IAS विनय कुमार चौबे पर फिर लगे गंभीर आरोप, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का मामला दर्ज

IAS Vinay Kumar Choubey News

IAS विनय कुमार चौबे पर फिर लगे गंभीर आरोप, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Criminal Conspiracy CaseFraud AllegationsIAS Officer Corruption
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 102%
  • Publisher: 53%

IAS विनय कुमार चौबे पर आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके चलते मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एक उच्च पदस्थ अधिकारी पर ऐसे आरोप लगने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई और आगे की कार्रवाई का पता...

जागरण संवाददाता,रांची। आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के गंभीर आरोपों के आधार पर जगरनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में विनय कुमार चौबे, विनय सिंह, स्निग्धा सिंह, बैंक मैनेजर अरविंद वर्मा, विशाल सिंह,राजेश कुमार सिन्हा और राजीव कुमार झा को आरोपित बनाया गया है। शिकायत दीपक कुमार नामक व्यक्ति ने दर्ज कराई है, जिन्होंने लिखित आवेदन देकर लगभग दो दशक पुराने विवाद और वित्तीय अनियमितताओं का पूरा सिलसिला पुलिस के सामने रखा है। दीपक कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि वर्ष 2000 में उनकी मुलाकात विनय कुमार सिंह से हुई थी और बाद में दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध बन गए। इसके बाद दिसंबर 2002 में उन्होंने नेक्सजेन सल्यूशन टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटे नामक कंपनी की स्थापना की, जिसमें वे और विनय कुमार सिंह डायरेक्टर थे। कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ा, जिसके बाद विनय कुमार सिंह ने उनका परिचय आइएएस विनय कुमार चौबे से कराया। दीपक के अनुसार, चौबे ने उनके व्यापार और आय को देखकर लोभवश कथित तौर पर साजिश रची और कंपनी पर कब्जा करने की योजना बनाई। आइएएस विनय चौबे पर भाई को भी लाभ पहुंचाने का आरोप शिकायत में यह भी उल्लेख है कि चौबे ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपने भाई मनोज कुमार चौबे को दीपक की दूसरी कंपनी फांट सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड में पदस्थापित कराया। वर्ष 2006 में कंपनी को पलामू और अन्य जिलों में अस्पतालों को मशीन व उपकरण आपूर्ति का भारी-भरकम कार्यादेश प्राप्त हुआ। इसी दौरान आरोपितों को इस व्यवसाय से होने वाली संभावित आमदनी की जानकारी लग गई और दीपक के अनुसार, उन्होंने संगठन से उन्हें बाहर करने की रणनीति शुरू कर दी। दीपक का आरोप है कि विनय कुमार सिंह ने पहले उनके शेयरों का एक हिस्सा बिना अनुमति के हस्तांतरित किया और बैंक में हस्ताक्षर पैटर्न बदलवाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि बैंक से पत्राचार कर यह प्रयास विफल किया गया। इसके बाद वर्ष 2006 में उनके जाली हस्ताक्षर बनाकर विनय कुमार सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को कंपनी का डायरेक्टर बनाया गया और बैंक खाते से अवैध निकासी शुरू की गई। दीपक ने यह भी आरोप लगाया है कि 6 नवंबर 2006 को उनके नाम से फर्जी पत्र बैंक और कंपनी के साझेदारों को भेजे गए, जिससे करोड़ों की क्षति हुई। इसके बाद आरोपितों ने कथित तौर पर उन्हें धमकाकर एमओयू पर हस्ताक्षर करवाए, जिसमें 15 लाख रुपये देने की बात कही गई लेकिन भुगतान कभी नहीं हुआ। कंपनी से बेदखल करने का आरोप दीपक का आरोप है कि इसी दौरान 44 लाख रुपये के तीन लेन-देन दिखाकर उन्हें मजबूरन कंपनी खाते में पैसा वापस करवाया गया और उनके शेयरों पर कब्जा कर उन्हें कंपनी से बेदखल कर दिया गया। दीपक ने यह भी दावा किया कि विरोध करने पर आइएएस चौबे ने अपने प्रभाव का उपयोग कर उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए और उन्हें जेल भी भेजा गया। हालांकि हाल के दिनों में विनय चौबे और विनय कुमार सिंह के अन्य मामलों में गिरफ्तारी की खबर के बाद दीपक ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।.

जागरण संवाददाता,रांची। आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के गंभीर आरोपों के आधार पर जगरनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में विनय कुमार चौबे, विनय सिंह, स्निग्धा सिंह, बैंक मैनेजर अरविंद वर्मा, विशाल सिंह,राजेश कुमार सिन्हा और राजीव कुमार झा को आरोपित बनाया गया है। शिकायत दीपक कुमार नामक व्यक्ति ने दर्ज कराई है, जिन्होंने लिखित आवेदन देकर लगभग दो दशक पुराने विवाद और वित्तीय अनियमितताओं का पूरा सिलसिला पुलिस के सामने रखा है। दीपक कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि वर्ष 2000 में उनकी मुलाकात विनय कुमार सिंह से हुई थी और बाद में दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध बन गए। इसके बाद दिसंबर 2002 में उन्होंने नेक्सजेन सल्यूशन टेक्नोलाजी प्राइवेट लिमिटे नामक कंपनी की स्थापना की, जिसमें वे और विनय कुमार सिंह डायरेक्टर थे। कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ा, जिसके बाद विनय कुमार सिंह ने उनका परिचय आइएएस विनय कुमार चौबे से कराया। दीपक के अनुसार, चौबे ने उनके व्यापार और आय को देखकर लोभवश कथित तौर पर साजिश रची और कंपनी पर कब्जा करने की योजना बनाई। आइएएस विनय चौबे पर भाई को भी लाभ पहुंचाने का आरोप शिकायत में यह भी उल्लेख है कि चौबे ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपने भाई मनोज कुमार चौबे को दीपक की दूसरी कंपनी फांट सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड में पदस्थापित कराया। वर्ष 2006 में कंपनी को पलामू और अन्य जिलों में अस्पतालों को मशीन व उपकरण आपूर्ति का भारी-भरकम कार्यादेश प्राप्त हुआ। इसी दौरान आरोपितों को इस व्यवसाय से होने वाली संभावित आमदनी की जानकारी लग गई और दीपक के अनुसार, उन्होंने संगठन से उन्हें बाहर करने की रणनीति शुरू कर दी। दीपक का आरोप है कि विनय कुमार सिंह ने पहले उनके शेयरों का एक हिस्सा बिना अनुमति के हस्तांतरित किया और बैंक में हस्ताक्षर पैटर्न बदलवाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि बैंक से पत्राचार कर यह प्रयास विफल किया गया। इसके बाद वर्ष 2006 में उनके जाली हस्ताक्षर बनाकर विनय कुमार सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को कंपनी का डायरेक्टर बनाया गया और बैंक खाते से अवैध निकासी शुरू की गई। दीपक ने यह भी आरोप लगाया है कि 6 नवंबर 2006 को उनके नाम से फर्जी पत्र बैंक और कंपनी के साझेदारों को भेजे गए, जिससे करोड़ों की क्षति हुई। इसके बाद आरोपितों ने कथित तौर पर उन्हें धमकाकर एमओयू पर हस्ताक्षर करवाए, जिसमें 15 लाख रुपये देने की बात कही गई लेकिन भुगतान कभी नहीं हुआ। कंपनी से बेदखल करने का आरोप दीपक का आरोप है कि इसी दौरान 44 लाख रुपये के तीन लेन-देन दिखाकर उन्हें मजबूरन कंपनी खाते में पैसा वापस करवाया गया और उनके शेयरों पर कब्जा कर उन्हें कंपनी से बेदखल कर दिया गया। दीपक ने यह भी दावा किया कि विरोध करने पर आइएएस चौबे ने अपने प्रभाव का उपयोग कर उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराए और उन्हें जेल भी भेजा गया। हालांकि हाल के दिनों में विनय चौबे और विनय कुमार सिंह के अन्य मामलों में गिरफ्तारी की खबर के बाद दीपक ने हिम्मत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Criminal Conspiracy Case Fraud Allegations IAS Officer Corruption Police Investigation Criminal Charges Bureaucracy Corruption Financial Irregularities Case Registered Serious Allegations Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi News In Hindi Ranchi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कर्नाटक के कलबुर्गी में सड़क हादसा, IAS अधिकारी महंतेश बिलगी समेत तीन की मौतकर्नाटक के कलबुर्गी में सड़क हादसा, IAS अधिकारी महंतेश बिलगी समेत तीन की मौतकलबुर्गी के जवर्गी तालुक के गौनहल्लि के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में IAS अधिकारी और बेसकॉम के मैनेजिंग डायरेक्टर महंतेश बिलगी की मौत हो गई. इनोवा कार के अनियंत्रित होकर खुद ही दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हुई. अधिकारी एक परिजन की शादी में शामिल होने जा रहे थे. हादसे के कारणों की जांच जारी है.
Read more »

प्रमोशन के लिए फर्जी साइन, आधी रात हुए गिरफ्तार, ब्राह्मण की बेटी मांगने वाले IAS संतोष वर्मा के बड़े विवाद...प्रमोशन के लिए फर्जी साइन, आधी रात हुए गिरफ्तार, ब्राह्मण की बेटी मांगने वाले IAS संतोष वर्मा के बड़े विवाद...IAS Santosh Verma Controversy: मध्य प्रदेश के IAS अधिकारी संतोष वर्मा ने आरक्षण को लेकर ब्राह्मण समाज को निशाना बनाते हुए विवादित बयान दिया, जिससे पूरे राज्य में हंगामा मच गया. इससे पहले वे फर्जी दस्तावेज, गिरफ्तारी और महिला विवाद में भी घिरे थे. उनके करियर और सामाजिक दृष्टिकोण पर सवाल उठ रहे हैं.
Read more »

IAS ಅಧಿಕಾರಿ ಮಹಾಂತೇಶ್ ಬೀಳಗಿ ಕಾರು ಅಪಘಾತ: ಏರ್‌ಬ್ಯಾಗ್ ಓಪನ್ ಆದ್ರೂ ಉಳಿಯಲಿಲ್ಲ ಜೀವ...IAS ಅಧಿಕಾರಿ ಮಹಾಂತೇಶ್ ಬೀಳಗಿ ಕಾರು ಅಪಘಾತ: ಏರ್‌ಬ್ಯಾಗ್ ಓಪನ್ ಆದ್ರೂ ಉಳಿಯಲಿಲ್ಲ ಜೀವ...ಈ ಭೀಕರ ಅಪಘಾತದಲ್ಲಿ ಐಎಎಸ್ ಅಧಿಕಾರಿ ಮಹಾಂತೇಶ್ ಬೀಳಗಿ, ಅವರ ಸಹೋದರರಾದ ಶಂಕರ ಬೀಳಗಿ ಮತ್ತು ಈರಣ್ಣ ಶಿರಸಂಗಿ ಸೇರಿ ಒಟ್ಟು ನಾಲ್ವರು ಮೃತಪಟ್ಟಿದ್ದಾರೆ.
Read more »

मुजफ्फरपुर MIT के विक्रम को मिला 9 लाख का पैकेज, आगे IAS बनने का है सपनामुजफ्फरपुर MIT के विक्रम को मिला 9 लाख का पैकेज, आगे IAS बनने का है सपनामुजफ्फरपुर MIT के विक्रम को मिला 9 लाख का पैकेज, कॉलेज में छाई खुशी, आगे IAS बनने का है सपना
Read more »

IAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर बवाल: माफी मांगने के बाद भी कार्रवाई की मांगIAS संतोष वर्मा के विवादित बयान पर बवाल: माफी मांगने के बाद भी कार्रवाई की मांगमध्य प्रदेश में अजाक्स के प्रांताध्यक्ष और IAS अफसर संतोष वर्मा के विवादित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. ब्राह्मण समाज कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है, जिसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वर्मा ने माफी मांगी है, लेकिन मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है.
Read more »

IAS अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय का विरोध, कारण बताओ नोटिस जारीIAS अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय का विरोध, कारण बताओ नोटिस जारीब्राह्मण समुदाय ने IAS अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राज्य सरकार ने वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब देने को कहा है। जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने वर्मा को नौकरी से निकालने और FIR दर्ज करने की मांग की है। वर्मा ने कथित तौर पर आरक्षण पर विवादास्पद बयान दिया था।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:36:10