IAS Sanjeev Hans News: करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव समेत एक दर्जन आरोपियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत यह एफआईआर स्पेशल विजिलेंस यूनिट में दर्ज हुआ है. वहीं संजीव हंस और गुलाब यादव को लेकर कई बड़े खुलासे भी हुए हैं.
पटना. आय से अधिक संपत्ति मामले में बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव अब जेल जा सकते हैं. दरअसल करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव समेत एक दर्जन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गयी है.
जानकारी के अनुसार प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत यह एफआईआर स्पेशल विजिलेंस यूनिट में दर्ज हुआ है. वहीं संजीव हंस और गुलाब यादव को लेकर कई बड़े खुलासे भी हुए हैं. SVU की FIR के मुताबिक संजीव हंस के बिजनेस पार्टनर पूर्व विधायक गुलाब यादव की पत्नी अंबिका यादव 2015 से 2022 तक अपने बैंक खाते में 3 करोड़ 8 लाख रुपये जमा कराए थे. वहीं संजीव हंस गुलाब यादव के जरिए गायत्री को प्रत्येक महीने 2 लाख रुपये देते थे. SVU के तरफ से दर्ज FIR के अनुसार IAS अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के गायत्री देवी के साथ ताल्लुकात थे. इनके बीच लाखों रुपये के अवैध लेनदेन के भी प्रमाण मिले हैं. नीतीश सरकार ने दिया ग्रीन सिग्नल तो आईएएस संजीव हंस और गुलाब यादव पर दर्ज हुई FIR, लपेटे में आरोप लगाने वाली महिला वकील भी अवैध संबंध की बात छिपाने के लिए दिये जाते थे पैसे FIR के मुताबिक संजीव हंस मासिक खर्च के लिए 2 लाख रुपये गायत्री देवी को गुलाब यादव और सुनील कुमार सिन्हा के माध्यम से देते थे. ये पैसे गायत्री कुमारी को संजीव हंस के साथ अवैध संबंध की बात को छिपाने या इस पर चुप्पी साधकर रखने के लिए दिए जाते थे. हालांकि गायत्री ने ईडी के समक्ष पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि गुलाब यादव उसे पहले 25 हजार रुपये महीने देता था बाद में इस राशि को बढ़ाकर 49 हजार रुपये प्रति महीने कर दिया गया नवंबर 2017 से फरवरी 2022 के बीच 29 लाख रुपये गायत्री कुमारी को दिए गए. यह राशि गुलाब यादव ने उसके बैंक खाते में जमा कराए थे. लखनऊ में दिया था 90 लाख का फ्लैट इतना ही नहीं संजीव हंस ने गायत्री कुमारी को लखनऊ में 90 लाख रुपये का एक फ्लैट दिया था. यह राशि सुनील सिन्हा और उसकी कंपनी मेसर्स एक्स आर्मी मेंस प्रोटेक्शन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और दो अन्य लोगों दिव्य प्रकाश एवं शिव राज ने 7 बार में गायत्री के बैंक खाते में जमा कराई थी. FIR के अनुसार संजीव हंस ने गायत्री कुमारी को सुनील सिन्हा की मदद से हवाला के जरिए 2 करोड़ 44 लाख रुपये भेजे थे. सुनील सिन्हा IAS अधिकारी के बेहद करीबी थे और उनकी अवैध कमाई के कारोबार में उनकी बड़ी हिस्सेदारी है उसने संजीव हंस से जुड़े कुछ खास फोटोग्राफ और वीडियो फुटेज भी ED को मुहैया कराए थे.
IAS Sanjeev Hans Gulab Yadav FIR Against Sanjeev Hans Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आय से अधिक संपत्ति मामले में कोर्ट के फैसले को करेंगे स्वीकार : डीके शिवकुमारआय से अधिक संपत्ति मामले में कोर्ट के फैसले को करेंगे स्वीकार : डीके शिवकुमार
Read more »
चिंताजनक: 10 में से छह कॉकटेल दवाएं अवैध, अनुमति न मिलने के बाद भी दुकानों पर सबसे ज्यादा बिक रहींभारत में मानसिक रोगियों के लिए बिक रहीं 10 में से छह कॉकटेल दवाएं अवैध हैं। अनुमति न मिलने के बाद भी दुकानों पर सबसे ज्यादा यही दवाएं बिक रहीं हैं।
Read more »
क्या पति अपनी पत्नी के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर Tax बचा सकता है? गिने-चुने लोग ही जानते हैं इसका जवाबIncome Tax Saving Tips: अगर आप अपनी पत्नी को हर महीने खर्च के लिए पैसे देते हैं और वो उनसे सेविंग करती हैं, तो उसे भी आपकी इनकम में नहीं जोड़ा जाएगा.
Read more »
क्या पत्नी के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर बच सकता है Tax? गिने-चुने लोग ही जानते हैं इसका जवाबIncome Tax Saving Tips: अगर आप अपनी पत्नी को हर महीने खर्च के लिए पैसे देते हैं और वो उनसे सेविंग करती हैं, तो उसे भी आपकी इनकम में नहीं जोड़ा जाएगा.
Read more »
IND vs BAN: टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं ये 3 बांग्लादेशी खिलाड़ी, 150 की स्पीड वाले युवा गेंदबाज पर रहेगी नजरबांग्लादेश टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ियो में से एक शाकिब अल हसन ना सिर्फ गेंद बल्कि बल्ले से भी टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं.
Read more »
नीतीश सरकार ने दिया ग्रीन सिग्नल तो आईएएस संजीव हंस और गुलाब यादव पर दर्ज हुई FIR, लपेटे में आरोप लगाने वाल...IAS Sanjeev Hans: बताया जा रहा है कि FIR में संजीव हंस के अलावा उनकी पत्नी, पूर्व विधायक गुलाब यादव और उनकी पत्नी अंबिका गुलाब यादव, उनकी बेटी बिंदु गुलाब समेत करीब एक दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. एफआईआर में संजीव हंस गुलाब यादव समेत सभी आरोपियों के खिलाफ अवैध संपत्ति से संबंधित पूरा विवरण दर्ज किया गया है.
Read more »
