब मेहनत करती है। असफलता मिलने पर भी आगे बढ़ते रहना होता है। ऐसी ही कहानी है अंकिता चौधरी की, जो दुखों का पहाड़ पार कर UPSC टाॅपर बनीं।
Read more »

UPSC Success Story: लंदन की नौकरी को मारी लात, IAS बनने का सपना ऐसे किया सच; जानें दिव्या मित्तल की सफलता की कहानीUPSC Success Story: लंदन की नौकरी को मारी लात, IAS बनने का सपना ऐसे किया सच; जानें दिव्या मित्तल की सफलता की कहानीUPSC Success Story of IAS Divya Mittal: आज हम आपको एक ऐसी आईएएस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने सपने को सच करने के लिए लाखों रुपये की विदेशी नौकरी को ठुकरा दिया था, आइए दिव्या मित्तल की सफलता की कहानी जानते हैं.
Read more »

Success Story: प्लेटफॉर्म पर गुजारी रातें, मजदूरी से भरा पेट, फिर भी नहीं छोड़ा सपनों का हाथ, ऐसे तय किया IAS अधिकारी बनने का सफरSuccess Story: प्लेटफॉर्म पर गुजारी रातें, मजदूरी से भरा पेट, फिर भी नहीं छोड़ा सपनों का हाथ, ऐसे तय किया IAS अधिकारी बनने का सफरUPSC Success Story: तमिलनाडु के एक गरीब परिवार में जन्मे IAS M. शिवागुरु प्रभाकरण की जर्नी उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत के दम पर सपने को साकार करने का जुनून रखते हैं.
Read more »

किसान के बेटे ने UPSC के लिए ठुकराई लाखों की नौकरी, पहले IPS फिर बनें IASकिसान के बेटे ने UPSC के लिए ठुकराई लाखों की नौकरी, पहले IPS फिर बनें IASकिसान के बेटे ने UPSC के लिए ठुकराई लाखों की नौकरी, लगातार 2 बार क्रैक की सिविल सेवा परीक्षा, पहले IPS फिर बनें IAS
Read more »

किसान के बेटे ने UPSC के लिए ठुकराई लाखों की नौकरी, पहले IPS फिर बनें IASकिसान के बेटे ने UPSC के लिए ठुकराई लाखों की नौकरी, पहले IPS फिर बनें IASकिसान के बेटे ने UPSC के लिए ठुकराई लाखों की नौकरी, लगातार 2 बार क्रैक की सिविल सेवा परीक्षा, पहले IPS फिर बनें IAS
Read more »

गांव ने पढ़ने से रोका, पर दादा ने किया सपोर्ट, पहली बार में बनीं IAS अफसरगांव ने पढ़ने से रोका, पर दादा ने किया सपोर्ट, पहली बार में बनीं IAS अफसरपूरे गांव ने पढ़ने से रोका, पर दादा बोले - तू पढ़ मैं देख लूंगा... दिया सबको मुंहतोड़ जवाब, पहली बार में बनीं IAS अफसर
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:35:31